Monday 22/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत विकास परिषद की चारों शाखाओं द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजितरुद्रपुर, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद की रुद्रपुर, विवेकानंद, उधम सिंह एवं वीर सावरकर शाखाओं के संयुक्त तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर, आदर्श कॉलोनी, रुद्रपुर में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक श्री रवि प्रजापति ने उपस्थित सदस्यों एवं नागरिकों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने की एक जीवन पद्धति है। नियमित योग से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रह सकता है।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज विश्वभर में योग की बढ़ती स्वीकार्यता भारत की प्राचीन संस्कृति एवं जीवन दर्शन की वैश्विक मान्यता का प्रतीक है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हमें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम में श्री विजय भूषण गर्ग, प्रांतीय अध्यक्ष श्री मनोज अरोड़ा, भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा अध्यक्ष श्री हरीश ग्रोवर, वीर सावरकर शाखा अध्यक्ष श्री सनी धवन, परिषद महामंत्री श्री राजेश सलूज, विष्णु सक्सेना, संजय ठुकराल, विपिन गुलाटी, विपिन लूथरा, प्रतीक तुलस्यान, हेमेंद्र गंगवार, संजय खेड़ा, ललित मोहन गोयल, उत्सव अग्रवाल, राहुल सिंघल, संजीव अरोड़ा, अंजू रामपाल सिंह, मिथिलेश गंगवार, स्नेहा राठौर, हंसी सक्सेना, नीलम हुरिया, शिखा हुरिया, विशाल हुंडिया, केशव खेड़ा, अभिनव खेड़ा, अमन अरोड़ा, विकास गोयल, अभि अग्रवाल एवं सार्थक गोयल उपस्थित रहे।अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने तथा स्वस्थ, समर्थ एवं संस्कारित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के उपरांत सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई।रुद्रपुर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए एक बालक का सुराग नहीं लगने से नाराज परिजनों ने रविवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ पुलिस चौकी पहुंचकर घेराव किया। उन्होंने पुलिस से बालक की शीघ्र तलाश कर सकुशल बरामद करने की मांग की। रम्पुरा वार्ड संख्या 21 निवासी जगदीश राठौर ने बताया कि उनका पुत्र शिव उर्फ पल्लू शनिवार दोपहर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। उन्होंने आशंका जताई कि बालक के साथ कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पुलिस अधिकारियों से मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए लापता बालक की शीघ्र तलाश करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस को तत्काल प्रभाव से सभी आवश्यक कदम उठाकर बालक की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि परिजनों की चिंता दूर हो सके। इस दौरान मीना, रामगोपाल राठौर, राहुल, धर्मेंद्र, राजू, करण, रितेश, पुष्पा देवी, आकाश, विद्या देवी, चमेली देवी, रमेश, सतीश, बबलू, महेश, पूजा, कुंवर पाल, कांति देवी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने दिया योग अपनाने का संदेशस्वस्थ रुद्रपुर के संकल्प के साथ मनाया योग दिवसआज ऑल इंडिया‌ मतूआ महासंघ udham सिंह नगर जिला अध्यक्ष, श्री विधान पांडे जी के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया।निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीज
राज्य

ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत, समाजसेवी गाबा, रेलवे पुलिस व नागरिक पुलिस पहुंची मौके पर

रुद्रपुर रुद्रपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 33 सिंह कॉलोनी की गली नंबर 4 के समीप एक लगभग 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आकर दुखद मौत हो गई। स्थानीय निवासी चौधरी रविंद्र मलिक द्वारा प्रदत्त सूचना मिलते ही समाजसेवी सुशील गाबा, जीआरपी एवं आदर्श कॉलोनी चौंकी पुलिस तथा भारत सेवा टीम मौके पर पहुंच गई। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हुई थी।

प्राप्त विस्तृत जानकारी के अनुसार आज प्रातः 10:00 बजे किलोमीटर संख्या 42 / 10 के समीप काठगोदाम से दिल्ली जाने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की चपेट में एक 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति आ गया। दुर्घटना होते ही ट्रेन में वही ब्रेक मार दिए और गार्ड ने नीचे उतरकर आकर देखा तो वह व्यक्ति गंभीर रूप से घायल था। ट्रेन के गार्ड द्वारा तुरंत जीआरपी रुद्रपुर सिटी स्टेशन को जानकारी दी जिस पर जीआरपी के उप निरीक्षक संतोष सिंह मीणा के साथ-साथ स्थानीय निवासी चौधरी रविंद्र मलिक की सूचना पर समाजसेवी सुशील गाबा भी मौके पर पहुंच गए। उस शख्स की तत्काल वहीं पर मौत हो चुकी थी। जीआरपी पुलिस ने ट्रेन को रूद्रपुर स्टेशन की तरफ रवाना किया और आदर्श कॉलोनी चौकी पुलिस प्रशासन को भी सूचना दे दी। इधर समाज से भी सुशील गाबा ने दुखद सूचनाओं हेतु बनाए गए मोक्ष धाम ग्रुप में भी उक्त व्यक्ति की तस्वीर प्रसारित की।

आदर्श कॉलोनी चौकी द्वारा ली गई जामा तलाशी में मृतक की जेब में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती में सुरेश प्रसाद द्वारा दिए गए ₹200 की चंदे की धनराशि की रसीद प्राप्त हुई लेकिन कोई मोबाइल फोन अथवा परिचय पत्र,आधार कार्ड आदि प्राप्त न होने से मृतक की पहचान नहीं हो पाई।

भारत सेवा समिति द्वारा लाई गई एंबुलेंस में मृतक की पार्थिव देह को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।

समाज सेवी सुशील गाबा ने आम जनता से अपील की है कि वहां रेलवे ट्रैक को पैदल आवाजाही के लिए प्रयुक्त ना करें और यदि बहुत ही आपातकाल में रेलवे ट्रैक के पास पैदल जाना हो तो उसे उचित व पर्याप्त दूरी ही बनकर चलें ,ताकि ऐसी दुर्घटना ना हो । विगत दिनों में ऐसी बहुत सी दुर्घटनाएं सामने आ चुकी है क्योंकि आजकल इलेक्ट्रिकल ट्रेन होने की वजह से ट्रेन की आवाज में काफी कमी आ गई है। इससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है

इस दौरान जगदीश तनेजा, चौधरी रविंद्र मलिक, गौरव गांधी, ललित सिंह बिष्ट, मनीष कुमार, हैप्पी रंधावा, सचिन मुंजाल आदि उपस्थित थे।

Check Also
Close