Wednesday 15/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
मसूरी में अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआतरू ‘छोटी चिंगारी से बड़ा खतरा’, फायर सर्विस ने शहर को किया सतर्क मसूरी, 14 अप्रैल पर्यटन नगरी मसूरी में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 के तहत फायर सर्विस ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को आग से बचाव के प्रति सतर्क किया। “सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित अस्पताल और जागरूक समाज मिलकर रोकें आग” थीम के साथ यह अभियान 14 अप्रैल से शुरू हुआ।अंतरराष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के मौके पर फायर अधिकारी राजकुमार के नेतृत्व में फायर स्टेशन से मालिंगा चौक तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान लोगों को बताया गया कि छोटी सी आग भी समय पर काबू न पाने पर बड़ा हादसा बन सकती है।फायर टीम ने आमजन को समझाया कि आग लगने के शुरुआती मिनट सबसे अहम होते हैं मौके पर मौजूद दो लोग मिलकर तुरंत आग बुझाने का प्रयास करें। पानी, रेत या कंबल का इस्तेमाल करें, बिना देर किए 112 नंबर पर सूचना दें। अग्निशमन विभाग ने संस्थानों के लिए भी जरूरी गाइडलाइन जारी की स्कूलों के लिए पुराने बिजली तार और खराब स्विच तुरंत बदलें आपातकालीन निकास द्वार हमेशा खाली रखें व अस्पतालों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर के पास ज्वलनशील पदार्थ न रखें स्टाफ को फायर एक्सटिंग्यूशर चलाने की ट्रेनिंग दें। मरीजों को सुरक्षित निकालने की विशेष व्यवस्था रखें।फायर सर्विस ने लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में बरती जाने वाली सावधानियों पर भी जोर दिया जिसमें खाना बनाने के बाद गैस रेगुलेटर बंद करें। एक सॉकेट में ज्यादा उपकरण न लगाएंआग लगने पर झुककर बाहर निकलें, लिफ्ट का इस्तेमाल न करें, कपड़ों में आग लगने पर “स्टॉप, ड्रॉप एंड रोल” अपनाएं, माचिस-लाइटर बच्चों की पहुंच से दूर रखें।कार्यक्रम की शुरुआत में मुंबई अग्निकांड में शहीद हुए 67 अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इसी घटना के बाद से पूरे देश में यह सप्ताह मनाकर लोगों को जागरूक किया जाता है। अग्निशमन अधिकारी धीरज सिंह तड़ियाल ने कहा कि आग से बचाव सिर्फ फायर सर्विस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सतर्कता से ही बड़े हादसों को रोका जा सकता है।संघर्ष की मशाल,जनसेवा की मिसाल-स्व.रणजीत सिंह भण्डारी पुन्नी को उमड़े जनसैलाब ने दी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलिबैसाखी पर सेवा का संकल्प,अंबेडकर जयंती पर स्वच्छता का संदेश-अलकनंदा तट से उठी जागरूकता की मिसालशाश्वत धाम लक्ष्मोली में गूंजेगा सनातन का शंखनाद-जेष्ठ माह में भव्य भागवत कथा,सैकड़ों विद्वानों का होगा आध्यात्मिक समागमपुरानी पेंशन बहाली को लेकर देहरादून में गरजे कर्मचारी-प्रधानमंत्री के दौरे के बीच एनओपीआरयूएफ का जोरदार प्रदर्शनअंबेडकर जयंती पर सेवा का संकल्प-श्रीनगर बेस चिकित्सालय में रक्तदान शिविर,एमबीबीएस छात्रों ने दिखाई मानवता की मिसालसमानता और संविधान के शिल्पकार को नमन-पौड़ी में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती,संयुक्त मजिस्ट्रेट ने किया माल्यार्पणमहापौर विकास शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकातशहीद भगत सिंह की कांस्य प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण
राज्य

महापौर विकास शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

  • दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की सौगात के लिए जताया आभार
  • प्रधानमंत्री के दौरे को बताया विकास का नया अध्याय

रुद्रपुर। महापौर विकास शर्मा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से जीटीसी हैलीपैड पर मुलाकात की और प्रधानमंत्री का देवभूमि आगमन पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए 212 किलोमीटर लंबे ऐतिहासिक इकोनॉमिक कॉरिडोर की सौगात मिलने पर उनका आभार व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मंगलवार को एक दिवसीय उत्तराखण्ड दौरे पर आये थे। इस दौरान उन्होंने 212 किमी लंबे इकोनॉमिक कॉरिरडोर का लोकार्पण किया। अपने 28वें उत्तराखण्ड दौरे के बाद वापस लौटते समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जीटीसी हैलीपैड पर प्रदेश के कई प्रमुख नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान रूद्रपुर के महापौर विकास शर्मा को भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने का अवसर मिला। इस दौरान महापौर ने उत्तराखण्ड को दून दिल्ली ऐलिवेटेड एक्सप्रेस वे की ऐतिहासिक सौगात देने पर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस मुलाकात के दौरान प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन सहित शासन-प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री से मुलाकात के उपरांत उत्साहित महापौर विकास शर्मा ने इस दौरे को ऐतिहासिक करार दिया। उन्होंने ने दून-दिल्ली एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे जैसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के लिए प्रधानमंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह कॉरिडोर केवल एक सड़क मात्र नहीं है, बल्कि उत्तराखंड की आर्थिक प्रगति की जीवन रेखा सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से जुड़ाव बेहद गहरा है और यहां की जनता के हृदय में उनके प्रति अटूट विश्वास है। जनसभा में उमड़ी भारी भीड़ ने एक बार फिर केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार की नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यों पर अपनी मुहर लगा दी है। करीब 12 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली विकास परियोजना से राज्य के पर्यटन और व्यापारिक क्षेत्रों को अभूतपूर्व गति मिलेगी।

महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री का हर दौरा उत्तराखंड के लिए नई ऊर्जा और नई उम्मीदें लेकर आता है। उन्होंने विश्वास जताया कि दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर से जहां सफर सुगम होगा, वहीं प्रधानमंत्री की गारंटी पर प्रदेशवासियों का भरोसा और अधिक मजबूत हुआ है। विकास शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह सफल दौरा न केवल विकास का पहिया तेज करेगा, बल्कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए भी भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत की ठोस आधारशिला रखने का कार्य करेगा।

Check Also
Close