Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

जसपुर में मूर्ति लगाने को लेकर विधायक आदेश चौहान और भाजपा पूर्व विधायक के बीच जमकर हंगामा

जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र में ठाकुर मंदिर के सामने उस समय अफरा तफरी मच गई जब मूर्ति लगाने को लेकर कांग्रेसी विधायक आदेश चौहान और भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक शेलेन्द्र मोहन सिंघल ओर समर्थकों के बीच जमकर धक्का मुक्की ओर हंगमा हुआ मौके पर पहुँची पुलिस ने मोर्चा संभाला और दोनो पक्षो को समझाय आपको बता दे आज सुबह 10 बजे विधायक आदेश चौहान अपने समर्थकों के साथ ठाकुर मंदिर के पास पहुँच गए और रानी लक्ष्मी बाई की मूर्ति लगवाने के लिए टेल्स हटवाने लगे स्थानीय दुकानदारों के के बताने के बाद पूर्व विधायक शेलेन्द्र मोहन सिंघल भी मौके पर पहुँच।गये ओर विरोध किया जिसके बाद जिसके बाद धक्का मुक्की शुरू हो गई ओर अफरा तफरी मच गई दोनो विधायकों के बीच हंगामा काफी देर तक चलता रहा मौके पर पहुँची पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए मामला शांत कराया जिसके बाद फिलहाल इस काम को रुकवा दिया गया है

जसपुर विधायक आदेश चौहान का कहना है की जसपुर में महिलाओं की बहुत पहले मांग थी कि वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति लगे ओर ब्राह्मण समाज की भी मांग थी यंहा मूर्ति की स्थापना हो इस जगह पर अतिक्रमण था जिसको नगरपालिका प्रसाशन द्वारा 6 माह पहले हटा दिया था ओर यंहा एक प्रस्ताव रख्खा था कि यंहा वीरांगना की मूर्ति लगनी चाहिए ओर जिलाधिकारी को लेटर दिया गया है कि इसकी चिन्हित कराया जाए ओर 1 महीने पहले वो लेटर भी आ गया है विधायक ने कहा कि कल उत्तराखंड में प्रधानमंत्री मोदी जी कहकर जाते है की आधी आबादी महिलाओं का सम्मान होना चाहिए ओर कुछ लोग गाड़ी पार्किंग के लिए जगह हो और वीरांगना की मूर्ति ना लगे इसके लिए विरोध कर रहे हैं जीस वीरांगना ने हिंदुओ के लिए लड़ते हुए अपनी जान दे दी आज उसकी मूर्ति नही लगाने दे रहे उन्होंने पूर्व विधायक पर आरोप भी लगाया कि कोर्ट में एक झूठी रिपोर्ट देकर एक बाजार खाली करा दिया वंहा पार्किंग का अड्डा बना दिया इसी तरह डेरिया में उसकी लेंड यूज़ चेंज कराकर हाईकोर्ट से आदेश करा दिए जबकि सुप्रीम कोर्ट जाकर उनके द्वारा रुकवाया गया उनका ये चाल चरित्र हैपूर्व विद्यायक शेलेन्द्र मोहन सिंघल ने कहा ठाकुर मंदिर के सामने मूर्ति लगाने की बात एक दो साल से चल रही है कुछ लोग चाहते है कि वीरांगना लक्ष्मीबाई की मूर्ति लगे ओर मौके के लोग चाहते है कि महाराज अग्रसेन की मूर्ति लगे इसके लिए मोहल्ले वाले लोगो ने जिलाधिकारी के पास आवेदन किया हुआ है जिसपर अभी तक कोई निर्णय नही हुआ है उन्होंने आरोप लगाए है।कि आज विधायक जी अपने गुड तत्व के लोग ओर मजदूरों के साथ आये ओर यंहा खुदाई कर जबरदस्ती प्लेटफॉर्म बनाने का प्रयास कर रहे थे मोहल्ले वालों ने विरोध किया की अगर प्रसाशन की कोई इजाजत हो तो दिखाइए जिस पर उनके द्वारा कहा गया कि मौके का विधायक हूँ मैं ही न्यायालय हूँ अगर मेरा किसी ने विरोध किया तो उसे डंडे मारूंगा ओर भगा दूंगा इस बात पर बड़ा विरोध हुआ और फिर जनता इकट्ठी हो गई प्रसाशन भी आ गया है और इस पर रोक लग् गई है इस पर प्रसाशन ने निर्णय करना है कि यंहा के जो लोग है उनकी बात भी ध्यान में रखनी है ओर सभी पक्षो से बात करके जैसा भी निर्णय प्रसाशन लेगा उसके हिसाब से कार्यवाही हो जोर जबरदस्ती चल रही है कभी इनके समर्थक अम्बेडकर जयंती कलंक दिवस करके उसको प्रचारित करते हैं कभी जबरदस्ती समाज को बांटने का प्रयास हो रहा है

Check Also
Close