Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

देवभूमि में आस्था का महासंगम-बैसाखी पर देवलगढ़ गौरा देवी दरबार में भव्य भंडारा,जागरण और कन्या पूजन से गूंजा क्षेत्र


श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर आज 14 अप्रैल बैसाखी के शुभ अवसर पर आस्था,संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला,जब देवलगढ़ स्थित मां भगवती गौरा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस ऐतिहासिक अवसर पर श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया,जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण उस समय और अधिक अलौकिक हो उठा,जब भक्तजन जय माता दी के जयकारों के साथ मां भगवती के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते नजर आए। इस दौरान 51 कन्याओं का विधिवत पूजन किया गया,जो भारतीय संस्कृति की महान परंपराओं और नारी शक्ति के सम्मान का जीवंत प्रतीक है। कन्या पूजन की यह पावन परंपरा दीपा रावत द्वारा सम्पन्न कराई गई,जिसने आयोजन को आध्यात्मिक ऊंचाई प्रदान की। कार्यक्रम में विकास खण्ड खिर्सू के ब्लॉक प्रमुख अनिल भण्डारी,श्रीनगर नगर निगम की महापौर आरती भण्डारी,सामाजिक कार्यकर्ता लखपत सिंह भण्डारी सहित जेष्ठ प्रमुख नितिन रावत,पूर्व प्रधान प्रमोद उनियाल,जे.पी.काला,कुलदीप चौहान,सुधीर बहुगुणा,दुर्गेश कुमार फौजी,नितिन घिल्डियाल,मंगल सिंह,शिवप्रसाद,मुकेश भट्ट समेत अनेक जनप्रतिनिधि,गणमान्य व्यक्ति एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मां भगवती गौरा देवी के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। भजनों की मधुर ध्वनि से गूंजा देवलगढ़ 13 अप्रैल की रात्रि को श्रीनगर श्रीयंत्र कीर्तन मंडली द्वारा भव्य रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। पूरी रात चले इस जागरण में मां भगवती के मनमोहक भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर झूमते नजर आए और पूरा क्षेत्र जय माता दी के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। दीपा रावत धर्मपत्नी कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत द्वारा मां भगवती की कृपा से यह पावन अवसर प्राप्त हुआ। कन्या पूजन और भंडारा जैसे आयोजनों के माध्यम से हमें सेवा,संस्कार और समाज के प्रति समर्पण का अवसर मिलता है। मां की कृपा सभी पर बनी रहे। अनिल भण्डारी ब्लॉक प्रमुख खिर्सू ने कहा देवलगढ़ की यह धार्मिक परंपरा हमारी सांस्कृतिक विरासत है। ऐसे आयोजन समाज में एकता,भाईचारा और आस्था को सशक्त करने का कार्य करते हैं। आरती भण्डारी महापौर श्रीनगर ने मां गौरा देवी के दरबार में आकर मन को अद्भुत शांति और ऊर्जा मिलती है। यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता को भी मजबूती देता है। अंततः यह भव्य आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान भर नहीं रहा,बल्कि यह हमारी समृद्ध लोक-संस्कृति,सामाजिक एकजुटता और आध्यात्मिक चेतना का सशक्त प्रतीक बनकर उभरा। देवलगढ़ की यह पावन परंपरा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।

Check Also
Close