Monday 22/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत विकास परिषद की चारों शाखाओं द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजितरुद्रपुर, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद की रुद्रपुर, विवेकानंद, उधम सिंह एवं वीर सावरकर शाखाओं के संयुक्त तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर, आदर्श कॉलोनी, रुद्रपुर में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक श्री रवि प्रजापति ने उपस्थित सदस्यों एवं नागरिकों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने की एक जीवन पद्धति है। नियमित योग से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रह सकता है।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज विश्वभर में योग की बढ़ती स्वीकार्यता भारत की प्राचीन संस्कृति एवं जीवन दर्शन की वैश्विक मान्यता का प्रतीक है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हमें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम में श्री विजय भूषण गर्ग, प्रांतीय अध्यक्ष श्री मनोज अरोड़ा, भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा अध्यक्ष श्री हरीश ग्रोवर, वीर सावरकर शाखा अध्यक्ष श्री सनी धवन, परिषद महामंत्री श्री राजेश सलूज, विष्णु सक्सेना, संजय ठुकराल, विपिन गुलाटी, विपिन लूथरा, प्रतीक तुलस्यान, हेमेंद्र गंगवार, संजय खेड़ा, ललित मोहन गोयल, उत्सव अग्रवाल, राहुल सिंघल, संजीव अरोड़ा, अंजू रामपाल सिंह, मिथिलेश गंगवार, स्नेहा राठौर, हंसी सक्सेना, नीलम हुरिया, शिखा हुरिया, विशाल हुंडिया, केशव खेड़ा, अभिनव खेड़ा, अमन अरोड़ा, विकास गोयल, अभि अग्रवाल एवं सार्थक गोयल उपस्थित रहे।अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने तथा स्वस्थ, समर्थ एवं संस्कारित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के उपरांत सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई।रुद्रपुर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए एक बालक का सुराग नहीं लगने से नाराज परिजनों ने रविवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ पुलिस चौकी पहुंचकर घेराव किया। उन्होंने पुलिस से बालक की शीघ्र तलाश कर सकुशल बरामद करने की मांग की। रम्पुरा वार्ड संख्या 21 निवासी जगदीश राठौर ने बताया कि उनका पुत्र शिव उर्फ पल्लू शनिवार दोपहर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। उन्होंने आशंका जताई कि बालक के साथ कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पुलिस अधिकारियों से मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए लापता बालक की शीघ्र तलाश करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस को तत्काल प्रभाव से सभी आवश्यक कदम उठाकर बालक की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि परिजनों की चिंता दूर हो सके। इस दौरान मीना, रामगोपाल राठौर, राहुल, धर्मेंद्र, राजू, करण, रितेश, पुष्पा देवी, आकाश, विद्या देवी, चमेली देवी, रमेश, सतीश, बबलू, महेश, पूजा, कुंवर पाल, कांति देवी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने दिया योग अपनाने का संदेशस्वस्थ रुद्रपुर के संकल्प के साथ मनाया योग दिवसआज ऑल इंडिया‌ मतूआ महासंघ udham सिंह नगर जिला अध्यक्ष, श्री विधान पांडे जी के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया।निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीज
राज्य

आध्यात्मिक चेतना से समृद्ध हो रहा समाज: विकास शर्मा

  • श्रीमद् भागवत महायज्ञ के समापन पर बोले महापौर

रुद्रपुर। वार्ड संख्या 33 स्थित शांति विहार में आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ का समापन हवन पूजन और विशाल भंडारे के साथ हुआ। पूर्व ब्लॉक प्रमुख पंकज सामंत एवं स्थानीय निवासियों द्वारा आयोजित इस पावन अनुष्ठान के अंतिम दिन महापौर विकास शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। व्यास पीठ का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए महापौर ने क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और शांति की मंगल कामना की। इस दौरान आयोजन समिति ने महापौर को स्मृति स्वरूप अंग वस्त्र भेंट कर और माल्यार्पण कर उनका भव्य अभिनंदन किया।

इस दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए महापौर विकास शर्मा ने भक्ति और सामाजिक समरसता पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत जैसे आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान मात्र नहीं हैं, बल्कि ये समाज में प्रेम, एकता और समरसता का संचार करने वाले शक्तिशाली माध्यम हैं। भागवत कथा हमें जीवन जीने की कला सिखाती है और व्यक्ति को मानसिक शांति के साथ-साथ लोक कल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। महापौर ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में इस प्रकार के आध्यात्मिक आयोजनों की प्रासंगिकता और भी बढ़ गई है, क्योंकि ये हमें हमारी जड़ों और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़े रखते हैं। उन्होंने आह्वान किया कि समाज के हर वर्ग को समय-समय पर होने वाले इन पुनीत कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि भावी पीढ़ी को सनातन संस्कारों से दीक्षित किया जा सके।

सांस्कृतिक संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर बोलते हुए महापौर ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार के प्रयासों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार न केवल विकास की राजनीति कर रही है, बल्कि धार्मिक आस्था और प्राचीन संस्कृति को संजोने व सुरक्षित रखने के लिए भी अभूतपूर्व कार्य कर रही है। मंदिरों का जीर्णाेद्धार और आध्यात्मिक पर्यटन का विस्तार इसी कड़ी का हिस्सा है। इसी क्रम में उन्होंने मातृशक्ति के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने महिला आरक्षण बिल लाकर नारी शक्ति को राजनीति और समाज के मुख्य निर्णयकारी पदों पर प्रतिष्ठित करने का ऐतिहासिक कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि जब तक हमारी माताएं और बहनें सशक्त नहीं होंगी, तब तक एक उन्नत समाज की कल्पना अधूरी है।

समापन कार्यक्रम के दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख आयोजक , पंकज सामंत, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, वंदे मातरम ग्रुप के अध्यक्ष संजय कुमार, छात्र संघ अध्यक्ष रजत सिंह बिष्ट, आशीष यादव , पान सिंह बोरा, डीगर सिंह,पुष्पा सामंत शांति बोरा,निधि गोस्वामी, अनिल ढींगरा ,भुवन पाण्डेय, गौरव सक्सेना, रूपेंद्र चौहान, शिवम्,विनोद सहित भारी संख्या में भक्तगण और क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Check Also
Close