
स्वास्थ्य टीम और प्रशासन की संयुक्त निरीक्षण कार्रवाई
रुद्रपुर, 15 अप्रैल 2026
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के. के. अग्रवाल के निर्देशों के अनुपालन में आज रुद्रपुर ब्लॉक में स्वास्थ्य विभाग की PC-PNDT टीम ने एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया।
10 अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण, अवैध लिंग चयन के खिलाफ सख्त रुख
निरीक्षण दल का नेतृत्व नोडल अधिकारी PC-PNDT डॉ. एस. पी. सिंह ने किया। टीम में तहसीलदार प्रतिनिधि संजय कुमार वर्मा (कानूनगो), जिला चिकित्सालय से डॉ. नम्रता त्रिपाठी, PC-PNDT जिला समन्वयक प्रदीप महर और अधिशासी सहायक गोपाल आर्य शामिल रहे।
टीम ने क्षेत्र के 10 प्रमुख अल्ट्रासाउंड और डायग्नोस्टिक केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षित केंद्रों के नाम:
- अरोरा हार्ट केयर सेंटर
- पंत चिकित्सालय
- एच.बी. हॉस्पिटल
- संजीवनी हॉस्पिटल
- राजकीय पशु चिकित्सालय
- अमृत हॉस्पिटल
- प्रतिमा अल्ट्रासाउंड सेंटर
- आहन अल्ट्रासाउंड सेंटर
- कृष्णा हॉस्पिटल
- शुभम हॉस्पिटल
की गई कार्रवाई:
निरीक्षण के दौरान पंत हॉस्पिटल की 01 खराब अल्ट्रासाउंड मशीन, शुभम हॉस्पिटल की 01 ख़राब अल्ट्रासाउंड मशीन और राजकीय पशु चिकित्सालय में खराब पड़ी 01 पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन, कुल 03 मशीनों को सील किया गया।
निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य:
इस अभियान का प्राथमिक उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से मिटाना और ‘PCPNDT एक्ट’ के प्रावधानों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करना है। निरीक्षण के दौरान टीम ने फॉर्म-F का रख-रखाव, अभिलेखों का मिलान और अनिवार्य सूचनाओं/डिस्प्ले की जांच की।
