Sunday 21/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत विकास परिषद की चारों शाखाओं द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजितरुद्रपुर, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद की रुद्रपुर, विवेकानंद, उधम सिंह एवं वीर सावरकर शाखाओं के संयुक्त तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर, आदर्श कॉलोनी, रुद्रपुर में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक श्री रवि प्रजापति ने उपस्थित सदस्यों एवं नागरिकों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने की एक जीवन पद्धति है। नियमित योग से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रह सकता है।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज विश्वभर में योग की बढ़ती स्वीकार्यता भारत की प्राचीन संस्कृति एवं जीवन दर्शन की वैश्विक मान्यता का प्रतीक है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हमें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम में श्री विजय भूषण गर्ग, प्रांतीय अध्यक्ष श्री मनोज अरोड़ा, भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा अध्यक्ष श्री हरीश ग्रोवर, वीर सावरकर शाखा अध्यक्ष श्री सनी धवन, परिषद महामंत्री श्री राजेश सलूज, विष्णु सक्सेना, संजय ठुकराल, विपिन गुलाटी, विपिन लूथरा, प्रतीक तुलस्यान, हेमेंद्र गंगवार, संजय खेड़ा, ललित मोहन गोयल, उत्सव अग्रवाल, राहुल सिंघल, संजीव अरोड़ा, अंजू रामपाल सिंह, मिथिलेश गंगवार, स्नेहा राठौर, हंसी सक्सेना, नीलम हुरिया, शिखा हुरिया, विशाल हुंडिया, केशव खेड़ा, अभिनव खेड़ा, अमन अरोड़ा, विकास गोयल, अभि अग्रवाल एवं सार्थक गोयल उपस्थित रहे।अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने तथा स्वस्थ, समर्थ एवं संस्कारित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के उपरांत सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई।रुद्रपुर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए एक बालक का सुराग नहीं लगने से नाराज परिजनों ने रविवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ पुलिस चौकी पहुंचकर घेराव किया। उन्होंने पुलिस से बालक की शीघ्र तलाश कर सकुशल बरामद करने की मांग की। रम्पुरा वार्ड संख्या 21 निवासी जगदीश राठौर ने बताया कि उनका पुत्र शिव उर्फ पल्लू शनिवार दोपहर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। उन्होंने आशंका जताई कि बालक के साथ कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पुलिस अधिकारियों से मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए लापता बालक की शीघ्र तलाश करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस को तत्काल प्रभाव से सभी आवश्यक कदम उठाकर बालक की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि परिजनों की चिंता दूर हो सके। इस दौरान मीना, रामगोपाल राठौर, राहुल, धर्मेंद्र, राजू, करण, रितेश, पुष्पा देवी, आकाश, विद्या देवी, चमेली देवी, रमेश, सतीश, बबलू, महेश, पूजा, कुंवर पाल, कांति देवी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने दिया योग अपनाने का संदेशस्वस्थ रुद्रपुर के संकल्प के साथ मनाया योग दिवसआज ऑल इंडिया‌ मतूआ महासंघ udham सिंह नगर जिला अध्यक्ष, श्री विधान पांडे जी के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया।निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीज
राज्य

पौड़ी में कर्मचारी हितों को बड़ी सौगात-संघ भवन निर्माण की दिशा में तेजी,भूमि चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ी


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी में लंबे समय से कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण मांग अब मूर्त रूप लेने की ओर बढ़ रही है। उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रयासों और विधायक राजकुमार पोरी की सक्रिय पहल से संघ भवन निर्माण की प्रक्रिया ने गति पकड़ ली है। पूर्व में विधायक द्वारा संघ भवन निर्माण हेतु घोषित 25 लाख रुपये की धनराशि के बाद अब इस योजना को धरातल पर उतारने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में संघ भवन के लिए भूमि उपलब्ध कराने को लेकर जिला प्रशासन के स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई है। जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया के साथ हुई पूर्व वार्ता के आधार पर चिकित्सा विभाग की खाली पड़ी भूमि को संघ भवन निर्माण हेतु चिन्हित किया गया था। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आवश्यक प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए थे,जिसके बाद अब इस दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति देखने को मिली है। गुरुवार को विधायक राजकुमार पोरी,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.एस.एम.शुक्ला,प्रमुख अधीक्षक एल.डी.सेमवाल सहित विभागीय अधिकारियों और कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रस्तावित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर लगभग एक नाली भूमि उपलब्ध पाई गई,जिसे मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा संघ भवन निर्माण के लिए उपयुक्त माना गया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारी नेताओं ने इस पहल को जनपद के कर्मचारियों के लिए एक ऐतिहासिक और बहुप्रतीक्षित उपलब्धि बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासनिक प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी कर निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए कर्मचारी नेता सीताराम पोखरियाल ने कहा कि पौड़ी गढ़वाल राज्य का भौगोलिक दृष्टि से सबसे बड़ा जनपद है,जहां 15 विकासखंडों से कर्मचारी विभिन्न कार्यों के लिए जिला मुख्यालय पहुंचते हैं। ऐसे में उनके लिए आवास,बैठक और संगठनात्मक गतिविधियों के लिए एक समुचित भवन की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित संघ भवन न केवल कर्मचारियों की सुविधा बढ़ाएगा,बल्कि संगठन को भी मजबूती प्रदान करेगा और प्रशासनिक समन्वय में सहायक सिद्ध होगा। जिला अध्यक्ष सीताराम पोखरियाल ने इस पहल के लिए विधायक राजकुमार पोरी,जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया,मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं समस्त अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने भी आश्वस्त किया कि भूमि अधिग्रहण एवं अधिकारांतरण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू कर दी जाएगी,जिससे निर्माण कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो। स्पष्ट है कि कर्मचारी हितों से जुड़ी यह पहल अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। यदि सब कुछ निर्धारित योजना के अनुसार आगे बढ़ता है,तो जल्द ही पौड़ी में कर्मचारियों को एक सुसज्जित संघ भवन की सौगात मिल सकती है,जो लंबे समय से उनकी आवश्यकता और अपेक्षाओं का केंद्र रहा है।

Check Also
Close