Sunday 19/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
रुद्रपुर – वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने कहा कि संसद में महिलाओं को आरक्षण देने के लिए भाजपा सरकार ने प्रस्ताव पारित किया था लेकिन कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी समेत सभी विपक्षी दलों ने इस बिल के खिलाफ सदन में वोट किया। जिसके चलते महिला आरक्षण बिल पास नहीं हो पाया जो देश की लाखों करोड़ों महिलाओं के साथ बहुत बड़ा विश्वासघात है इसके लिए जनता विपक्षी दलों को माफ नहीं करेगी। जारी बयान में भाजपा नेता चुघ ने कहा की कई दशकों से महिला आरक्षण बिल लंबित पड़ा हुआ था लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने देश की महिलाओं की संसद में भागीदारी बढ़ाने को लेकर महिला आरक्षण बिल प्रस्तुत किया था लंबी जद्दोजहद के बाद यह बिल लोकसभा में लाया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ग्रह मंत्री अमित शाह ने पूरे सदन के सामने महिला आरक्षण बिल के बारे में विस्तार से जानकारी दी लेकिन विपक्ष का महिला विरोधी चेहरा सामने आया और देश की महिलाओं को सर्वोच्च सदन में पहुंचने से वंचित कर दिया। उन्होंने कहा कि देश का विपक्ष पीएम मोदी के विरोध में इस हद तक जा चुका है कि वह देशहित में सरकार द्वारा किए गए किसी भी निर्णय को स्वीकार नहीं कर रहा ऐसे में देश की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी।चुघ ने कहा कि विपक्षियों के विरोध के चलते महिला आरक्षण बिल पास नहीं हो पाया अब महिलाएं विपक्ष को आने वाले समय में इसका जवाब देंगी।उधम सिंह नगर में एक साथ कई अवैध धार्मिक संरचनाएं ध्वस्तदूधली ग्राम सभा में बड़ा फैसला, वनाधिकार कानून के तहत सीमांकन, टोल बैरियर स्थापितक,बाहरी कब्जों पर सख्ती का ऐलान मसूरी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा वार्ड-13 दूधली (भद्राज-अदराज) में शुक्रवार को एक अहम बैठक आयोजित हुई, जिसमें ग्राम सभा, वार्ड सभा, वन प्रबंधन समिति 2006 और वन अधिकार समिति के पदाधिकारियों व ग्रामीणों ने भाग लिया। बैठक में गांव के सामुदायिक वन संसाधनों की सुरक्षा, सीमांकन और बाहरी हस्तक्षेप को रोकने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए। बैठक के दौरान अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 और संशोधित नियम 2012 के तहत दूधली के सामुदायिक वन क्षेत्र की पारंपरिक सीमाओं पर जगह-जगह बॉर्डर चिन्ह (गांठ) लगाए गए। इससे क्षेत्र की स्पष्ट पहचान और संरक्षण सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया। इसके साथ ही दूधली चौक पर स्वर्गीय बीरबल सिंह चौहान के आवास के सामने एक टोल बैरियर भी स्थापित किया गया है। ग्राम सभा का कहना है कि इस बैरियर के माध्यम से क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं के वाहनों का रिकॉर्ड रखा जाएगा, जिससे सुरक्षा और संसाधन प्रबंधन में मदद मिलेगी। बैठक में पारित प्रस्तावों के तहत स्पष्ट किया गया कि ग्राम सभा की पारंपरिक सीमा के भीतर किसी भी बाहरी व्यक्ति को अवैध कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। यदि कोई ऐसा प्रयास करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए वनाधिकार कानून और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। ग्राम सभा ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोगों द्वारा उनके सीमांकन कार्य में बाधा डालने और पुलिस में झूठी शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की गई। ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई का निर्णय लिया गया है। साथ ही महिलाओं को धमकाने और माहौल बिगाड़ने के मामलों को भी गंभीरता से लेते हुए कोतवाली मसूरी में शिकायत दर्ज कराने की बात कही गई। टोल बैरियर पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों से निर्धारित शुल्क वसूला जाएगा, जिसकी देखरेख वन प्रबंधन समिति करेगी। इस राशि का उपयोग वन संरक्षण, पेयजल स्रोतों की सुरक्षा, क्षेत्र के विकास कार्यों और बैरियर पर कार्यरत श्रमिकों के मानदेय में दिया जाएगा। खर्च का निर्णय ग्राम सभा की स्वीकृति से समय-समय पर लिया जाएगा। बैठक में यह भी तय किया गया कि भद्रराज मंदिर समिति परिसर में किसी भी प्रकार का पार्किंग शुल्क या अन्य शुल्क नहीं वसूलेगी। इस संबंध में वन प्रबंधन समिति द्वारा मंदिर समिति को औपचारिक सूचना जारी की जाएगी। इस मौके पर सिकंदर सिंह, राजेश सिंह, दिनेश पुंडीर, दिनेश सिंह, राजेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र रावत, विजेन्द्र रावत, सुरेन्द्र सिह रावत के साथ अन्य लोग मौजूद थे।अतिक्रमण पर सख्त वार-श्रीनगर में दुकानों के बाहर 2.5 फीट से ज्यादा कब्जे पर होगी सीधी कार्रवाईभावनाओं से भरा ऐतिहासिक क्षण-सीडीएस जनरल अनिल चौहान का पैतृक गांव ग्वाणा आगमन पर पूरे क्षेत्र से स्वागत में उमड़ा जनसैलाबआरक्षण और समानता पर श्रीनगर में 19 अप्रैल को होगी अहम गोष्ठी,राष्ट्रीय स्तर के वक्ता करेंगे संबोधनमातृ सुरक्षा पर फोकस-पौड़ी में घर घर पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीमउत्तराखंड की लोकधुनों को नया मंच-एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में नरेंद्र संगीत सप्ताह में देशभर से जुटे कलाकारनारी शक्ति का हुंकार-श्रीनगर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जुटीं सैकड़ों महिलाएं,समर्थन में उठे सशक्त स्वर
राज्य

श्रीनगर ने खोया निर्भीक कलमकार-अमर उजाला के पत्रकार मनोज उनियाल का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर


श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर की पत्रकारिता जगत के लिए एक अत्यंत दुखद समाचार सामने आया है। प्रतिष्ठित समाचार पत्र अमर उजाला से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार मनोज उनियाल का निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है और पत्रकारिता जगत स्तब्ध है। मनोज उनियाल अपनी निष्पक्ष,निर्भीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते थे। उन्होंने वर्षों तक जमीनी मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए समाज के हर वर्ग की आवाज को मंच देने का कार्य किया। उनकी कलम में सच्चाई की ताकत और समाज के प्रति गहरी संवेदनशीलता झलकती थी,जिसके चलते वे आम जनता के बीच बेहद लोकप्रिय और विश्वसनीय पत्रकार के रूप में पहचाने जाते थे। श्रीनगर क्षेत्र में पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने न केवल समाचारों को प्रस्तुत किया,बल्कि सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को उजागर कर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान भी आकर्षित किया। उनके निधन पर गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी,उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत,भाजपा जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत, ब्लाक प्रमुख खिर्सू अनिल भण्डारी,जिला उपाध्यक्ष गिरीश पैन्यूली,जिला महामंत्री गणेश भट्ट सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया। इसके अलावा श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रमिला भण्डारी,ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष जगमोहन नेगी,जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष बासुदेव कंडारी,महामंत्री दिनेश पटवाल,शुभम प्रभाकर,पूर्व राज्य मंत्री अतर सिंह असवाल,व्यापार सभा अध्यक्ष दिनेश असवाल समेत अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। सभी शोक संतप्त जनों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि मनोज उनियाल की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और उनके परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें। मनोज उनियाल का जाना न केवल एक पत्रकार का जाना है,बल्कि एक ऐसी आवाज का खो जाना है,जो समाज के लिए निर्भीकता से सच लिखती थी। श्रीनगर की पत्रकारिता में उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।

Check Also
Close