Sunday 21/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत विकास परिषद की चारों शाखाओं द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजितरुद्रपुर, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद की रुद्रपुर, विवेकानंद, उधम सिंह एवं वीर सावरकर शाखाओं के संयुक्त तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर, आदर्श कॉलोनी, रुद्रपुर में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक श्री रवि प्रजापति ने उपस्थित सदस्यों एवं नागरिकों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने की एक जीवन पद्धति है। नियमित योग से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रह सकता है।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज विश्वभर में योग की बढ़ती स्वीकार्यता भारत की प्राचीन संस्कृति एवं जीवन दर्शन की वैश्विक मान्यता का प्रतीक है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हमें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम में श्री विजय भूषण गर्ग, प्रांतीय अध्यक्ष श्री मनोज अरोड़ा, भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा अध्यक्ष श्री हरीश ग्रोवर, वीर सावरकर शाखा अध्यक्ष श्री सनी धवन, परिषद महामंत्री श्री राजेश सलूज, विष्णु सक्सेना, संजय ठुकराल, विपिन गुलाटी, विपिन लूथरा, प्रतीक तुलस्यान, हेमेंद्र गंगवार, संजय खेड़ा, ललित मोहन गोयल, उत्सव अग्रवाल, राहुल सिंघल, संजीव अरोड़ा, अंजू रामपाल सिंह, मिथिलेश गंगवार, स्नेहा राठौर, हंसी सक्सेना, नीलम हुरिया, शिखा हुरिया, विशाल हुंडिया, केशव खेड़ा, अभिनव खेड़ा, अमन अरोड़ा, विकास गोयल, अभि अग्रवाल एवं सार्थक गोयल उपस्थित रहे।अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने तथा स्वस्थ, समर्थ एवं संस्कारित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के उपरांत सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई।रुद्रपुर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए एक बालक का सुराग नहीं लगने से नाराज परिजनों ने रविवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ पुलिस चौकी पहुंचकर घेराव किया। उन्होंने पुलिस से बालक की शीघ्र तलाश कर सकुशल बरामद करने की मांग की। रम्पुरा वार्ड संख्या 21 निवासी जगदीश राठौर ने बताया कि उनका पुत्र शिव उर्फ पल्लू शनिवार दोपहर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। उन्होंने आशंका जताई कि बालक के साथ कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पुलिस अधिकारियों से मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए लापता बालक की शीघ्र तलाश करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस को तत्काल प्रभाव से सभी आवश्यक कदम उठाकर बालक की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि परिजनों की चिंता दूर हो सके। इस दौरान मीना, रामगोपाल राठौर, राहुल, धर्मेंद्र, राजू, करण, रितेश, पुष्पा देवी, आकाश, विद्या देवी, चमेली देवी, रमेश, सतीश, बबलू, महेश, पूजा, कुंवर पाल, कांति देवी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने दिया योग अपनाने का संदेशस्वस्थ रुद्रपुर के संकल्प के साथ मनाया योग दिवसआज ऑल इंडिया‌ मतूआ महासंघ udham सिंह नगर जिला अध्यक्ष, श्री विधान पांडे जी के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया।निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीज
राज्य

अतिक्रमण पर सख्त वार-श्रीनगर में दुकानों के बाहर 2.5 फीट से ज्यादा कब्जे पर होगी सीधी कार्रवाई


श्रीनगर गढ़वाल। शहर को व्यवस्थित,स्वच्छ और सुगम बनाने की दिशा में नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। नगर निगम कार्यालय में मेयर आरती भण्डारी की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में शहर में फैलते अतिक्रमण पर लगाम कसने के लिए कई महत्वपूर्ण और कठोर निर्णय लिए गए। बैठक में स्पष्ट रूप से तय किया गया कि अब कोई भी व्यापारी अपनी दुकान के बाहर अधिकतम 2.5 फीट तक ही सामान रख सकेगा। इसके साथ ही किसी भी प्रकार के स्थायी या पक्के अतिक्रमण पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह कदम शहर की सड़कों को संकरा होने से बचाने और आम जनता को राहत देने के उद्देश्य से उठाया गया है। सब्जी विक्रेताओं के लिए भी नई व्यवस्था लागू करते हुए निर्देश दिए गए हैं कि वे नालियों से कम से कम 2.5 फीट की दूरी बनाकर ही अपनी दुकानें लगाएं। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि ग्राहक सड़क पर खड़े होकर खरीदारी न करें,जिससे यातायात बाधित न हो और भीड़भाड़ की स्थिति पर नियंत्रण रखा जा सके। नगर निगम ने चेतावनी दी है कि नियमों की अनदेखी करने वाले सब्जी विक्रेताओं के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी। वहीं ठेली-रेहड़ी संचालकों को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे केवल अपने लाइसेंस में निर्धारित स्थान पर ही व्यापार करें। यदि कोई भी संचालक नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसका लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। मेयर आरती भण्डारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान को केवल औपचारिकता न बनाकर नियमित और प्रभावी ढंग से चलाया जाए। विशेष रूप से डांग रोड को जल्द से जल्द अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश भी बैठक में दिए गए,जिसे शहर के यातायात का महत्वपूर्ण मार्ग माना जाता है। मेयर ने दो टूक शब्दों में कहा कि नगर निगम का उद्देश्य व्यापार को बाधित करना नहीं,बल्कि उसे व्यवस्थित करना है। उन्होंने सभी व्यापारियों और ठेली-रेहड़ी संचालकों से अपील की कि वे नियमों का पालन करें,ताकि शहर की व्यवस्था बनी रहे और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। बैठक में सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी,मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार,व्यापार सभा अध्यक्ष दिनेश असवाल,महासचिव अमित बिष्ट सहित नगर निगम के पार्षदगण देवेंद्र मणि मिश्रा,रमेश रमोला,प्रवेश चमोली,धर्म सिंह रावत,सुमित बिष्ट,उज्ज्वल अग्रवाल,दिनेश पटवाल,शुभम प्रभाकर,अंजना डोभाल और अंजनी भंडारी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। नगर निगम के इस कड़े फैसले के बाद साफ संकेत मिल रहे हैं कि अब श्रीनगर में अतिक्रमण के खिलाफ नो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी,जिससे शहर की सूरत और यातायात व्यवस्था दोनों में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है।

Check Also
Close