Sunday 21/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत विकास परिषद की चारों शाखाओं द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजितरुद्रपुर, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद की रुद्रपुर, विवेकानंद, उधम सिंह एवं वीर सावरकर शाखाओं के संयुक्त तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर, आदर्श कॉलोनी, रुद्रपुर में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक श्री रवि प्रजापति ने उपस्थित सदस्यों एवं नागरिकों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने की एक जीवन पद्धति है। नियमित योग से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रह सकता है।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज विश्वभर में योग की बढ़ती स्वीकार्यता भारत की प्राचीन संस्कृति एवं जीवन दर्शन की वैश्विक मान्यता का प्रतीक है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हमें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम में श्री विजय भूषण गर्ग, प्रांतीय अध्यक्ष श्री मनोज अरोड़ा, भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा अध्यक्ष श्री हरीश ग्रोवर, वीर सावरकर शाखा अध्यक्ष श्री सनी धवन, परिषद महामंत्री श्री राजेश सलूज, विष्णु सक्सेना, संजय ठुकराल, विपिन गुलाटी, विपिन लूथरा, प्रतीक तुलस्यान, हेमेंद्र गंगवार, संजय खेड़ा, ललित मोहन गोयल, उत्सव अग्रवाल, राहुल सिंघल, संजीव अरोड़ा, अंजू रामपाल सिंह, मिथिलेश गंगवार, स्नेहा राठौर, हंसी सक्सेना, नीलम हुरिया, शिखा हुरिया, विशाल हुंडिया, केशव खेड़ा, अभिनव खेड़ा, अमन अरोड़ा, विकास गोयल, अभि अग्रवाल एवं सार्थक गोयल उपस्थित रहे।अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने तथा स्वस्थ, समर्थ एवं संस्कारित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के उपरांत सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई।रुद्रपुर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए एक बालक का सुराग नहीं लगने से नाराज परिजनों ने रविवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ पुलिस चौकी पहुंचकर घेराव किया। उन्होंने पुलिस से बालक की शीघ्र तलाश कर सकुशल बरामद करने की मांग की। रम्पुरा वार्ड संख्या 21 निवासी जगदीश राठौर ने बताया कि उनका पुत्र शिव उर्फ पल्लू शनिवार दोपहर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। उन्होंने आशंका जताई कि बालक के साथ कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पुलिस अधिकारियों से मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए लापता बालक की शीघ्र तलाश करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस को तत्काल प्रभाव से सभी आवश्यक कदम उठाकर बालक की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि परिजनों की चिंता दूर हो सके। इस दौरान मीना, रामगोपाल राठौर, राहुल, धर्मेंद्र, राजू, करण, रितेश, पुष्पा देवी, आकाश, विद्या देवी, चमेली देवी, रमेश, सतीश, बबलू, महेश, पूजा, कुंवर पाल, कांति देवी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने दिया योग अपनाने का संदेशस्वस्थ रुद्रपुर के संकल्प के साथ मनाया योग दिवसआज ऑल इंडिया‌ मतूआ महासंघ udham सिंह नगर जिला अध्यक्ष, श्री विधान पांडे जी के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया।निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीज
राज्य

विषय : जिला जु-जित्सू संघ के अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल की जू-जित्सु टीम को आल इंडिया यूनिवर्सिटी जु-जित्सू प्रतियोगिता, भोपाल के लिए शुभकामनाएं देकर किया रूद्रपुर से रवाना।

कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल की 23 सदस्यीय जू-जित्सु टीम ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी जु-जित्सू प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भोपाल स्थित एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के लिए जिला जु-जित्सू एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं देकर रवाना किया।

जिला अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य के खिलाड़ी अनुशासन, समर्पण और टीम भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लें तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कुमाऊं विश्वविद्यालय का नाम पूरे देश में रोशन करें। साथ ही उन्होंने टीम कोच ऋषि पाल भारती की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमें पूर्ण आशा है कि कोच ऋषि पाल भारती के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य की टीम शानदार प्रदर्शन करेगी।

जानकारी देते हुए कोच ऋषि पाल भारती न बताया कि दिनांक 20 से 24 अप्रैल 2026 तक एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में आयोजित होने जा रही ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी जु-जित्सू प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने जा रही टीम में 13 महिला व 10 पुरुष खिलाड़ी शामिल है। जिसमें महिला टीम में शिवानी, कौशल्या गुप्ता, लोरी, खुशबू जोशी, साक्षी जोशी, श्रीपर्णा जोशी, पायल मेहता, मीनाक्षी पंत, काव्य आर्या, आरती मेहरा, सोनम, आकृति, कटाक्षा एवं पुरुष टीम में क्षितिज सिंह, शशांक बोरा, रुद्राक्ष नेगी, विशाल मेहता, रोहित, विक्की मुखिया, गौतम, हर्ष कुमार, सुमित मेहरा, हैप्पी सिंह व कोच मैनेजर हितेन मेहता शामिल है।

कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के क्रीड़ा अधिकारी डॉ संतोष कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएँ और अवसर प्रदान करने के लिए सदैव प्रयासरत है। उन्होंने खिलाड़ियों को आत्मविश्वास के साथ खेलते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। एवं जु-जित्सू एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड के महासचिव विनय कुमार जोशी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतरीन मंच है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कुमाऊं विश्वविद्यालय जू-जित्सु की टीम पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन करेगी।

कुमाऊं विश्वविद्यालय परिवार एवं जिला जु-जित्सू एसोसिएशन के उपाध्यक्ष जॉनी हिराम तिग्गा, कोषाध्यक्ष किशोर सिंह, शोभा तिग्गा, मुकेश यादव, हिमा भट्ट, कृष्ण साना, कृष्ण चौहान, नरेंद्र सिंह, वसीम खान, गंगा मेहरा, गुलशन कुमार, सतीश जोशी, डीएसओ जानकी कार्की ने सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की।

Check Also
Close