Sunday 21/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
स्वस्थ रुद्रपुर के संकल्प के साथ मनाया योग दिवसआज ऑल इंडिया‌ मतूआ महासंघ udham सिंह नगर जिला अध्यक्ष, श्री विधान पांडे जी के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया।निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीजको माननीय आबकारी आयुक्त महोदया के आदेशानुसार क्षेत्र-03 काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमायूॅ मण्डल हल्द्वानी श्री केे0 के0 काण्डपाल एवं जिला आबकारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री महेन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में ग्राम कलियावाला और गढीहुसैन में अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपदीय प्रवर्तन दल, क्षेत्र -04 बाजपुर व क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला और गढ़ीहुसैन में संयुक्त रुप से दबिश दी गई। दबिश के दौरान ग्राम कलियावाला से कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर से 30 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जिस पर कुलदीप सिंह के भाई संदीप पुत्र सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज किया गया। ग्राम कलियावाला में एक अन्य घर की तलाशी के दौरान लगभग 50 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पिंकी कौर पत्नी रोहित सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैै। इसी तरह ग्राम गढ़ी हुसैन में तलाशी के दौरान 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। जिसमें अज्ञात के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया। टीम में महेंद्र सिंह बिष्ट, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 04 बाजपुर, धर्मेन्द्र सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 03 काशीपुर, कैलाश भट्ट प्रधान आबकारी सिपाही, सुमन आर्या आबकारी सिपाही, नैनिका राणा आबकारी सिपाही व जनपदीय प्रवर्तन का स्टाफ मौजूद रहें। कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) विकास योजना हेतू बैठकभीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप
राज्य

हर अनसुनी आवाज को मिलेगा मंच-महिला स्वास्थ्य कर्मी संघ में सचिव बनीं रानीता विश्वकर्मा,मातृशक्ति के अधिकारों की बुलंद आवाज बनने का संकल्प


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड महिला स्वास्थ्य कर्मी सेवा संघ (संयोजक मंडल) में सचिव पद पर निर्वाचित होने के बाद रानीता विश्वकर्मा ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अब संगठन केवल औपचारिक मंच बनकर नहीं रहेगा,बल्कि हर जरूरतमंद महिला की आवाज़ को ताकत देने वाला मजबूत माध्यम बनेगा। नव निर्वाचित सचिव ने मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि वे क्षेत्र की सभी माताओं-बहनों की समस्याओं के समाधान के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं और उनकी प्राथमिकता जमीनी स्तर पर समस्याओं को समझकर ठोस समाधान दिलाना होगी। महिलाओं की आवाज को मिलेगा सम्मान और समाधान-रानीता विश्वकर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों सहित आम महिलाओं को कई बार अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करना पड़ता है,लेकिन अब संगठन उनकी आवाज को सीधे प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएगा। हम हर उस महिला के साथ खड़े हैं,जिसकी आवाज अब तक अनसुनी रही है,उन्होंने दृढ़ता से कहा। उन्होंने बताया कि संगठन आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार,कार्यस्थल की सुरक्षा,सामाजिक सम्मान और महिला अधिकारों जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्राथमिकता से कार्य करेगा। इसके साथ ही महिलाओं को जागरूक कर उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाने के लिए भी अभियान चलाए जाएंगे। एकजुटता का आह्वान
रानीता विश्वकर्मा ने सभी महिलाओं से अपील की कि वे संगठन से जुड़कर अपनी समस्याओं को खुलकर सामने रखें और एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाएं। उन्होंने कहा कि एकजुट मातृशक्ति ही बदलाव की सबसे बड़ी ताकत है। इस अवसर पर मंजू नेगी,मनीषा,सरीता,पूजा नेगी,हेमंती,रिंकी,मंजू असवाल,चंद्रिका,अनिता बिष्ट,अनिता,सरिता मेहर,रंजना सहित अनेक महिलाओं ने रानीता विश्वकर्मा को बधाई देते हुए उनके सफल और प्रभावी कार्यकाल की कामना की। महिला स्वास्थ्य कर्मी सेवा संघ में यह नई जिम्मेदारी केवल एक पद नहीं,बल्कि महिलाओं के अधिकारों की मजबूत पैरवी और उनके सशक्तिकरण की दिशा में निर्णायक कदम साबित होती दिख रही है। रानीता विश्वकर्मा के नेतृत्व में संगठन के सक्रिय और प्रभावी होने की उम्मीदें अब और बढ़ गई हैं।

Check Also
Close