Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

दुर्गम पहाड़ों में दमदार जज्बा-सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0 के समापन में सीएम धामी बोले युवा बनें राष्ट्र निर्माण की ताकत


श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि उत्तराखंड की पावन वादियों में साहस,संस्कृति और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला,जब भारतीय सेना एवं उत्तराखंड पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0 का भव्य समापन समारोह हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय चौरास परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देशभर से आए प्रतिभागियों,सैन्य अधिकारियों,वीर जवानों और युवाओं का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन केवल एक प्रतियोगिता नहीं,बल्कि साहस,धैर्य और दृढ़ संकल्प की वास्तविक परीक्षा है। इस हाई-एल्टीट्यूड एंड्योरेंस चैलेंज में भारतीय सेना के 100 जांबाज जवानों सहित देशभर से आए लगभग 200 ट्रैकर्स ने केदार-बद्री ट्रेल पर हेलंग से कलगोट,मंडल होते हुए उखीमठ तक 113 किलोमीटर के दुर्गम पर्वतीय मार्ग को पार कर अदम्य इच्छाशक्ति का परिचय दिया। उन्होंने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि आपने केवल एक रेस पूरी नहीं की,बल्कि उस ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक मार्ग को पुनर्जीवित किया है,जो सदियों से बद्रीनाथ,केदारनाथ एवं पंच केदार की आस्था से जुड़ा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन देवभूमि की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान दे रहा है। पूर्व संस्करण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास न केवल पर्यटन को बढ़ावा देते हैं,बल्कि हमारी प्राचीन परंपराओं को भी जीवंत बनाए रखते है। मुख्यमंत्री ने भारतीय सेना की सराहना करते हुए कहा कि सेना सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन,नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रभक्ति की भावना को भी मजबूत कर रही है। यह आयोजन सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन और रोजगार के नए अवसर सृजित करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। एंगलिंग,राफ्टिंग,कयाकिंग,ट्रेकिंग,पैराग्लाइडिंग,साइक्लिंग और माउंटेनियरिंग जैसी गतिविधियों को योजनाबद्ध तरीके से विकसित किया जा रहा है। औली से ऋषिकेश,मुनस्यारी से टिहरी झील तक उत्तराखंड का हर क्षेत्र अब एडवेंचर टूरिज्म का सशक्त केंद्र बन रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत सीमांत गांवों में सड़क,कनेक्टिविटी और आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विकास हो रहा है,जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार और आजीविका के अवसर मिल रहे हैं। कार्यक्रम में ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेंद्र सिंह बेनिवाल की उपस्थिति ने आयोजन को और गौरवपूर्ण बना दिया। गढ़वाल स्काउट्स के मेजर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि इस 113 किमी लंबी प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और कठिन पर्वतीय मार्गों पर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। समारोह में स्थानीय विधायक विनोद कंडारी,भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत,ब्लॉक प्रमुख देवप्रयाग विनोद बिष्ट,कीर्तिनगर प्रमुख अंचला खंडेवाल,जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खंडेलवाल,एसएसपी श्वेता चौबे,कुलपति श्रीप्रकाश सिंह,गढ़वाल स्काउट्स के अधिकारी,विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0 केवल एक खेल आयोजन नहीं,बल्कि देवभूमि की आस्था,युवाओं के साहस और राष्ट्रनिर्माण की भावना का जीवंत प्रतीक बनकर उभरा। मुख्यमंत्री का स्पष्ट संदेश था युवा शक्ति ही उत्तराखंड और देश के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है।

Check Also
Close