Sunday 21/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
स्वस्थ रुद्रपुर के संकल्प के साथ मनाया योग दिवसआज ऑल इंडिया‌ मतूआ महासंघ udham सिंह नगर जिला अध्यक्ष, श्री विधान पांडे जी के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया।निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीजको माननीय आबकारी आयुक्त महोदया के आदेशानुसार क्षेत्र-03 काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमायूॅ मण्डल हल्द्वानी श्री केे0 के0 काण्डपाल एवं जिला आबकारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री महेन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में ग्राम कलियावाला और गढीहुसैन में अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपदीय प्रवर्तन दल, क्षेत्र -04 बाजपुर व क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला और गढ़ीहुसैन में संयुक्त रुप से दबिश दी गई। दबिश के दौरान ग्राम कलियावाला से कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर से 30 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जिस पर कुलदीप सिंह के भाई संदीप पुत्र सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज किया गया। ग्राम कलियावाला में एक अन्य घर की तलाशी के दौरान लगभग 50 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पिंकी कौर पत्नी रोहित सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैै। इसी तरह ग्राम गढ़ी हुसैन में तलाशी के दौरान 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। जिसमें अज्ञात के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया। टीम में महेंद्र सिंह बिष्ट, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 04 बाजपुर, धर्मेन्द्र सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 03 काशीपुर, कैलाश भट्ट प्रधान आबकारी सिपाही, सुमन आर्या आबकारी सिपाही, नैनिका राणा आबकारी सिपाही व जनपदीय प्रवर्तन का स्टाफ मौजूद रहें। कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) विकास योजना हेतू बैठकभीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप
राज्य

आवासीय खेल छात्रावासों में प्रवेश शुरू,10 मई तक करें आवेदन


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए खेल विभाग द्वारा शैक्षिक सत्र 2026-27 हेतु प्रदेश के आवासीय खेल छात्रावासों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है। इच्छुक बालक एवं बालिकाएं 10 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी जयबीर सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज,रायपुर में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु एथलेटिक्स,बॉक्सिंग,बैडमिंटन,क्रिकेट,फुटबॉल,जूडो,हॉकी,वॉलीबॉल,शूटिंग,जिम्नास्टिक्स एवं तैराकी (केवल बालक वर्ग) में अवसर उपलब्ध हैं। इसी प्रकार पिथौरागढ़ स्थित हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज में फुटबॉल,बॉक्सिंग एवं एथलेटिक्स,जबकि चंपावत के बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज में एथलेटिक्स,बैडमिंटन एवं बॉक्सिंग में प्रवेश की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने बताया कि कक्षा 6 में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की आयु 11 से 13 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके लिए जन्मतिथि 1 जुलाई 2013 से 1 जुलाई 2015 के मध्य निर्धारित की गयी है। साथ ही अभ्यर्थी का कक्षा 5 उत्तीर्ण होना अनिवार्य है तथा वह केवल एक ही खेल में प्रतिभाग कर सकता है। साथ ही अभ्यर्थी का उत्तराखंड का स्थायी निवासी होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए संबंधित जिला क्रीड़ा कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

Check Also
Close