Sunday 21/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
स्वस्थ रुद्रपुर के संकल्प के साथ मनाया योग दिवसआज ऑल इंडिया‌ मतूआ महासंघ udham सिंह नगर जिला अध्यक्ष, श्री विधान पांडे जी के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया।निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीजको माननीय आबकारी आयुक्त महोदया के आदेशानुसार क्षेत्र-03 काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमायूॅ मण्डल हल्द्वानी श्री केे0 के0 काण्डपाल एवं जिला आबकारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री महेन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में ग्राम कलियावाला और गढीहुसैन में अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपदीय प्रवर्तन दल, क्षेत्र -04 बाजपुर व क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला और गढ़ीहुसैन में संयुक्त रुप से दबिश दी गई। दबिश के दौरान ग्राम कलियावाला से कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर से 30 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जिस पर कुलदीप सिंह के भाई संदीप पुत्र सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज किया गया। ग्राम कलियावाला में एक अन्य घर की तलाशी के दौरान लगभग 50 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पिंकी कौर पत्नी रोहित सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैै। इसी तरह ग्राम गढ़ी हुसैन में तलाशी के दौरान 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। जिसमें अज्ञात के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया। टीम में महेंद्र सिंह बिष्ट, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 04 बाजपुर, धर्मेन्द्र सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 03 काशीपुर, कैलाश भट्ट प्रधान आबकारी सिपाही, सुमन आर्या आबकारी सिपाही, नैनिका राणा आबकारी सिपाही व जनपदीय प्रवर्तन का स्टाफ मौजूद रहें। कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) विकास योजना हेतू बैठकभीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप
राज्य

लंढौर क्षेत्र में जमीन धंसाव का खतरा गहराया, सड़क में दरारों से दहशत, तत्काल कार्रवाई की मांग मसूरी। मसूरी के लंढौर क्षेत्र में भू-धंसाव और सड़क में पड़ती दरारों ने स्थानीय निवासियों की चिंता बढ़ा दी है। क्षेत्र में लगातार बिगड़ती स्थिति को लेकर लोगों ने प्रशासन से त्वरित और प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर पड़ रही दरारें दिन-ब-दिन चौड़ी होती जा रही हैं। इन दरारों से बारिश और सीपेज का पानी रिसकर आसपास के भवनों की नींव को कमजोर कर रहा है, जिससे बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई है। स्थिति केवल सड़क तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र की भौगोलिक स्थिरता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

पहले भी हो चुका है तकनीकी अध्ययन
बताया गया कि वर्ष 2023 में जोशीमठ और हिमाचल प्रदेश में सामने आई भू-धंसाव की घटनाओं के बाद इस क्षेत्र का भी सर्वेक्षण और तकनीकी अध्ययन किया गया था। उस रिपोर्ट में लंढौर क्षेत्र को संवेदनशील माना गया था, बावजूद इसके अब तक स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए।
स्थानीयों में भय और असुरक्षा का माहौल
क्षेत्र में रहने वाले लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ती दरारों और जमीन धंसने की आशंका से उनके बीच भय और असुरक्षा का माहौल है। उन्हें डर है कि यदि समय रहते उपाय नहीं किए गए, तो जन-धन की बड़ी हानि हो सकती है।
बरसात से पहले जरूरी कार्रवाई
मसूरी नगर पालिका सभासद गीता कुमाई और स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि पूर्व में तैयार तकनीकी रिपोर्ट और विशेषज्ञों के सुझावों को ध्यान में रखते हुए तुरंत कार्य शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि आगामी वर्षा ऋतु से पहले इस समस्या का समाधान बेहद जरूरी है, अन्यथा स्थिति और गंभीर हो सकती है। लोगों ने संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर तकनीकी विशेषज्ञों की निगरानी में काम कराने की अपील की है, ताकि स्थायी और सुरक्षित समाधान निकाला जा सके।
गीता कुमाई ने कहा कि मसूरी के लंढौर क्षेत्र में बढ़ता भू-धंसाव अब चेतावनी बन चुका है। यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो यह समस्या बड़े संकट का रूप ले सकती है। उन्होने बताया िकइस संबध में उनके द्वारा एसडीएम मसूरी से बात की गई जिस पर उन्होने बताया कि पूरा प्रकरण शासन स्तर पर है और जल्द लंढौर क्षेत्र में धंसाव वाले क्षेत्र का ट्रीटमेंट शुरू किया जायेगा।

Check Also
Close