Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को रोकने वाली कांग्रेस का चेहरा हुआ बेनकाबः शांति मेहरा

  • भाजपा नेताओं ने प्रेस वार्ता में विपक्षी दलों पर बोला हमला
  • भाजपा जिला कार्यालय में हुई प्रेस वार्ता

रुद्रपुर । भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान पार्टी के नेताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। दर्जा राज्य मंत्री श्रीमती शांति मेहरा, महापौर विकास शर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने प्रेस वार्ता में कहा कि महिलाओं को उनका हक न मिल पाए, इसके लिए कांग्रेस ने संसद में इस विधेयक की राह में रोड़े अटकाए। दर्जा राज्य मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 10 वर्षों में हुए महिला सशक्तिकरण के कार्यों का विस्तृत विवरण भी प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अपनी हर योजना के केंद्र में ‘नारी शक्ति’ को रखा है, जिससे आज देश की महिलाओं के आत्मविश्वास में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है।

प्रेस वार्ता की शुरुआत करते हुए दर्जा राज्य मंत्री श्रीमती शांति मेहरा ने प्रधानमंत्री की दूरदृष्टि पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में जब प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले की प्राचीर से अपने पहले ही भाषण में देश को खुले में शौच से मुक्त करने और शौचालयों के निर्माण का संकल्प लिया था, तब विपक्षी दलों ने इसकी गंभीरता को नहीं समझा था। आज देश भर में निर्मित करोड़ों शौचालयों ने न केवल महिलाओं को अंधेरे का इंतजार करने की मजबूरी से मुक्ति दिलाई है, बल्कि उनकी शारीरिक सुरक्षा और स्वास्थ्य को भी सुनिश्चित किया है। श्रीमती मेहरा ने कहा कि यह केवल ईंट-गारे का निर्माण नहीं, बल्कि गरीब महिला की गरिमा को समाज में स्थापित करने का एक ऐतिहासिक कदम था, जिसने महिलाओं के प्रति होने वाले कई अपराधों और बीमारियों पर अंकुश लगाया है।

अभियान की सफलता पर चर्चा करते हुए श्रीमती मेहरा ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना ने देश के लिंगानुपात में सुधार करने के साथ-साथ बेटियों के प्रति समाज की रूढ़िवादी सोच को जड़ से बदला है। पहले जहां गरीबी के कारण बेटियों की पढ़ाई को बोझ माना जाता था और उनसे घर के काम कराए जाते थे, आज सरकार की नीतियों और प्रोत्साहन के कारण माता-पिता अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं, जो इस योजना की सफलता का सबसे बड़ा प्रमाण है।

इसके अलावा मोदी सरकार ने मुद्रा योजना से भी गरीब महिलाओं के उत्थान का काम किया। आवास योजना के तहत जहां जहां भी आवास दिये गये वहां पर चाबियां महिलाओं को दी गयी, यानि इस योजना के केन्द्र में भी महिलाएं थी। उज्जवला योजना ने भी महिलाओं को लकड़ी के धुएं से मुक्ति दिलाने का काम किया। इन्द्रधनुष योजना के तहत महिलाओं के टीकाकरण के साथ ही आर्थिक रूप से भी मदद दी गयी। महिलाओं के स्वास्थ्य से लेकर उन्हें स्वावलंबी बनाने की सोच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रही है। मातृ वंदन योजना, लखपति दीदी योजना जैसी योजनाओं से भी करोड़ों महिलाएं लाभान्वित हुयी हैं।

महिलाओं के सम्मान के लिए ही मोदी सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद में पेश किया था लेकिन महिला विरोधी कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने इसे पारित नहीं होने दिया। शांति मेहरा ने कांग्रेस पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस की मानसिकता हमेशा से महिला विरोधी रही है। उन्होंने कहा कि 1996 में यह बिल आया इस पर बहस हुई लेकिन पास नहीं हुआ। 2010 में फिर बिल आया लेकिन एक ही सदन में पास हो पाया। 27 साल लग गये इस बिल को पास करने में। 2023 में जब मोदी सरकार ने कानून बनाया तो तब भी कांग्रेस और विपक्षी दलों ने इसका विरोध करते हुए इसे लागू नहीं होने दिया। विपक्ष का विरोध का मकसद सिर्फ इतना है कि इसे मोदी सरकार पारित करा रही है। दो दिन चले विशेष सत्र में कांग्रेस और विपक्ष का महिला विरोधी चरित्र फिर उजागर हो गया।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि भाजपा की सोच है कि इस देश के अंदर सबको समान रूप से प्रतिनिधित्व मिले। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्तर सालों से देश को लूटने का काम कर रही थी लेकिन 2014 से मोदी सरकार आने के बाद उसकी लूट खसोट बंद हो गयीं। आज निकाय हो या विधानसभा हो या लोकसभा हो सबके माध्यम से जन कल्याणकारी कार्य कराये जा रहे हैं। भाजपा समान रूप से सबको प्रतिनिधित्व देना चाहती है। सरकार चाहती है कि जो हमारी आधी आबादी है उसे भी उनका अधिकार मिले। महापौर ने कहा कि महिला आरक्षण अधिनियम को लेकर विपक्ष जनता को गुमराह करने का काम कर रहा है। महापौर ने कहा कि महिलाओं का सम्मान हमारी संस्कृति में है और भाजपा इसे बखूबी निभाने का काम कर रही है। महापौर ने कहा कि महिलाओं को जब भी नेतृत्व मिलेगा निश्चित रूप से वह पुरूषों से बेहतर काम करेगी। महापोर ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की है, जबकि भाजपा ने बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग की महिलाओं को सशक्त बनाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अन्य दलों का गठबंधन केवल सत्ता का भूखा है, उन्हें महिलाओं के उत्थान से कोई सरोकार नहीं है। महापौर ने कहा कि देश की मातृशक्ति अब समझ चुकी है कि कौन उनके सम्मान के लिए लड़ रहा है और कौन केवल राजनीति कर रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर कांग्रेस के दोहरे चरित्र को जनता के सामने रखेंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा आरक्षण को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम का जवाब जनता आने वाले समय में देगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में देश की मातृशक्ति सबसे बड़ी भूमिका निभाने वाली है और भाजपा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध है ।।

इस दौरान मुख्य वक्ता दर्जा राज्य ( वरिष्ठ नागरिक कल्याण ) मंत्री श्रीमती शांति मेहरा जी भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कमल जिंदल जी , महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्रीमती रश्मि रस्तोगी जी, जिला अध्यक्ष नीता सक्सैना जी, जिला महामंत्री श्री तरुण दत्ता जी , ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रीना गौतम जी , महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रीति धीर , जिला मीडिया प्रभारी विजय तोमर आदि उपस्थित हुए ।।

Check Also
Close