Friday 24/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
खौफ का साया-बमठी गांव में गुलदार का कहर 60 वर्षीय महिला को बनाया निवाला,ग्रामीणों में उबालनशे के खिलाफ सख्त एक्शन-पौड़ी पुलिस का बड़ा प्रहार स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार,सप्लाई चेन तक पहुंचने की तैयारीबेस अस्पताल में सजेगी राहत की थाली-आचंल कैफे से मरीजों और तीमारदारों को मिलेगी बड़ी सहुलियतयुवाओं में राष्ट्रभक्ति जगाने का सशक्त माध्यम है क्रान्ति दिवस मेला-कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावतमानव एकता दिवस-श्रीनगर में गूंजेगा सेवा,समर्पण और आध्यात्मिक चेतना का महापर्वमानव एकता दिवस-श्रीनगर में गूंजेगा सेवा,समर्पण और आध्यात्मिक चेतना का महापर्वपाबों सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं का सशक्त अभियान-32 अल्ट्रासाउंड से गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व का भरोसाभीषण गर्मी और हीट वेव से निपटने को नगर निगम ने बनाया एक्शन प्लानत्रिशूल चौक से जल्द हटाये जायेंगे अवैध कब्जाधारीः महापौर
राज्य

सड़क हादसे मै बाइक सवार की मौत।स्थान – कालाढूंगी।

कालाढूंगी मै बृहस्पतिवार सुबह कमोला के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार लालकुआं के रावत नगर निवासी 35 वर्षीय पुष्कर सिंह कार्की पुत्र दीवान सिंह कार्की अपनी बाइक से रामनगर की ओर से हल्द्वानी जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि कमोला स्थित गुरुणी नाले के पास आगे चल रही बस को ओवरटेक करने के दौरान उनकी बाइक बस के पीछे टकरा गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस और कालाढूंगी पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को अस्पताल पहुंचाया गया।
सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। एसआई तनवीर आलम ने बताया कि मृतक रामनगर के पास मार्चुला क्षेत्र में ट्रक चलाने का काम करता था और बृहस्पतिवार सुबह अपने घर लौट रहा था। पुष्कर अपने परिवार का इकलौता वारिस था और पूरे घर की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Check Also
Close