Sunday 21/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
स्वस्थ रुद्रपुर के संकल्प के साथ मनाया योग दिवसआज ऑल इंडिया‌ मतूआ महासंघ udham सिंह नगर जिला अध्यक्ष, श्री विधान पांडे जी के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया।निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीजको माननीय आबकारी आयुक्त महोदया के आदेशानुसार क्षेत्र-03 काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमायूॅ मण्डल हल्द्वानी श्री केे0 के0 काण्डपाल एवं जिला आबकारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री महेन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में ग्राम कलियावाला और गढीहुसैन में अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपदीय प्रवर्तन दल, क्षेत्र -04 बाजपुर व क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला और गढ़ीहुसैन में संयुक्त रुप से दबिश दी गई। दबिश के दौरान ग्राम कलियावाला से कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर से 30 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जिस पर कुलदीप सिंह के भाई संदीप पुत्र सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज किया गया। ग्राम कलियावाला में एक अन्य घर की तलाशी के दौरान लगभग 50 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पिंकी कौर पत्नी रोहित सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैै। इसी तरह ग्राम गढ़ी हुसैन में तलाशी के दौरान 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। जिसमें अज्ञात के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया। टीम में महेंद्र सिंह बिष्ट, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 04 बाजपुर, धर्मेन्द्र सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 03 काशीपुर, कैलाश भट्ट प्रधान आबकारी सिपाही, सुमन आर्या आबकारी सिपाही, नैनिका राणा आबकारी सिपाही व जनपदीय प्रवर्तन का स्टाफ मौजूद रहें। कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) विकास योजना हेतू बैठकभीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप
राज्य

विधायक शिव अरोरा वार्ड न. 12 दूधियानगर रेशम बाड़ी मे 30 लाख से अधिक की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने रुद्रपुर विधानसभा के अंतर्गत वार्ड नंबर 12 दूधिया नगर रेशम बाड़ी में किये ताबड़तोड़ लोकार्पण।
वार्ड न. 12 में विधायक शिव अरोरा ने 30 लाख की धनराशि से ऊपर के सीसी सड़क व सौंदर्यकरण कार्यों का स्थानीय लोगो की उपस्थिति में लोकार्पण कर विकास कार्यों को जनता को समर्पित किया।
इस दौरान विधायक शिव अरोरा बोले उनके कार्यकाल में कोई भी क्षेत्र विकास कार्य से अछूता नहीं रहा उन्हें समग्र रुद्रपुर क्षेत्र के विकास कार्यों को अपनी प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ने का कार्य किया जिसमें वार्ड नंबर 12 दूधिया नगर रेशम बाड़ी में उनके द्वारा विभिन्न सड़कों के निर्माण व सौंदर्यकरण कार्य कराए गए जिसमें रोशन लाल के घर से जरनेल सिंह घर तक इंद्रपाल के घर तक 7.41 लाख की लागत से सीसी सड़क निर्माण कार्य, ऐसी हीं वार्ड न 12 के अन्तर्गत गंगापुर रोड स्थित शैली भवन में 10 लाख की लागत से सौंदर्य करण कार्य किया गया, रेशमबाड़ी में सार्वजनिक स्थल पर 5 लाख की लागत से मिट्टी भरान का कार्य किया, साथ हीं पप्पू के घर से डॉक्टर राणा के घर तक 7 लाख की लागत से, वही 2 लाख की लागत से रामावतार घर से वेद प्रकाश के घर तक सीसी निर्माण कार्य किया जाए ऐसे छोटे बड़े निर्माण मिलाकर विधायकनिधि से 30 लाख की लागत से अधिक के निर्माण कार्य विधायक शिव अरोरा द्वारा वार्ड में करवाए गये तो वही इसके अलावा राज्य योजना से हुंडई एजेंसी के पीछे ऑक्सफोर्ड अकैडमी से गुरुद्वारा भजनगढ़ को जाने वाले 1.3:किलोमीटर 95 लाख से इंटरलोकिंग मार्ग का निर्माण भी विधायक शिव अरोरा ने करवाया।

विधायक शिव बाद बोले रुद्रपुर क्षेत्र में लगातार विकास कार्य आगे बढ़ाये जा रहे हैं वहीं वार्ड नंबर 12 दूधिया नगर रेशम बाड़ी में भी अनेको विकास कार्य की सौगात आम जनमानस को दी गई जिससे बाद बदहाल गंदगी में जी रहे लोगों का सड़क निर्माण से जीवन बेहतर सुगम हुआ वह लोगों का उन मार्गों से आना जाना बेहतर हुआ निश्चित रूप से भाजपा सरकार उनके जनप्रतिनिधि के रूप मे जनता की बेहतर सुविधा के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। जिसको जनता भली भाति देख रही उन्होंने कहा वार्ड नंबर 12 की तर्ज पर सभी क्षेत्रों में इसी प्रकार अनेकों विकास कार्य किए गए वह आने वाले समय में भी शेष बचे विकास कार्यों को आगे किया जाएगा।

इस दौरान वार्ड न. 12 पार्षद महेंद्री शर्मा, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष एसपी यादव राधे श्रीवास्तव छोटेलाल शर्मा सुरेश शर्मा, सुशीला गंगवार, रविंद्र शर्मा,रवि कटारिया,महेश गंगवार, कृष्ण शर्मा, जसवंत गंगवार, सुभाष यादव, सुनील यादव, मयंक कक्कड़, मोहित चड्डा, जरनेल सिंह, जोगा सिंह आदि लोग मौजूद रहें।

Check Also
Close