Sunday 21/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
स्वस्थ रुद्रपुर के संकल्प के साथ मनाया योग दिवसआज ऑल इंडिया‌ मतूआ महासंघ udham सिंह नगर जिला अध्यक्ष, श्री विधान पांडे जी के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया।निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीजको माननीय आबकारी आयुक्त महोदया के आदेशानुसार क्षेत्र-03 काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमायूॅ मण्डल हल्द्वानी श्री केे0 के0 काण्डपाल एवं जिला आबकारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री महेन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में ग्राम कलियावाला और गढीहुसैन में अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपदीय प्रवर्तन दल, क्षेत्र -04 बाजपुर व क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला और गढ़ीहुसैन में संयुक्त रुप से दबिश दी गई। दबिश के दौरान ग्राम कलियावाला से कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर से 30 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जिस पर कुलदीप सिंह के भाई संदीप पुत्र सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज किया गया। ग्राम कलियावाला में एक अन्य घर की तलाशी के दौरान लगभग 50 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पिंकी कौर पत्नी रोहित सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैै। इसी तरह ग्राम गढ़ी हुसैन में तलाशी के दौरान 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। जिसमें अज्ञात के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया। टीम में महेंद्र सिंह बिष्ट, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 04 बाजपुर, धर्मेन्द्र सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 03 काशीपुर, कैलाश भट्ट प्रधान आबकारी सिपाही, सुमन आर्या आबकारी सिपाही, नैनिका राणा आबकारी सिपाही व जनपदीय प्रवर्तन का स्टाफ मौजूद रहें। कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) विकास योजना हेतू बैठकभीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप
राज्य

बंगभाषी समाज पर विवादित टिप्पणी से उत्तराखंड की सियासत में भूचाल, गरिमा और सामाजिक सौहार्द पर गहराया संकट।

उत्तराखंड की राजनीति एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गई है, जब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष द्वारा बंगभाषी समाज को ‘मुसलमान’ और ‘बांग्लादेशी’ कहे जाने की टिप्पणी ने प्रदेशभर में तीखी प्रतिक्रियाएं पैदा कर दी हैं। इस बयान को समाज के विभिन्न वर्गों ने न केवल बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और आपत्तिजनक बताया है, बल्कि इसे एक सम्मानित समुदाय की गरिमा पर सीधा आघात भी माना जा रहा है। लोगों का कहना है कि इस तरह की टिप्पणियां न सिर्फ सामाजिक ताने-बाने को कमजोर करती हैं, बल्कि राजनीतिक संवाद के स्तर को भी गिराती हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व हरक सिंह रावत द्वारा सिख समाज पर की गई टिप्पणी भी भारी विवादों में रही थी, जिससे यह साफ संकेत मिलता है कि इस तरह की बयानबाजी लगातार समाज में विभाजन की खाई को गहरा कर रही है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि लोकतंत्र में सभी वर्गों, समुदायों और संस्कृतियों का सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए, लेकिन हालिया घटनाएं इस मूल भावना के विपरीत जाती दिख रही हैं। वहीं सामाजिक संगठनों और जागरूक नागरिकों ने इस मुद्दे पर संयम और समझदारी से प्रतिक्रिया देने की अपील की है। खासकर युवाओं से आग्रह किया गया है कि वे सोशल मीडिया पर अपनी आवाज जरूर उठाएं, लेकिन भाषा की मर्यादा, तथ्यों की सटीकता और जिम्मेदारी का पूरा ध्यान रखें, ताकि विरोध भी प्रभावी हो और समाज में सौहार्द भी कायम रहे।

Check Also
Close