Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

जाम से मुक्ति के लिए सड़कों पर चला निगम का पीला पंजा

  • सीएम की घोषणाओं को पूरा करने के लिए सड़कों पर उतरे महापौर
  • सड़कों के चौड़ीकरण और मिनी बाईपास के लिए हुआ व्यापक सर्वे

रूद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा रुद्रपुर के कायाकल्प के लिए की गई ऐतिहासिक घोषणाओं को धरातल पर उतारने की कवायद अब तेज हो गई है। शुक्रवार को महापौर विकास शर्मा और नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पांडे ने प्रशासन और भारी पुलिस बल के साथ शहर के उन तमाम क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया, जहाँ बड़े विकास कार्य प्रस्तावित हैं। इस दौरान जहाँ एक ओर भविष्य की सड़कों का खाका खींचा गया, वहीं दूसरी ओर विकास की राह में रोड़ा बन रहे अतिक्रमणकारियों के खिलाफ नगर निगम का कड़ा रुख भी देखने को मिला। सड़कों को जाम मुक्त करने की दिशा में नगर निगम ने किच्छा बाईपास और गंगापुर रोड पर बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध खोखे और अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से हटाकर सामान जब्त कर लिया।

महापौर विकास शर्मा नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पाण्डे ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग, नगर निगम और पुलिस बल सहित लाव लस्कर के साथ किच्छा बाईपास मार्ग खेड़ा पहुंचे। यहां सड़क पर किये गये अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से हटाया गया। इसके साथ ही गंगापुर रोड पर भी भी अतिक्रमण हटाया गया। टीम ने अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी। महापौर ने कहा कि सड़कों पर अतिक्रमण किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। जीरो टॉलरेंस के तहत अतिक्रमण हटाया जायेगा। खेड़ा के बाद महापौर ने संयुक्त टीम के साथ भूरारानी मार्ग और अटरिया चौक से इंदिरा कालोनी तक प्रस्तावित मिनी बाईपास का भी निरीक्षण कर सर्वे किया और अतिक्रमण चिन्हित किये। उन्होंने अधिकारियों को सड़क चौड़ीकरण और नई सड़क के प्रस्तावित कार्य के लिए जल्द प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान महापौर विकास शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा रुद्रपुर के विकास के लिए की गई ऐतिहासिक छह घोषणाओं को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। इसी के तहत स्थलीय निरीक्षण और सर्वे किया गया है, कुछ अतिक्रमण हटाने के साथ ही जहां जहां अतिक्रमण है उसे चिन्हित किया गया है और अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी भी दी गयी है। महापौर ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शहर के समग्र विकास के लिए कई महत्वपूर्ण मांगे रखी थी, जिनकी मुख्यमंत्री धामी ने सार्वजनिक घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की घोषणाओं को पूरा करने के लिए अब कवायद तेज हो गयी है। जिला प्रशासन ने इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए संबंधित विभागों से तत्काल प्रस्ताव मांगे हैं। इसी लिए व्यापक सर्वे किया गया है इसके बाद प्रस्ताव जिला प्रशासन के माध्यम से शासन को प्रेषित किया जायेगा।

महापौर ने बताया कि सीएम की घोषणाओं में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और कनेक्टिविटी को सुधारने के लिए दो बड़ी सड़कों के चौड़ीकरण और एक मिनी बाईपास के निर्माण की योजना है। अटरिया चौक से इंदिरा कॉलोनी तक दशकों से बंद पड़ी सड़क को खोलकर मिनी बाईपास बनाया जाना है इसका निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा। यह मार्ग शहर के लिए किसी लाइफलाइन से कम नहीं होगा और मुख्य मार्गों पर दबाव कम करेगा। वहीं भूरारानी रोड और गंगापुर रोड के चौड़ीकरण की जिम्मेदारी भी लोनिवि को दी गई है। ये दोनों सड़कें अब डिवाईर युक्त बनेंगी। इससे हजारों की आबादी को जाम से राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री की सबसे महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक शिव कॉरिडोर की स्थापना है। मानसखंड कॉरिडोर के अंतर्गत पर्यटन विभाग गोलज्यू मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर और नीलकंठ धाम को जोड़कर एक भव्य आध्यात्मिक केंद्र विकसित करेगा। यह कॉरिडोर न केवल श्रद्धालुओं के लिए सुविधा बढ़ाएगा, बल्कि पर्यटन मानचित्र पर रुद्रपुर को एक विशिष्ट पहचान दिलाएगा। इसके लिए पर्यटन विभाग से विस्तृत ड्राफ्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है। इसके अलावा खेड़ा में अतिक्रमण मुक्त कराई गई भूमि पर पर्यावरण मित्रों के लिए आधुनिक आवासों का निर्माण किया जाना है इसके लिए भी सीडीओ ने नगर निगम से जल्द विस्तृत प्रस्ताव मांगा है। इससे दशकों से सेवा में जुटे पर्यावरण मित्रों का अपना घर होने का सपना पूरा होगा।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रुद्रपुर के प्रति विशेष लगाव है। उन्होंने कहा रुद्रपुर की इन जटिल और पुरानी मांगों को उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा था, जिन्हें उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर सार्वजनिक घोषणा की थी। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में रूद्रपुर आज विकास के स्वर्ण युग में है। महापौर ने विश्वास जताया कि ये प्रोजेक्ट रुद्रपुर की दशा और दिशा दोनों बदल देंगे और शहर को आधुनिकता के साथ-साथ अपनी संस्कृति से भी जोड़कर रखेंगे।

Check Also
Close