Sunday 21/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
स्वस्थ रुद्रपुर के संकल्प के साथ मनाया योग दिवसआज ऑल इंडिया‌ मतूआ महासंघ udham सिंह नगर जिला अध्यक्ष, श्री विधान पांडे जी के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया।निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीजको माननीय आबकारी आयुक्त महोदया के आदेशानुसार क्षेत्र-03 काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमायूॅ मण्डल हल्द्वानी श्री केे0 के0 काण्डपाल एवं जिला आबकारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री महेन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में ग्राम कलियावाला और गढीहुसैन में अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपदीय प्रवर्तन दल, क्षेत्र -04 बाजपुर व क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला और गढ़ीहुसैन में संयुक्त रुप से दबिश दी गई। दबिश के दौरान ग्राम कलियावाला से कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर से 30 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जिस पर कुलदीप सिंह के भाई संदीप पुत्र सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज किया गया। ग्राम कलियावाला में एक अन्य घर की तलाशी के दौरान लगभग 50 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पिंकी कौर पत्नी रोहित सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैै। इसी तरह ग्राम गढ़ी हुसैन में तलाशी के दौरान 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। जिसमें अज्ञात के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया। टीम में महेंद्र सिंह बिष्ट, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 04 बाजपुर, धर्मेन्द्र सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 03 काशीपुर, कैलाश भट्ट प्रधान आबकारी सिपाही, सुमन आर्या आबकारी सिपाही, नैनिका राणा आबकारी सिपाही व जनपदीय प्रवर्तन का स्टाफ मौजूद रहें। कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) विकास योजना हेतू बैठकभीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप
राज्य

त्रिशूल चौक से जल्द हटाये जायेंगे अवैध कब्जाधारीः महापौर

  • तीन सदस्यीय कमेटी जांच कमेटी करेगी आपत्तियों की सुनवाई

रुद्रपुर। त्रिशूल चौक पर लगने वाले जाम से जनता को निजात दिलाने के लिए न्यायालय के आदेश पर प्रशासन ने आगे की कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। महापौर विकास शर्मा ने स्पष्ट किया है कि विकास कार्यों और सड़कों के चौड़ीकरण की राह में आने वाले किसी भी अतिक्रमण को बख्शा नहीं जाएगा। त्रिशूल चौक के समीप स्थित दुकानों को लेकर उपजे विवाद पर महापौर ने कहा कि प्रशासन पूरी पारदर्शिता के साथ न्यायालय के आदेशों का पालन कर रहा है।

जानकारी देते हुए महापौर विकास शर्मा ने बताया कि त्रिशूल चौक के पास कुछ दुकानें नगर निगम की हैं, तो कुछ पर अतिक्रमणकारियों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। जिला प्रशासन, लोनिवि और नगर निगम ने संयुक्त रूप से इन कब्जाधारकों को नोटिस जारी किए थे। इन नोटिसों के खिलाफ कुछ दुकानदार माननीय न्यायालय की शरण में गए थे। महापौर ने बताया कि न्यायालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी को तीन वरिष्ठ अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय कमेटी बनाने का आदेश दिया है।

महापौर ने स्पष्ट किया कि न्यायालय ने दुकानदारों को एक सप्ताह का समय दिया है ताकि वे कमेटी के सामने अपना पक्ष और भूमि से संबंधित साक्ष्य रख सकें। उन्होंने कहा हमने पहले भी कहा था कि यदि किसी के पास अपनी संपत्ति के वैध कागजात हैं, तो वे दिखाएं। इस पूरी प्रक्रिया के लिए 15 दिन का समय नियत किया गया था, यदि जांच में दस्तावेज सही नहीं पाए जाते, तो अतिक्रमण को तत्काल ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

महापौर विकास शर्मा ने जन हित को सर्वाेपरि बताते हुए कहा कि त्रिशूल चौक पर वर्तमान में भारी जाम की स्थिति रहती है, जिससे आम जनता को हर दिन जूझना पड़ता है। शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए चौक का कट खोलना और सड़कों का चौड़ीकरण किया जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि न्यायालय ने कार्रवाई पर कोई ‘स्टे’ या रोक नहीं लगाई है, बल्कि केवल पक्ष रखने का मौका दिया है।

महापौर ने कहा कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर शहर के विकास को रोकना न्यायोचित नहीं है। 15 दिनों की निर्धारित अवधि और कमेटी की रिपोर्ट के बाद नगर निगम अपनी कार्रवाई को आगे बढ़ाएगा। उन्होंने शहरवासियों को भरोसा दिलाया कि रुद्रपुर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त और सुगम बनाना उनकी प्राथमिकता है और इस दिशा में बिना किसी दबाव के कार्य जारी रहेगा।

Check Also
Close