Sunday 21/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
स्वस्थ रुद्रपुर के संकल्प के साथ मनाया योग दिवसआज ऑल इंडिया‌ मतूआ महासंघ udham सिंह नगर जिला अध्यक्ष, श्री विधान पांडे जी के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया।निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीजको माननीय आबकारी आयुक्त महोदया के आदेशानुसार क्षेत्र-03 काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमायूॅ मण्डल हल्द्वानी श्री केे0 के0 काण्डपाल एवं जिला आबकारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री महेन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में ग्राम कलियावाला और गढीहुसैन में अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपदीय प्रवर्तन दल, क्षेत्र -04 बाजपुर व क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला और गढ़ीहुसैन में संयुक्त रुप से दबिश दी गई। दबिश के दौरान ग्राम कलियावाला से कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर से 30 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जिस पर कुलदीप सिंह के भाई संदीप पुत्र सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज किया गया। ग्राम कलियावाला में एक अन्य घर की तलाशी के दौरान लगभग 50 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पिंकी कौर पत्नी रोहित सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैै। इसी तरह ग्राम गढ़ी हुसैन में तलाशी के दौरान 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। जिसमें अज्ञात के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया। टीम में महेंद्र सिंह बिष्ट, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 04 बाजपुर, धर्मेन्द्र सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 03 काशीपुर, कैलाश भट्ट प्रधान आबकारी सिपाही, सुमन आर्या आबकारी सिपाही, नैनिका राणा आबकारी सिपाही व जनपदीय प्रवर्तन का स्टाफ मौजूद रहें। कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) विकास योजना हेतू बैठकभीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप
राज्य

भीषण गर्मी और हीट वेव से निपटने को नगर निगम ने बनाया एक्शन प्लान

  • अलर्ट मोड पर रहेंगे नगर निगम के स्वास्थ्य केन्द्र

रुद्रपुर। ग्रीष्म ऋतु के दौरान भीषण गर्मी और संभावित ‘हीट वेव’ के खतरों को देखते हुए नगर निगम प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। आपदा प्रबंधन और जन-राहत कार्यों की समीक्षा के लिए महापौर की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें हीट वेव से बचाव के लिए एक व्यापक रणनीति तैयार की गई। बैठक में बिजली-पानी की सुचारू आपूर्ति से लेकर बेसहारा पशुओं और सफाई कर्मियों तक के लिए कई अहम निर्णय लिए गए।

बैठक के बाद निर्णयों की जानकारी देते हुए महापौर ने बताया कि इस वर्ष कम बारिश के कारण भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है। मौसम विभाग की हीट वेव की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए निगम ने स्वास्थ्य, विद्युत और जल संस्थान के साथ समन्वय स्थापित किया है। शहर के मुख्य सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल की किल्लत न हो, इसके लिए जगह-जगह पानी के कैंपर रखे जाएंगे। विशेष रूप से मेडिसिटी के समीप श्रमिक वर्ग की सुविधा के लिए एक शेड का निर्माण किया जाएगा, जिसमें शौचालय और शुद्ध पेयजल की मुकम्मल व्यवस्था होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए शहर के सभी यात्री शेडों का कायाकल्प कर उन्हें ठहरने योग्य बनाया जाएगा।

भीषण गर्मी में फैलने वाली बीमारियों से बचाव के लिए नगर निगम के सभी स्वास्थ्य केंद्रों को ‘अलर्ट मोड’ पर रखा गया है। महापौर ने निर्देश दिए हैं कि सभी केंद्रों पर ओआरएस, ग्लूकोज और जीवन रक्षक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किया जाए। ये सभी सुविधाएं आम जनता को निःशुल्क प्रदान की जाएंगी। इसके साथ ही, नगर निगम एक व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाएगा, जिसके माध्यम से लोगों को दोपहर की कड़ी धूप में अनावश्यक बाहर न निकलने की सलाह दी जाएगी। सड़कों पर काम करने वाले ई-रिक्शा चालकों और अन्य जरूरतमंदों को नगर निगम की ओर से पानी की बोतलें और सिर ढकने के लिए गमछे वितरित किए जाएंगे।

शहर में पानी की सुचारू आपूर्ति के लिए नगर निगम नए टैंकरों की व्यवस्था कर रहा है। साथ ही, बेसहारा पशुओं को प्यास से राहत देने के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों में ‘वाटर टब’ रखे जाएंगे। फील्ड में तैनात सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए उनके कार्य समय (शिफ्ट) में भी परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है ताकि वे दोपहर की झुलसाने वाली धूप से बच सकें। विद्युत विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि गर्मी के दौरान बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ताकि पेयजल पंप और आम जनता को परेशानी न हो।

शहर के पर्यावरण को सुधारने और भविष्य में तापमान कम करने के लिए नगर निगम ने ‘क्लीन और ग्रीन’ अभियान को गति देने का फैसला किया है। निगम अब अपनी स्वयं की नर्सरी विकसित करेगा, जिसमें स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से पौधे तैयार किए जाएंगे। इन पौधों को शहर के सभी वार्डों में रोपित किया जाएगा, जिससे न केवल शहर हरा-भरा होगा बल्कि महिलाओं को स्वरोजगार भी मिलेगा।

महापौर ने नगर निगम की सेवाओं के विस्तार की भी घोषणा की। अब शहरवासियों को राशन कार्ड, श्रम कार्ड, पेंशन और पानी के कनेक्शन जैसे कार्यों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। नगर निगम परिसर में प्रत्येक सोमवार को इन सेवाओं के लिए विशेष डेस्क उपलब्ध रहेगी। महापौर ने दोहराया कि नगर निगम जनता की सेवा के लिए समर्पित है और जनहित में त्वरित फैसले लेने से पीछे नहीं हटेगा। बैठक में नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पाण्डे सहित जल संस्थान, विद्युत विभाग और जल निगम के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे, जिन्हें अपनी-अपनी कार्ययोजना पर तत्काल अमल करने के निर्देश दिए गए हैं।

Check Also
Close