Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

युवाओं में राष्ट्रभक्ति जगाने का सशक्त माध्यम है क्रान्ति दिवस मेला-कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल‌। जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकास खण्ड थलीसैंण के पीठसैंण (मासौं) में पेशावर कांड के नायक वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की स्मृति में आयोजित राजकीय क्रान्ति दिवस मेला इस वर्ष भी भव्यता और उत्साह के साथ मनाया गया। मेले में दूरस्थ गांवों से बड़ी संख्या में लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरे क्षेत्र में देशभक्ति,लोक संस्कृति और उत्सव का माहौल देखने को मिला। इस दौरान मेले में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन भी हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके उपरांत उन्होंने वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उनके अदम्य साहस,त्याग व बलिदान को नमन किया। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मेले में विभिन्न विभागों द्वारा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों पर ग्रामीणों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी देने के साथ ही पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण कर उन्हें मौके पर ही लाभान्वित भी किया गया। साथ ही चिकित्सा विभाग द्वारा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण,चिकित्सा परामर्श,दवा वितरण सहित अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध करायी गयी। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि क्रान्ति दिवस मेला हमारी समृद्ध ऐतिहासिक विरासत,संस्कृति और वीरता का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली के आदर्श आज भी समाज को सही दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल विकास की धारा को मजबूत करते हैं,बल्कि युवाओं में राष्ट्रभक्ति,अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी सुदृढ़ करते हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस प्रकार के बहुउद्देशीय शिविर इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह क्षेत्र महान स्वतंत्रता सेनानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की जन्मभूमि है और उनकी स्मृति में प्रतिवर्ष यह मेला बड़े ही धूमधाम से आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सैनिकों और उनके आश्रितों के हित में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। परमवीर चक्र,महावीर चक्र सहित अन्य वीरता पुरस्कार प्राप्त करने वाले सैनिकों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि में वृद्धि की गई है। सैनिकों के बच्चों को शिक्षा,उच्च शिक्षा,मेडिकल,पीएचडी तथा अन्य पेशेवर पाठ्यक्रमों के लिए भी प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि मेला स्थल मैदान का सौंदर्यीकरण सराहनीय ढंग से किया गया है तथा यहां एक सुंदर मंच का निर्माण भी हो चुका है। आगामी वर्ष में मैदान में शेड का निर्माण कराया जाएगा,जिससे आमजन को धूप एवं वर्षा से राहत मिल सकेगी। मंत्री ने कहा कि बिनसर महादेव मंदिर का पुनर्निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। आने वाले समय में वहां धर्मशाला,शौचालय तथा प्रांगण के सौंदर्यीकरण का कार्य भी कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के पाठ्यक्रम में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के जीवन को शामिल किया गया है,जिससे प्रदेश के हजारों विद्यार्थी उनके आदर्शों से प्रेरणा ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि चंद्र सिंह गढ़वाली के गांव में इंटर कॉलेज का निर्माण हो चुका है। इसके अतिरिक्त क्षेत्र के निर्धन विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास स्थापित किया गया है,जिसमें कक्षा 6 से 12 तक के लगभग 100 विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा एवं आवासीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। उन्होंने कहा कि चौथान क्षेत्र में आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुए तीन पुलों का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सैनिकों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके उपरांत मंत्री ने नवनिर्मित सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास परिसर का निरीक्षण भी किया। मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली न केवल इस क्षेत्र,बल्कि पूरे देश के महान स्वतंत्रता सेनानी के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने उपस्थित जनमानस से अपील करते हुए कहा कि यहां विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय जानकारी प्रदान करने एवं लाभ पहुंचाने हेतु स्टॉल लगाए गए हैं,जिनका वह अधिक से अधिक लाभ उठाएं। सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम मेले का प्रमुख आकर्षण रहा। इसमें लोक गायक दर्शन फर्स्वाण व उनकी टीम ने लोक संस्कृति,पारंपरिक गीतों और देशभक्ति की प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं शैलजा सांस्कृतिक समिति द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गयी। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख थलीसैंण सुनीता रावत,जिला पंचायत सदस्य अंजली जोशी,ज्येष्ठ उप प्रमुख मनवर बिष्ट,उपजिलाधिकारी श्रेष्ठ गुनसोला,सैनिक कल्याण अधिकारी करण सिंह रावत,जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी,मुख्य कृषि अधिकारी ऋतु कुकरेती,खंड विकास अधिकारी टीका राम,अपर समाज कल्याण अधिकारी अनिल सेमवाल,भाजपा जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत,वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जन विकास समिति के अध्यक्ष जय सिंह रावत सहित अन्य अधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Check Also
Close