Friday 24/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
खौफ का साया-बमठी गांव में गुलदार का कहर 60 वर्षीय महिला को बनाया निवाला,ग्रामीणों में उबालनशे के खिलाफ सख्त एक्शन-पौड़ी पुलिस का बड़ा प्रहार स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार,सप्लाई चेन तक पहुंचने की तैयारीबेस अस्पताल में सजेगी राहत की थाली-आचंल कैफे से मरीजों और तीमारदारों को मिलेगी बड़ी सहुलियतयुवाओं में राष्ट्रभक्ति जगाने का सशक्त माध्यम है क्रान्ति दिवस मेला-कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावतमानव एकता दिवस-श्रीनगर में गूंजेगा सेवा,समर्पण और आध्यात्मिक चेतना का महापर्वमानव एकता दिवस-श्रीनगर में गूंजेगा सेवा,समर्पण और आध्यात्मिक चेतना का महापर्वपाबों सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं का सशक्त अभियान-32 अल्ट्रासाउंड से गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व का भरोसाभीषण गर्मी और हीट वेव से निपटने को नगर निगम ने बनाया एक्शन प्लानत्रिशूल चौक से जल्द हटाये जायेंगे अवैध कब्जाधारीः महापौर
राज्य

बेस अस्पताल में सजेगी राहत की थाली-आचंल कैफे से मरीजों और तीमारदारों को मिलेगी बड़ी सहुलियत


श्रीनगर गढ़वाल। स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मानवीय एवं सुविधाजनक बनाने की दिशा में श्रीनगर के बेस अस्पताल में एक सराहनीय पहल की जा रही है। जल्द ही यहां आंचल कैफे की शुरुआत होने जा रही है,जिसका शुभारंभ मई 2026 के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित है। इस कैफे के खुलने से अस्पताल में आने वाले मरीजों,उनके तीमारदारों और चिकित्सा स्टाफ को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। अब तक अस्पताल परिसर में भोजन या चाय-नाश्ते की कोई समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को बाहर भटकना पड़ता था,विशेषकर रात्रि और तड़के के समय यह समस्या और गंभीर हो जाती थी। ऐसे में आंचल कैफे का शुरू होना न केवल एक सुविधा,बल्कि आवश्यक जरूरत की पूर्ति भी माना जा रहा है। कैफे में 25 से अधिक खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी,जिनके मूल्य आमजन की पहुंच में होंगे। यहां पर स्वच्छता,गुणवत्ता और पोषण का विशेष ध्यान रखते हुए विशेष रूप से दूध एवं दुग्ध उत्पादों से बनी सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी,जो स्थानीय ग्रामीण अंचलों से प्राप्त होगी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.आशुतोष सयाना ने बताया कि इस पहल से न केवल मरीजों और उनके परिजनों को सुविधा मिलेगी,बल्कि अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों को भी ड्यूटी के दौरान बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इससे उनका समय बचेगा और वे अपने कार्य पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। आंचल डेरी के महाप्रबंधक श्रवण कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि यह कैफे गढ़वाल के दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले मरीजों और तीमारदारों के लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में ही स्वच्छ,सुलभ और किफायती भोजन उपलब्ध कराना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है। कैफे के संचालन में सभी आवश्यक मानकों और स्वच्छता नियमों का पालन किया जाएगा,ताकि लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल सके। निस्संदेह आंचल कैफे की यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं को भी मजबूती देने का कार्य करेगी,जिससे बेस अस्पताल की छवि और सुविधाएं एक नए आयाम को प्राप्त करेंगी।

Check Also
Close