Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

विधायक बेहड़ ने 33.36 लाख की लागत से सड़कों एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण

कच्ची खमरिया कब्रिस्तान के लिए 21.37 लाख की स्वीकृत कराएं; ग्रामवासियों ने किया जोरदार अभिनंदन

किच्छा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कच्ची खमरिया, नोंगवा एवं छिनकी में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में विधायक तिलक राज बेहड़ द्वारा विभिन्न सड़कों एवं निर्माण कार्यों का विधिवत लोकार्पण किया गया। इस दौरान ग्राम कच्ची खमरिया में आयोजित एक विशाल जनसभा में उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास, जनसमस्याओं एवं प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर विस्तार से अपने विचार रखे। विधायक निधि से कराए गए कार्यों में— ग्राम छिनकी में गोस्वामी समाज हेतु सार्वजनिक स्थल पर टीन शेड एवं फर्श निर्माण लागत 5 लाख तथा खमरिया में सर्विस रोड से अबरार के घर तक सीसी सड़क, लागत 2लाख, मलिक के घर से अमीन अहमद के घर तक सीसी सड़क लागत 4.17लाख, कबीर के घर से मेन रोड तक सीसी सड़क,लागत 2.58 लाख शामिल हैं।

जिला पंचायत से कराए गए कार्यों में— ग्राम नोंगवा में मस्जिद से झूलेलाल के घर होते हुए इस्लाम के घर तक सीसी सड़क लागत ₹5लाख, ग्राम कच्ची खमरिया में महबूब के घर से सरफराज के घर तक 70 मीटर सीसी सड़क, लागत ₹6 लाख तथा तथा पुलिया से प्राइमरी स्कूल तक सडक निर्माण निर्माण कार्य, लागत 8.60 लाख शामिल हैं। कुल 33.36 लाख के निर्माण कार्यो का लोकार्पण किया | ग्राम कच्ची खमरिया में जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक बेहड़ ने कहा कि ग्राम कच्ची खमरिया में कब्रिस्तान हेतु टीन शेड निर्माण कार्य-लगभग ₹21.36 लाख की लागत से तथा कुर्रेय्या में कब्रिस्तान निर्माण लगभग ₹21.5 लाख,लालपुर में कब्रिस्तान निर्माण लगभग ₹21 लाख की स्वीकृति प्राप्त हो गयी है शीघ्र ही ग्राम सैंजना में भी कब्रिस्तान निर्माण हेतु शीघ्र स्वीकृति कराई जाएगी | उन्होंने बताया कि उनके पूर्व प्रयासों के तहत ग्राम खमरिया से बड़ौरा तक लगभग 2 किलोमीटर संपर्क मार्ग तथा कच्ची खमरिया से नहर वाली सड़क का निर्माण इन दोनों कार्यों को वर्तमान वित्तीय वर्ष में नाबार्ड (NABARD) योजना में शामिल करा दिया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन कार्यों को शीघ्र अंतिम स्वीकृति प्राप्त हो जाएगी, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी | किच्छा क्षेत्र में विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि प्रत्येक गांव को बेहतर सड़क, निकासी एवं मूलभूत सुविधाएं मिल सकें। जिन स्थानों पर वर्षों से समस्याएं बनी हुई थीं, वहां अब प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराए जा रहे हैं।” उन्होंने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि “वर्तमान में कई स्थानों पर अधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे आम जनता को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गेहूं तुलाई में अनियमितताओं शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं, वहीं धान तूलाई में भी बड़े स्तर पर गड़बड़ियों के मामले उजागर हुए हैं। यह अत्यंत गंभीर विषय है और इससे किसानों को सीधा नुकसान पहुंच रहा है।”

उन्होंने आगे कहा कि “कुछ अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से नहीं कर रहे हैं और योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता का अभाव देखने को मिल रहा है। यदि इस प्रकार की लापरवाही और भ्रष्टाचार पर तत्काल रोक नहीं लगाई गई तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

विधायक बेहड़ ने स्पष्ट किया कि “जनता के हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में विकास कार्यों की निरंतर निगरानी की जाएगी तथा जहां भी शिकायतें प्राप्त होंगी, उनका त्वरित समाधान कराया जाएगा।इस दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष गुलशन सिन्धी,जिला पंचायत सदस्य गुरदास कालड़ा,किन्नू शुक्ला,मेजर सिंह,दलजीत सिंह,दर्शन कोली,ग्राम प्रधान दीपा खनवानी,हरीश खानवानी,कफील मलिक, क्षेत्रपंचायत सदस्य गुड्डू मलिक,शरीफ हाजी,जमील अहमद,रमेश पुरी,महेश कुमार,विक्की,गौरव गिरी,अजीम मलिक,जोग सिंह,फुरखान मलिक,सुलतान मलिक,बंटी मलिक,मोविन,इमरान,कश्मीर सिंह,मुस्ताक अहमद,अशोक चुघ,नरेश खुराना,रंजीत ,अमरजीत सिंह,सुनीता कश्यप,मोंटी,हरभगवान रहेजा,गुड्डू आदि लोग उपस्थित रहे |

Check Also
Close