Sunday 21/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
स्वस्थ रुद्रपुर के संकल्प के साथ मनाया योग दिवसआज ऑल इंडिया‌ मतूआ महासंघ udham सिंह नगर जिला अध्यक्ष, श्री विधान पांडे जी के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया।निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीजको माननीय आबकारी आयुक्त महोदया के आदेशानुसार क्षेत्र-03 काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमायूॅ मण्डल हल्द्वानी श्री केे0 के0 काण्डपाल एवं जिला आबकारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री महेन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में ग्राम कलियावाला और गढीहुसैन में अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपदीय प्रवर्तन दल, क्षेत्र -04 बाजपुर व क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला और गढ़ीहुसैन में संयुक्त रुप से दबिश दी गई। दबिश के दौरान ग्राम कलियावाला से कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर से 30 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जिस पर कुलदीप सिंह के भाई संदीप पुत्र सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज किया गया। ग्राम कलियावाला में एक अन्य घर की तलाशी के दौरान लगभग 50 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पिंकी कौर पत्नी रोहित सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैै। इसी तरह ग्राम गढ़ी हुसैन में तलाशी के दौरान 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। जिसमें अज्ञात के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया। टीम में महेंद्र सिंह बिष्ट, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 04 बाजपुर, धर्मेन्द्र सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 03 काशीपुर, कैलाश भट्ट प्रधान आबकारी सिपाही, सुमन आर्या आबकारी सिपाही, नैनिका राणा आबकारी सिपाही व जनपदीय प्रवर्तन का स्टाफ मौजूद रहें। कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) विकास योजना हेतू बैठकभीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप
राज्य

पौड़ी में प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने प्रधानों से किया संवाद-विकास कार्यों को दी प्राथमिकता


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल में ग्राम पंचायतों के सशक्तिकरण एवं ग्रामीण विकास को नयी दिशा देने के उद्देश्य से पंचायतीराज तथा ग्राम्य विकास विभाग द्वारा प्रेक्षागृह,पौड़ी में प्रशिक्षण सह-सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने ग्राम प्रधानों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ सीधे संवाद स्थापित कर विकास कार्यों को प्राथमिकता देने पर बल दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्षा रचना बुटोला ने प्रभारी मंत्री एवं अन्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों एवं प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों के माध्यम से ग्राम पंचायतों के सशक्तिकरण हेतु सकारात्मक सुझाव प्रस्तुत किए। इनमें पंचायतों को अधिक वित्तीय अधिकार प्रदान करने,पेयजल,सड़क,स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं को और सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया गया। अपने संबोधन में प्रभारी मंत्री ने कहा कि गांव विकास की मूल इकाई है और राज्य की प्रगति का आधार ग्रामीण क्षेत्र ही हैं। उन्होंने पंचायतों को सशक्त बनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी सुनिश्चित होगा जब ग्राम स्तर पर उनका प्रभावी क्रियान्वयन हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे योजनाओं की नियमित समीक्षा करते हुए जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें। साथ ही प्रत्येक विकासखंड में एक आदर्श गांव विकसित करने तथा आपदा प्रबंधन के दृष्टिकोण से विशेष योजनाएं संचालित करने पर भी जोर दिया। कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों के सशक्तिकरण हेतु विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे स्वच्छता,साक्षरता एवं नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक अभियानों को ग्राम स्तर पर जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाएं तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनाए रखें। जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण सह-सम्मेलन कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों की क्षमता वृद्धि में सहायक सिद्ध होते हैं,जिससे विकास योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन संभव हो पाता है। कार्यक्रम का संचालन गणेश खुगशाल गणी द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी,विधायक लैंसडाउन महंत दिलीप रावत,जिला पंचायत उपाध्यक्ष आरती नेगी,नगर पालिका अध्यक्ष पौड़ी हिमानी नेगी,मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत,डीपीआरओ जितेंद्र कुमार,एएमए भावना रावत,प्रधान संगठन के अध्यक्ष पंकज पोखरियाल सहित विभिन्न ब्लॉक प्रमुख,प्रधान एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Check Also
Close