Sunday 21/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
स्वस्थ रुद्रपुर के संकल्प के साथ मनाया योग दिवसआज ऑल इंडिया‌ मतूआ महासंघ udham सिंह नगर जिला अध्यक्ष, श्री विधान पांडे जी के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया।निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीजको माननीय आबकारी आयुक्त महोदया के आदेशानुसार क्षेत्र-03 काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमायूॅ मण्डल हल्द्वानी श्री केे0 के0 काण्डपाल एवं जिला आबकारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री महेन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में ग्राम कलियावाला और गढीहुसैन में अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपदीय प्रवर्तन दल, क्षेत्र -04 बाजपुर व क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला और गढ़ीहुसैन में संयुक्त रुप से दबिश दी गई। दबिश के दौरान ग्राम कलियावाला से कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर से 30 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जिस पर कुलदीप सिंह के भाई संदीप पुत्र सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज किया गया। ग्राम कलियावाला में एक अन्य घर की तलाशी के दौरान लगभग 50 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पिंकी कौर पत्नी रोहित सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैै। इसी तरह ग्राम गढ़ी हुसैन में तलाशी के दौरान 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। जिसमें अज्ञात के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया। टीम में महेंद्र सिंह बिष्ट, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 04 बाजपुर, धर्मेन्द्र सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 03 काशीपुर, कैलाश भट्ट प्रधान आबकारी सिपाही, सुमन आर्या आबकारी सिपाही, नैनिका राणा आबकारी सिपाही व जनपदीय प्रवर्तन का स्टाफ मौजूद रहें। कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) विकास योजना हेतू बैठकभीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप
राज्य

रुद्रपुर में महिला सम्मेलन, आरक्षण पर जताया आक्रोश

रुद्रपुर। विकासखंड रुद्रपुर सभागार में आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण संशोधन अधिनियम पारित न होने पर महिलाओं ने आक्रोश व्यक्त किया।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ. विनीता सक्सेना ने कहा कि महिलाएं आधुनिक भारत की राजनीति का भविष्य हैं और उन्हें उनका अधिकार अवश्य मिलेगा।

मुख्य वक्ता कल्पना बोरा ने कहा कि यह आक्रोश प्रदेश तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे देश में गूंजेगा। उन्होंने “फूल नहीं चिंगारी हैं, हम भारत की नारी हैं” नारे के साथ संबोधन शुरू किया। कार्यक्रम में शैली फुटेला भी मौजूद रहीं।

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम, मीना शर्मा, लता सिंह, पूनम अग्रवाल, जनकी तिवारी सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी—प्रीति धीर, प्रेमलता चौहान, नीलू गुप्ता, दया डसीला, स्वाति शर्मा, रजनी रावत, गीता भारद्वाज, साधना शर्मा, निर्मला सिंह, सुषमा अग्रवाल, रीना जग्गा, पिंकी चतुर्वेदी और अर्चना राय समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सम्मान और अधिकार का प्रतीक है और इसके विरोध के खिलाफ महिलाएं अब एकजुट होकर आवाज उठाएंगी

Check Also
Close