Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

अब गढ़वाल से निहारेंगे ब्रह्मांड-गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में आइकार्ड की स्थापना से खगोल विज्ञान को मिली नई उड़ान


श्रीनगर गढ़वाल। हिमालय की शांत वादियों में अब विज्ञान की एक नई किरण फूट पड़ी है। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में अंतर-विश्वविद्यालय खगोल विज्ञान एवं खगोल भौतिकी केंद्र,पुणे के सहयोग से अंतर-विश्वविद्यालय खगोल विज्ञान अनुसंधान एवं विकास केंद्र (आइकार्ड) की स्थापना कर दी गई है। यह पहल न केवल गढ़वाल बल्कि पूरे उत्तराखंड में वैज्ञानिक शिक्षा और शोध के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम मानी जा रही है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा वर्ष 1992 में स्थापित यह अंतर-विश्वविद्यालय खगोल विज्ञान एवं खगोल भौतिकी केंद्र देशभर में खगोल भौतिकी के प्रचार-प्रसार में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। अब उसी प्रतिष्ठित संस्थान के सहयोग से स्थापित आइकार्ड केंद्र चौरास परिसर को उच्च स्तरीय वैज्ञानिक अध्ययन और अनुसंधान की दिशा में नई पहचान देने जा रहा है। इस केंद्र का उद्देश्य खगोल विज्ञान को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रखकर उसे प्रयोगात्मक और अनुभवात्मक रूप में छात्रों तक पहुंचाना है। इसके तहत नवाचारी शिक्षण विधियों,संरचित दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रमों,कार्यशालाओं,ग्रीष्मकालीन एवं शीतकालीन प्रशिक्षण शिविरों तथा शैक्षणिक बैठकों का नियमित आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों में विद्यालयी और विश्वविद्यालय स्तर के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर अपने ज्ञान को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकेंगे। केंद्र के संयोजक प्रो.हेमवती नन्दन ने बताया कि आइकार्ड विद्यार्थियों,शोधकर्ताओं और शिक्षकों के लिए एक सशक्त प्रेरणा मंच सिद्ध होगा। यह न केवल वैज्ञानिक जिज्ञासा को प्रोत्साहित करेगा,बल्कि खगोल विज्ञान एवं खगोल भौतिकी में अंतरविषयक अध्ययन को भी बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि यह केंद्र सैद्धांतिक ज्ञान और व्यावहारिक समझ के बीच की दूरी को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा,जिससे छात्र वास्तविक वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित कर सकेंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह ने इस महत्वपूर्ण पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह केंद्र विश्वविद्यालय के खगोल विज्ञान प्रसार कार्यक्रमों को नई मजबूती देगा और भविष्य में इसे राष्ट्रीय ही नहीं,बल्कि अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में सहायक सिद्ध होगा। वहीं कुलसचिव प्रो.वाई.पी.रैवानी ने भी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रगति की दिशा में मील का पत्थर बताया। गढ़वाल की धरती पर स्थापित यह आइकार्ड केंद्र अब युवाओं को आसमान छूने ही नहीं,बल्कि तारों को समझने और ब्रह्मांड के रहस्यों को सुलझाने की प्रेरणा देगा,यही इस पहल की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

Check Also
Close