Sunday 21/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीजको माननीय आबकारी आयुक्त महोदया के आदेशानुसार क्षेत्र-03 काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमायूॅ मण्डल हल्द्वानी श्री केे0 के0 काण्डपाल एवं जिला आबकारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री महेन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में ग्राम कलियावाला और गढीहुसैन में अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपदीय प्रवर्तन दल, क्षेत्र -04 बाजपुर व क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला और गढ़ीहुसैन में संयुक्त रुप से दबिश दी गई। दबिश के दौरान ग्राम कलियावाला से कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर से 30 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जिस पर कुलदीप सिंह के भाई संदीप पुत्र सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज किया गया। ग्राम कलियावाला में एक अन्य घर की तलाशी के दौरान लगभग 50 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पिंकी कौर पत्नी रोहित सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैै। इसी तरह ग्राम गढ़ी हुसैन में तलाशी के दौरान 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। जिसमें अज्ञात के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया। टीम में महेंद्र सिंह बिष्ट, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 04 बाजपुर, धर्मेन्द्र सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 03 काशीपुर, कैलाश भट्ट प्रधान आबकारी सिपाही, सुमन आर्या आबकारी सिपाही, नैनिका राणा आबकारी सिपाही व जनपदीय प्रवर्तन का स्टाफ मौजूद रहें। कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) विकास योजना हेतू बैठकभीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैपरम्पुरा में 23 लाख की सड़क की सौगातपरशुराम चौक कट बंद करने के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, सड़क पर उल्टा चलकर और काले झंडे दिखाकर जताया विरोध
राज्य

श्रीनगर नर्सरी रोड़ पर स्कूल जाने के समय भारी वाहनों की आवाजाही से अभिभावकों में चिंता,हादसे का खतरा बढ़ा


श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर नगर क्षेत्र की नर्सरी रोड इन दिनों सुरक्षा के लिहाज से गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है। सुबह के समय जब छोटे-छोटे बच्चे अपने स्कूलों की ओर जाते हैं,उसी दौरान रेत से भरे भारी-भरकम डंपरों का लगातार आवागमन स्थानीय लोगों के लिए खतरे की घंटी बन गया है। इस मार्ग से आगे कॉन्वेंट स्कूल,मार्शल पब्लिक स्कूल,चिल्ड्रन एकेडमी और विभिन्न प्ले-ग्रुप स्कूल स्थित हैं,जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में नन्हे बच्चे इसी सड़क से होकर गुजरते हैं। ऐसे संवेदनशील समय में डंपरों की आवाजाही ने अभिभावकों की चिंता कई गुना बढ़ा दी है। सुबह के व्यस्त समय में तेज रफ्तार और भारी वजन वाले डंपर सड़क पर चलते दिखाई देते हैं,जिससे किसी भी अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती है। छोटे बच्चों के लिए यह स्थिति बेहद जोखिमपूर्ण है,क्योंकि वे सड़क सुरक्षा के प्रति पूरी तरह सजग नहीं होते। यह मार्ग केवल छात्रों के लिए ही नहीं,बल्कि स्थानीय बुजुर्गों और महिलाओं के लिए भी महत्वपूर्ण है,जो प्रतिदिन इसी रास्ते से मॉर्निंग वॉक के लिए निकलते हैं। ऐसे में भारी वाहनों की आवाजाही उनके लिए भी खतरा पैदा कर रही है। स्थानीय निवासियों और अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल समय के दौरान इस मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाए या वैकल्पिक मार्ग सुनिश्चित किया जाए,ताकि बच्चों और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है,या समय रहते इस गंभीर समस्या का समाधान निकाला जाएगा। नर्सरी रोड की यह स्थिति साफ संकेत दे रही है कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए,तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसे में प्रशासन और संबंधित विभागों को चाहिए कि वे तुरंत संज्ञान लेते हुए इस समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करें।

Check Also
Close