Sunday 21/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीजको माननीय आबकारी आयुक्त महोदया के आदेशानुसार क्षेत्र-03 काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमायूॅ मण्डल हल्द्वानी श्री केे0 के0 काण्डपाल एवं जिला आबकारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री महेन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में ग्राम कलियावाला और गढीहुसैन में अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपदीय प्रवर्तन दल, क्षेत्र -04 बाजपुर व क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला और गढ़ीहुसैन में संयुक्त रुप से दबिश दी गई। दबिश के दौरान ग्राम कलियावाला से कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर से 30 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जिस पर कुलदीप सिंह के भाई संदीप पुत्र सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज किया गया। ग्राम कलियावाला में एक अन्य घर की तलाशी के दौरान लगभग 50 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पिंकी कौर पत्नी रोहित सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैै। इसी तरह ग्राम गढ़ी हुसैन में तलाशी के दौरान 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। जिसमें अज्ञात के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया। टीम में महेंद्र सिंह बिष्ट, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 04 बाजपुर, धर्मेन्द्र सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 03 काशीपुर, कैलाश भट्ट प्रधान आबकारी सिपाही, सुमन आर्या आबकारी सिपाही, नैनिका राणा आबकारी सिपाही व जनपदीय प्रवर्तन का स्टाफ मौजूद रहें। कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) विकास योजना हेतू बैठकभीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैपरम्पुरा में 23 लाख की सड़क की सौगातपरशुराम चौक कट बंद करने के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, सड़क पर उल्टा चलकर और काले झंडे दिखाकर जताया विरोध
राज्य

टीबी मुक्त भारत की ओर बड़ा कदम-पाबों ब्लॉक के भट्टी गांव में स्वास्थ्य विभाग का विशेष जांच एवं जागरूकता शिविर


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। टीबी उन्मूलन के राष्ट्रीय लक्ष्य को साकार करने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग पौड़ी द्वारा सघन प्रयास जारी हैं। इसी क्रम में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आज विकास खंड पाबों के अंतर्गत ग्राम सभा भट्टी गांव में एक विशेष टीबी जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बना,बल्कि ग्रामीणों को टीबी जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करने में भी अहम साबित हुआ। शिविर के दौरान स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने ग्रामीणों को टीबी के प्रमुख लक्षण-लगातार खांसी,वजन घटना,बुखार और कमजोरी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही यह भी बताया गया कि समय पर जांच और उपचार से टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शिविर में कुल 23 ग्रामीणों के हैंडहेल्ड एक्स-रे किए गए,जिससे संदिग्ध मामलों की प्रारंभिक पहचान संभव हो सकी। यह पहल दूरस्थ क्षेत्रों में त्वरित जांच सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस अवसर पर एसटीएस आशीष,एक्स-रे टेक्नीशियन रूप सिंह,एएनएम उर्मिला,सीएचओ सिमरन,इशिता एवं अनमोल नेगी सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सक्रिय भागीदारी निभाई और शिविर को सफल बनाया। लोगों से अपील-लक्षण दिखें तो तुरंत जांच कराएं स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति में टीबी के लक्षण दिखाई देते हैं,तो वह बिना देर किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच अवश्य कराएं। समय पर उपचार न केवल मरीज को स्वस्थ करता है,बल्कि संक्रमण के प्रसार को भी रोकता है। टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य तभी संभव है,जब समाज का हर वर्ग जागरूक हो और समय रहते जांच एवं उपचार को प्राथमिकता दे। भट्टी गांव में आयोजित यह शिविर इसी दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है। स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन जागरूक बनें,टीबी को हराएं।

Check Also
Close