Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

प्रतिभा का सम्मान,भविष्य का निर्माण-कोट में मेधावी छात्रों का भव्य अभिनंदन समारोह


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। शिक्षा और प्रतिभा के संगम का एक प्रेरणादायी दृश्य उस समय देखने को मिला,जब विकास खण्ड कोट में राजकीय शिक्षक संघ शाखा-कोट के तत्वावधान में वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में प्रथम मेधावी छात्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन बीआरसी कोट परिसर में संपन्न हुआ। यह आयोजन न केवल प्रतिभाओं के सम्मान का मंच बना,बल्कि क्षेत्र में शैक्षिक जागरूकता और उत्साह का भी सशक्त संदेश दे गया। कार्यक्रम में ब्लॉक स्तर पर शीर्ष तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। साथ ही राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच जब इन प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया,तो पूरे परिसर में गर्व और प्रेरणा का माहौल व्याप्त हो गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित खंड शिक्षा अधिकारी भारती गौतेला ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के मनोबल को नई ऊंचाइयों तक ले जाते हैं। सम्मान पाने की अनुभूति उन्हें और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने शिक्षकों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि गुरुजनों के मार्गदर्शन के बिना यह सफलता संभव नहीं होती। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजकीय शिक्षक संघ कोट के अध्यक्ष जोत सिंह राणा ने स्पष्ट किया कि मेधावी छात्रों का सम्मान करना संघ की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा यह पहल केवल सम्मान तक सीमित नहीं है,बल्कि यह आने वाली पीढ़ी को आगे बढ़ने का संदेश भी देती है। हम भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखेंगे,ताकि शिक्षा के साथ-साथ खेल,संस्कृति और अन्य क्षेत्रों में भी विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़े। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ाया। कार्यक्रम का कुशल संचालन ब्लॉक मंत्री कुसुमलता धुनियाल द्वारा किया गया,जिन्होंने पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित और आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संघ की पूरी कार्यकारिणी का सराहनीय योगदान रहा। उपाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश,महिला उपाध्यक्ष निवेदिता भट्ट,संयुक्त मंत्री नरेश कुमार,महिला संयुक्त मंत्री शिखा पुंडीर,आय-व्यय निरीक्षक राजेश पंत सहित अन्य पदाधिकारी एवं शिक्षकगण पूरे आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाते नजर आए। वहीं खेल समन्वयक जितेन्द्र सिंह एवं अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक गरिमा प्रदान की। यह समारोह केवल सम्मान का कार्यक्रम नहीं,बल्कि एक संकल्प था-हर प्रतिभा को पहचान देने और उसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का।

Check Also
Close