Sunday 21/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीजको माननीय आबकारी आयुक्त महोदया के आदेशानुसार क्षेत्र-03 काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमायूॅ मण्डल हल्द्वानी श्री केे0 के0 काण्डपाल एवं जिला आबकारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री महेन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में ग्राम कलियावाला और गढीहुसैन में अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपदीय प्रवर्तन दल, क्षेत्र -04 बाजपुर व क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला और गढ़ीहुसैन में संयुक्त रुप से दबिश दी गई। दबिश के दौरान ग्राम कलियावाला से कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर से 30 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जिस पर कुलदीप सिंह के भाई संदीप पुत्र सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज किया गया। ग्राम कलियावाला में एक अन्य घर की तलाशी के दौरान लगभग 50 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पिंकी कौर पत्नी रोहित सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैै। इसी तरह ग्राम गढ़ी हुसैन में तलाशी के दौरान 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। जिसमें अज्ञात के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया। टीम में महेंद्र सिंह बिष्ट, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 04 बाजपुर, धर्मेन्द्र सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 03 काशीपुर, कैलाश भट्ट प्रधान आबकारी सिपाही, सुमन आर्या आबकारी सिपाही, नैनिका राणा आबकारी सिपाही व जनपदीय प्रवर्तन का स्टाफ मौजूद रहें। कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) विकास योजना हेतू बैठकभीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैपरम्पुरा में 23 लाख की सड़क की सौगातपरशुराम चौक कट बंद करने के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, सड़क पर उल्टा चलकर और काले झंडे दिखाकर जताया विरोध
राज्य

शिवनगर में सजेगा बाबा श्याम का भव्य दरबार, दो मई को होगा संकीर्तन महोत्सवएक मई को फुटबॉल ग्राउंड से निकलेगी भव्य निशान यात्रा

रुद्रपुर । श्री खाटू श्याम सेवा समिति शिवनगर के तत्वावधान में आगामी दो मई को इंडियन पब्लिक स्कूल शिवनगर के प्रांगण में तृतीय भव्य ‘श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव की तैयारियों को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल एवं समिति के पदाधिकारियों ने सिटी क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा साझा की। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य महोत्सव के आगाज से पूर्व एक मई को भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा का शुभारंभ फुटबॉल ग्राउंड ट्रांजिट कैंप से होगा, जो खाटू मंदिर गल्ला मंडी से होते हुए इंडियन पब्लिक स्कूल ट्रांजिट कैंप पहुंचकर संपन्न होगी। यात्रा के दौरान श्याम भक्त हाथों में पवित्र निशान और बाबा के जयकारों के साथ नगर भ्रमण करेंगे, जिससे पूरा क्षेत्र श्याममयी हो जाएगा। महोत्सव के दूसरे दिन आयोजित होने वाले संकीर्तन में ख्याति प्राप्त भजन गायक अपनी मधुर प्रस्तुतियों से भक्तों को भावविभोर करेंगे। मुख्य रूप से सुप्रसिद्ध गायक संजू पागल, खुशबू राधा, नरेश सैनी और हिमांशु मारवाड़ी बाबा श्याम के चरणों में भजनों की पुष्प वर्षा करेंगे। आयोजकों ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें। पत्रकार वार्ता के दौरान संजीव गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता और विकास बंसल, राजेश रस्तोगी, अनुज गंगवार, यीशु पाठक, सुनील जालिम, सोनू, सुनील चुग,राकेश शर्मा, शिवांग पाठक सहित समिति के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Check Also
Close