Sunday 21/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीजको माननीय आबकारी आयुक्त महोदया के आदेशानुसार क्षेत्र-03 काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमायूॅ मण्डल हल्द्वानी श्री केे0 के0 काण्डपाल एवं जिला आबकारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री महेन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में ग्राम कलियावाला और गढीहुसैन में अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपदीय प्रवर्तन दल, क्षेत्र -04 बाजपुर व क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला और गढ़ीहुसैन में संयुक्त रुप से दबिश दी गई। दबिश के दौरान ग्राम कलियावाला से कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर से 30 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जिस पर कुलदीप सिंह के भाई संदीप पुत्र सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज किया गया। ग्राम कलियावाला में एक अन्य घर की तलाशी के दौरान लगभग 50 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पिंकी कौर पत्नी रोहित सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैै। इसी तरह ग्राम गढ़ी हुसैन में तलाशी के दौरान 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। जिसमें अज्ञात के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया। टीम में महेंद्र सिंह बिष्ट, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 04 बाजपुर, धर्मेन्द्र सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 03 काशीपुर, कैलाश भट्ट प्रधान आबकारी सिपाही, सुमन आर्या आबकारी सिपाही, नैनिका राणा आबकारी सिपाही व जनपदीय प्रवर्तन का स्टाफ मौजूद रहें। कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) विकास योजना हेतू बैठकभीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैपरम्पुरा में 23 लाख की सड़क की सौगातपरशुराम चौक कट बंद करने के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, सड़क पर उल्टा चलकर और काले झंडे दिखाकर जताया विरोध
राज्य

खानपुर न.1 मे आयोजित अखण्ड नाम सकीर्तन मे शामिल हुऐ विधायक शिव अरोरा

रुद्रपुर। खानपुर न. 1 क्षेत्र मे आयोजित अखण्ड नाम सकीर्तन मे शामिल हुऐ विधायक शिव अरोरा ने ईश्वर के चरणों मे नमन करते हुऐ समस्त क्षेत्रवासियो के सुख समृद्धि की कामना की।

विधायक शिव अरोरा बोले खानपुर न. 1 मे आयोजित भव्य दिव्य अखण्ड नाम सकीर्तन मे शमिल होने का सौभाग्य मिला जहाँ आये हजारों श्रद्धांलुओं के बीच जाकर भंडारे की सेवा की आये भक्तो को प्रसाद वितरित किया। उन्होंने कहाँ अखण्ड नाम कीर्तन की बंगाली समाज मे बहुत मान्यता है,जहाँ भगवान राधा कृष्ण के संगीत रस मे एक एक श्रद्धांलू डूबा नजर आता है, विधायक बोले अखण्ड नाम कीर्तन के श्रवण मात्र से शांति की अनुभूति होती है।
विधायक शिव अरोरा बोले उनका प्रतिवर्ष खानपुर क्षेत्र मे सकीर्तन मे आना होता है हर वर्ष लोगो के श्रद्धा का भाव ईश्वर के प्रति उनके समर्पण लगाव को दर्शाता है।

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश विश्वास, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र चौधरी, कौशल विश्वास,मनमोहन वाधवा,गुरबाज दुमरा,विशाल माझी,जयदेव मंडल,किशोर मनी, कालीचरण विश्वास, बाबूराम सरकार, सोमनाथ मनी, शंभू सरदार,मिहिर विश्वास,कार्तिक राय, प्रकाश हालदार, रतन राय,समीर सिकदर, देव मंडल आदि लोग मौजूद रहें।

Check Also
Close