Sunday 21/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीजको माननीय आबकारी आयुक्त महोदया के आदेशानुसार क्षेत्र-03 काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमायूॅ मण्डल हल्द्वानी श्री केे0 के0 काण्डपाल एवं जिला आबकारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री महेन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में ग्राम कलियावाला और गढीहुसैन में अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपदीय प्रवर्तन दल, क्षेत्र -04 बाजपुर व क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला और गढ़ीहुसैन में संयुक्त रुप से दबिश दी गई। दबिश के दौरान ग्राम कलियावाला से कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर से 30 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जिस पर कुलदीप सिंह के भाई संदीप पुत्र सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज किया गया। ग्राम कलियावाला में एक अन्य घर की तलाशी के दौरान लगभग 50 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पिंकी कौर पत्नी रोहित सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैै। इसी तरह ग्राम गढ़ी हुसैन में तलाशी के दौरान 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। जिसमें अज्ञात के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया। टीम में महेंद्र सिंह बिष्ट, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 04 बाजपुर, धर्मेन्द्र सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 03 काशीपुर, कैलाश भट्ट प्रधान आबकारी सिपाही, सुमन आर्या आबकारी सिपाही, नैनिका राणा आबकारी सिपाही व जनपदीय प्रवर्तन का स्टाफ मौजूद रहें। कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) विकास योजना हेतू बैठकभीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैपरम्पुरा में 23 लाख की सड़क की सौगातपरशुराम चौक कट बंद करने के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, सड़क पर उल्टा चलकर और काले झंडे दिखाकर जताया विरोध
राज्य

खेलों से जुड़ाव ही स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच की पहचान-उम्मेद सिंह मेहरा


श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर नगर निगम क्षेत्र स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं के लिए आज का दिन प्रेरणा,सम्मान और उत्साह से भरा रहा। पंडित जगत राम गौड़ एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित माध्यमिक वर्ग बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता (सीजन-8) में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को खेल प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित राज्य आंदोलनकारी उमेद सिंह मेहरा ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। अपने संबोधन में मेहरा ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन या समय बिताने का साधन नहीं,बल्कि यह मानवीय जीवन का एक अभिन्न और आवश्यक अंग है। खेलों के माध्यम से जहां एक ओर प्रतिभा का विकास होता है,वहीं दूसरी ओर यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाकर सकारात्मक सोच को भी जन्म देता है। उन्होंने कहा कि खेल व्यक्ति के बौद्धिक विकास को भी गति प्रदान करते हैं,जिससे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता की संभावनाएं बढ़ती हैं। उन्होंने विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्रों में बालिका क्रिकेट को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद जिस प्रकार से देवेन्द्र गौड़ ने माध्यमिक वर्ग बालिका क्रिकेट की नींव रखी,वह एक दूरदर्शी सोच का परिणाम है। आज उसी सोच का असर है कि गढ़वाल और कुमाऊं के दूरस्थ गांवों से भी बेटियां खेल के मैदान में अपना परचम लहरा रही हैं। मेहरा ने कहा कि बालिका एवं महिला क्रिकेट के रूप में जो बीज बोया गया था,वह अब एक विशाल वृक्ष का रूप ले चुका है। पारंपरिक खेलों जैसे खो-खो और कबड्डी से आगे बढ़कर अब छात्राएं क्रिकेट और वॉलीबॉल जैसे आधुनिक खेलों में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। यह बदलाव न केवल समाज की सोच में सकारात्मक परिवर्तन का संकेत है,बल्कि आने वाले उज्ज्वल भविष्य की भी झलक देता है। उन्होंने यह भी कहा कि खेलों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को सरकारी एवं गैर-सरकारी क्षेत्रों में उच्च पदों तक पहुंचने के अवसर प्राप्त होते हैं। लेकिन इसके लिए आवश्यक है कि खेल और पढ़ाई के बीच संतुलन बनाए रखा जाए। जब विद्यार्थी खेल के साथ-साथ शिक्षा में भी रुचि रखते हैं,तभी वे जीवन में नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया,जिससे उनके मनोबल में वृद्धि हुई और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें नई प्रेरणा मिली। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला,जो क्षेत्र में खेलों के बढ़ते प्रभाव का स्पष्ट संकेत है।

Check Also
Close