Friday 01/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभारगढ़वाल में स्वास्थ्य शोध का नया युग-मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल में खुलेगा क्लीनिकल व हेल्थ केयर रिसर्च सेंटरपैठाणी में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश-नशे की लत ने बनाया किशोरों को अपराधी,पुलिस की मुस्तैदी से खुला पूरा राजशादी बनी हरियाली का उत्सव-समलौण पहल से पहाड़ों में जागी पर्यावरण चेतनागढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में सजेगा शब्दों का लोक-उत्सवखेलों से जुड़ाव ही स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच की पहचान-उम्मेद सिंह मेहराश्रीनगर की हवा बहुत खराब श्रेणी में-जंगलों की आग और काले कार्बन ने बढ़ाया खतरा,वैज्ञानिकों ने जारी किया चेतावनी बुलेटिन7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन डीपीएस रुद्रपुर मेंरुद्रपुर, उत्तराखंड | अप्रैल 2026फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा 7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे से होगा।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर (बालक एवं बालिका) वर्गों में आयोजित की जाएगी। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह जी ने यह जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता आगामी राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल के रूप में भी आयोजित की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।श्री सुरजीत सिंह जी ने सभी संबद्ध जिला फेंसिंग संघों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पात्र खिलाड़ियों की प्रविष्टियां समय पर सुनिश्चित करें तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक समन्वय करें।फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का इस आयोजन में हार्दिक स्वागत करता है और खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील करता है।
राज्य

बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

  • सीएम ने दिया रूद्रपुर को चमकाने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन

रुद्रपुर/खटीमा। शहर अब एक भव्य और आधुनिक कलेवर में नजर आने को तैयार है। शहर की कायाकल्प से जुड़ी कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा हरी झंडी दिए जाने के बाद क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में महापौर विकास शर्मा ने खटीमा पहुंचकर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया और एक विशाल पुष्प माला अर्पित कर समस्त रुद्रपुर वासियों की ओर से उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की।शिष्टाचार भेंट के दौरान महापौर ने सीएम के साथ शहर के वर्तमान विकास कार्यों की समीक्षा और भविष्य की कार्ययोजनाओं पर भी गहन विमर्श किया गया।

महापौर विकास शर्मा ने लगातार जनहित के मुद्दों और शहर की बुनियादी समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा था। मुख्यमंत्री ने भी जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इन मांगों को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया, जिसके परिणामस्वरुप अब धरातल पर निर्माण की कवायद तेज हो गई है। इन परियोजनाओं का क्रियान्वयन न केवल रुद्रपुर के बुनियादी ढांचे को मजबूती प्रदान करेगा, बल्कि शहर की आध्यात्मिक और सामाजिक पहचान को भी एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा। विशेष रूप से गंगापुर रोड पर बनने वाला भव्य शिव कॉरिडोर शहर के सांस्कृतिक गौरव को बढ़ाएगा, तो वहीं अटरिया चौक से इंदिरा कॉलोनी तक मिनी बाईपास का निर्माण यातायात की जटिल समस्याओं का स्थाई समाधान बनेगा।

सड़कों के सुदृढ़ीकरण की दिशा में भूरारानी रोड और गंगापुर रोड का चौड़ीकरण मील का पत्थर साबित होगा। इसके साथ ही, सामाजिक सरोकारों को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण मित्रों के लिए आवास योजना, नगर निगम का अत्याधुनिक हाईटैक भवन और भंग भवन जैसी परियोजनाओं पर भी मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महापौर को पूर्ण आश्वस्त किया है कि रुद्रपुर के सर्वांगीण विकास के लिए बजट और संसाधनों की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर निगम की ओर से आने वाले आगामी प्रस्तावों पर भी सरकार सहानुभूति पूर्वक और त्वरित निर्णय लेगी।

सीएम का आभार व्यक्त करते हुए महापौर विकास शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की दूरगामी सोच से रुद्रपुर एक नए स्वरूप में उभर रहा है। इन ऐतिहासिक निर्णयों से स्थानीय नागरिकों के बीच भारी उत्साह है। उन्होंने विश्वास जताया कि विकास की यह लहर न केवल शहर की तस्वीर बदलेगी, बल्कि आने वाले समय में पार्टी की जड़ों को भी और अधिक मजबूती प्रदान करेगी। शहर की जनता अब उन परियोजनाओं के साकार होने की प्रतीक्षा कर रही है जो कल तक केवल एक मांग थी, लेकिन आज मुख्यमंत्री की इच्छाशक्ति से हकीकत बनने जा रही हैं।

Check Also
Close