Sunday 21/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीजको माननीय आबकारी आयुक्त महोदया के आदेशानुसार क्षेत्र-03 काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमायूॅ मण्डल हल्द्वानी श्री केे0 के0 काण्डपाल एवं जिला आबकारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री महेन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में ग्राम कलियावाला और गढीहुसैन में अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपदीय प्रवर्तन दल, क्षेत्र -04 बाजपुर व क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला और गढ़ीहुसैन में संयुक्त रुप से दबिश दी गई। दबिश के दौरान ग्राम कलियावाला से कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर से 30 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जिस पर कुलदीप सिंह के भाई संदीप पुत्र सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज किया गया। ग्राम कलियावाला में एक अन्य घर की तलाशी के दौरान लगभग 50 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पिंकी कौर पत्नी रोहित सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैै। इसी तरह ग्राम गढ़ी हुसैन में तलाशी के दौरान 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। जिसमें अज्ञात के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया। टीम में महेंद्र सिंह बिष्ट, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 04 बाजपुर, धर्मेन्द्र सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 03 काशीपुर, कैलाश भट्ट प्रधान आबकारी सिपाही, सुमन आर्या आबकारी सिपाही, नैनिका राणा आबकारी सिपाही व जनपदीय प्रवर्तन का स्टाफ मौजूद रहें। कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) विकास योजना हेतू बैठकभीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैपरम्पुरा में 23 लाख की सड़क की सौगातपरशुराम चौक कट बंद करने के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, सड़क पर उल्टा चलकर और काले झंडे दिखाकर जताया विरोध
राज्य

महा आरती और भक्ति के आलोक में होगा योगी आदित्यनाथ के जन्मोत्सव का शुभारंभ,सेवा-संस्कार और सनातन चेतना का सप्ताह मनाएगा महासंघ


हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। धार्मिक आस्था,सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक समर्पण के संगम के रूप में विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश द्वारा एक विशेष साप्ताहिक कार्यक्रम की भव्य रूपरेखा तैयार की गई है। संगठन की मासिक वर्चुअल बैठक प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति की अध्यक्षता में संपन्न हुई,जिसमें आगामी 5 जून को योगी आदित्यनाथ के जन्मोत्सव को लेकर विस्तृत योजना पर चर्चा की गई। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री दिग्विजय सिंह राना एवं गंगा शर्मा कौशिक द्वारा किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने कहा कि गोरक्षपीठाधीश्वर,लोक सन्यासी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 जून को अपने जीवन के 54 वर्ष पूर्ण कर 55 वें वर्ष में प्रवेश करेंगे। इस शुभ अवसर को संगठन पूरे प्रदेश में 5 जून से 11 जून तक सेवा,साधना और संस्कार सप्ताह के रूप में मनाएगा। उन्होंने बताया कि इस सप्ताह का शुभारंभ 55 दीपों की भव्य महा आरती ॐ नमः शिवाय के जप और हरि कीर्तन के साथ होगा,जिसमें योगी आदित्यनाथ के यशस्वी, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की जाएगी। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक होगा,बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संदेश भी प्रसारित करेगा। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष शरद परमार,दीपक त्रिपाठी एवं श्याम बाबू शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि सप्ताह भर विभिन्न सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इनमें संत सम्मान समारोह,योगी सरकार की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी तथा हिंदू स्वाभिमान सम्मेलनों का विशेष महत्व रहेगा,जिससे समाज में जागरूकता और संगठनात्मक मजबूती को बढ़ावा मिलेगा। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने यह भी जानकारी दी कि इस अवसर पर रक्तदान शिविर,गौ सेवा,वृक्षारोपण एवं दीन-दुखियों की सहायता जैसे सेवा कार्य भी व्यापक स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के हर वर्ग को जोड़ते हुए सेवा और समर्पण की भावना को सशक्त किया जाएगा। बैठक में जयशंकर केसरी,गंगा धाकड़,संगीता मिश्रा,आशा शर्मा,नीलम गिरी,सपना श्रीवास्तव,श्याम बिहारी अवस्थी,दिग्विजय किशोर शाही,दीपक शुक्ला,वीरेंद्र सिंह ठाकुर,अखंड प्रताप सिंह,मनोज प्रजापति,संजय शुक्ला,राजेश्वरी प्रसाद विश्वकर्मा,शरद प्रजापति,मनोज श्रीवास्तव एवं उमेश प्रजापति सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह साप्ताहिक आयोजन धार्मिक श्रद्धा,सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक सेवा के त्रिवेणी संगम के रूप में उभरकर समाज को एक नई दिशा देने का कार्य करेगा,जहां भक्ति के साथ-साथ मानवता और सेवा की भावना भी प्रमुखता से परिलक्षित होगी।

Check Also
Close