Sunday 21/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीजको माननीय आबकारी आयुक्त महोदया के आदेशानुसार क्षेत्र-03 काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमायूॅ मण्डल हल्द्वानी श्री केे0 के0 काण्डपाल एवं जिला आबकारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री महेन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में ग्राम कलियावाला और गढीहुसैन में अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपदीय प्रवर्तन दल, क्षेत्र -04 बाजपुर व क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला और गढ़ीहुसैन में संयुक्त रुप से दबिश दी गई। दबिश के दौरान ग्राम कलियावाला से कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर से 30 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जिस पर कुलदीप सिंह के भाई संदीप पुत्र सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज किया गया। ग्राम कलियावाला में एक अन्य घर की तलाशी के दौरान लगभग 50 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पिंकी कौर पत्नी रोहित सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैै। इसी तरह ग्राम गढ़ी हुसैन में तलाशी के दौरान 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। जिसमें अज्ञात के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया। टीम में महेंद्र सिंह बिष्ट, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 04 बाजपुर, धर्मेन्द्र सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 03 काशीपुर, कैलाश भट्ट प्रधान आबकारी सिपाही, सुमन आर्या आबकारी सिपाही, नैनिका राणा आबकारी सिपाही व जनपदीय प्रवर्तन का स्टाफ मौजूद रहें। कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) विकास योजना हेतू बैठकभीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैपरम्पुरा में 23 लाख की सड़क की सौगातपरशुराम चौक कट बंद करने के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, सड़क पर उल्टा चलकर और काले झंडे दिखाकर जताया विरोध
राज्य

राठ क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा का जनसंकल्प बना वरदान-निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़,200 से अधिक मरीजों को मिला उपचार और परामर्श


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल के थलीसैंण राठ क्षेत्र में सामाजिक सरोकार और मानव सेवा का सशक्त उदाहरण उस समय देखने को मिला,जब स्वर्गीय राधा देवी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा राठ महाविद्यालय पैठाणी परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस जनोपयोगी पहल में क्षेत्र के दूर-दराज गांवों से पहुंचे लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में 200 से अधिक मरीजों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। महिला रोग,बाल रोग और हड्डी रोग विशेषज्ञों की टीम ने आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की सहायता से मरीजों की गहन जांच की। इस दौरान रक्तचाप,रक्त शुगर सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण भी किए गए,जिससे लोगों को अपनी स्वास्थ्य स्थिति की सटीक जानकारी मिल सकी। जांच के उपरांत मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया,जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को बड़ी राहत मिली। शिविर में पहुंचे मरीजों को चिकित्सकों ने न केवल उपचार दिया,बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और बीमारियों से बचाव के उपायों के बारे में भी जागरूक किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय रावत ने बताया कि यह ट्रस्ट द्वारा आयोजित बारहवां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। इससे पूर्व भी ट्रस्ट बूंगीधार,जगतपुरी,उफरैंखाल और रक्साल जैसे क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर सैकड़ों लोगों को लाभान्वित कर चुका है। शिविर में डॉ.समब्यूल ताज,डॉ.एस.पी.गुप्ता,डॉ.मुदित कुमार सिंह,डॉ.राजकुमार नेगी,डॉ.सलीम,डॉ.नदीम,डॉ.रजनीश एवं डॉ.दर्शना बानों सहित अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान की। यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ,बल्कि समाज में सेवा,सहयोग और जागरूकता की भावना को भी मजबूती प्रदान करता नजर आया। ग्रामीण अंचल में इस प्रकार के प्रयास निश्चित ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।

Check Also
Close