Sunday 21/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीजको माननीय आबकारी आयुक्त महोदया के आदेशानुसार क्षेत्र-03 काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमायूॅ मण्डल हल्द्वानी श्री केे0 के0 काण्डपाल एवं जिला आबकारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री महेन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में ग्राम कलियावाला और गढीहुसैन में अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपदीय प्रवर्तन दल, क्षेत्र -04 बाजपुर व क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला और गढ़ीहुसैन में संयुक्त रुप से दबिश दी गई। दबिश के दौरान ग्राम कलियावाला से कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर से 30 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जिस पर कुलदीप सिंह के भाई संदीप पुत्र सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज किया गया। ग्राम कलियावाला में एक अन्य घर की तलाशी के दौरान लगभग 50 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पिंकी कौर पत्नी रोहित सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैै। इसी तरह ग्राम गढ़ी हुसैन में तलाशी के दौरान 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। जिसमें अज्ञात के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया। टीम में महेंद्र सिंह बिष्ट, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 04 बाजपुर, धर्मेन्द्र सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 03 काशीपुर, कैलाश भट्ट प्रधान आबकारी सिपाही, सुमन आर्या आबकारी सिपाही, नैनिका राणा आबकारी सिपाही व जनपदीय प्रवर्तन का स्टाफ मौजूद रहें। कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) विकास योजना हेतू बैठकभीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैपरम्पुरा में 23 लाख की सड़क की सौगातपरशुराम चौक कट बंद करने के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, सड़क पर उल्टा चलकर और काले झंडे दिखाकर जताया विरोध
राज्य

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों का हो शीघ्र निर्माण–डॉ.धन सिंह रावत


देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने आज यमुना कालोनी स्थित अपने शासकीय आवास पर लोक निर्माण विभाग एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र की आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण कार्यों की उच्च स्तरीय बैठक ली। बैठक में डॉ.रावत ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण एवं नए मोटर मार्गों के निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाय। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने,गुणवत्ता बनाए रखने तथा तय समयसीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। बैठक में विशेष रूप से घूरी गांव मोटर मार्ग,हरियालु कथड़ो गांव मोटर मार्ग,घिमिड़िया गांव,किमवाड़ी गांव,चौरा-चुनखेत गांव,त्रिपाली गांव हेतु सड़क संपर्क मार्ग,बंगाली मसूरी तोक सड़क,ढोल-ढुंगा से बुरांसी तक संपर्क मार्ग,मिलाई गांव सड़क निर्माण तथा अमधार-बछेली सड़क जैसे महत्वपूर्ण मार्गों के निर्माण कार्यों की प्रगति के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। डॉ.रावत ने कहा कि ये सड़कें क्षेत्र में मुख्य आवागमन का साधन है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए और जहां आवश्यक हो,संसाधनों की तत्काल उपलब्धता कराई जाए। उन्होंने यह भी जोर दिया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और तकनीकी मानकों का पूर्णतः पालन किया जाए,ताकि भविष्य में आपदा के प्रभाव को न्यूनतम किया जा सके। बैठक में लोक निर्माण विभाग एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने सभी परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने की बात कही।

Check Also
Close