Sunday 21/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीजको माननीय आबकारी आयुक्त महोदया के आदेशानुसार क्षेत्र-03 काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमायूॅ मण्डल हल्द्वानी श्री केे0 के0 काण्डपाल एवं जिला आबकारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री महेन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में ग्राम कलियावाला और गढीहुसैन में अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपदीय प्रवर्तन दल, क्षेत्र -04 बाजपुर व क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला और गढ़ीहुसैन में संयुक्त रुप से दबिश दी गई। दबिश के दौरान ग्राम कलियावाला से कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर से 30 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जिस पर कुलदीप सिंह के भाई संदीप पुत्र सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज किया गया। ग्राम कलियावाला में एक अन्य घर की तलाशी के दौरान लगभग 50 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पिंकी कौर पत्नी रोहित सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैै। इसी तरह ग्राम गढ़ी हुसैन में तलाशी के दौरान 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। जिसमें अज्ञात के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया। टीम में महेंद्र सिंह बिष्ट, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 04 बाजपुर, धर्मेन्द्र सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 03 काशीपुर, कैलाश भट्ट प्रधान आबकारी सिपाही, सुमन आर्या आबकारी सिपाही, नैनिका राणा आबकारी सिपाही व जनपदीय प्रवर्तन का स्टाफ मौजूद रहें। कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) विकास योजना हेतू बैठकभीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैपरम्पुरा में 23 लाख की सड़क की सौगातपरशुराम चौक कट बंद करने के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, सड़क पर उल्टा चलकर और काले झंडे दिखाकर जताया विरोध
राज्य

रूद्रपुर। शिवनगर स्थित चामुण्डा मंदिर के सामने इंडियन पब्लिक स्कूल प्रांगण में आयोजित भव्य श्री श्याम कृपा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के अद्भुत संगम के रूप में संपन्न हुआ, जहां देर रात तक चले संकीर्तन में श्रद्धालु श्याम बाबा के भजनों में लीन होकर भावविभोर होते नजर आए। पूरे कार्यक्रम स्थल पर भक्ति का ऐसा माहौल बना रहा कि हर कोई भजनों की धुन पर झूमता दिखाई दिया और वातावरण ‘हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। महोत्सव का शुभारंभ पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल, राजीव अरोरा, डिम्पल गुप्ता, गौरव गुप्ता, फतेह चन्द्र बंसल, संजीव गुप्ता, महंत सोमानंद जी, महंत अशोक नाथ जी, स्वामी शिवानंद जी महाराज सहित अन्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से ज्योत प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान आयोजकों ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजकुमार ठुकराल ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को आपसी भाईचारे व सद्भाव का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि श्याम बाबा की भक्ति से जीवन में आने वाली कठिनाइयों से पार पाने की शक्ति मिलती है और व्यक्ति के मन को शांति प्राप्त होती है। संकीर्तन में भजन गायक संजू पागपाल, खुशबू राधा, नरेश सैनी और हिमांशु मारवाड़ी ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। कलाकारों की मधुर आवाज और भक्ति रस से सराबोर प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे और कार्यक्रम का आनंद लेते रहे। महोत्सव में संजीव गुप्ता, विकास बंसल, संजय ठुकराल, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी, सुशील गाबा, पंडित राकेश शर्मा, पार्षद शुभम दास, सुरेन्द्र गुप्ता, मनोज गुप्ता, हिमांशु मारवाड़ी, गगन ग्रोवर, केरू मण्डल, सुनील, हिम्मत राम कोली, संजीव पाठक, विपिन सक्सेना, बाबू राम प्रजापति, सुरजीत गुप्ता, फतेह चन्द्र बंसल, श्रीनिवास गुप्ता, अनुज गंगवार, उमा सरकार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजन के सफल संचालन के लिए आयोजक मंडल की सराहना की गई।

Check Also
Close