Sunday 21/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीजको माननीय आबकारी आयुक्त महोदया के आदेशानुसार क्षेत्र-03 काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमायूॅ मण्डल हल्द्वानी श्री केे0 के0 काण्डपाल एवं जिला आबकारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री महेन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में ग्राम कलियावाला और गढीहुसैन में अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपदीय प्रवर्तन दल, क्षेत्र -04 बाजपुर व क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला और गढ़ीहुसैन में संयुक्त रुप से दबिश दी गई। दबिश के दौरान ग्राम कलियावाला से कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर से 30 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जिस पर कुलदीप सिंह के भाई संदीप पुत्र सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज किया गया। ग्राम कलियावाला में एक अन्य घर की तलाशी के दौरान लगभग 50 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पिंकी कौर पत्नी रोहित सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैै। इसी तरह ग्राम गढ़ी हुसैन में तलाशी के दौरान 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। जिसमें अज्ञात के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया। टीम में महेंद्र सिंह बिष्ट, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 04 बाजपुर, धर्मेन्द्र सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 03 काशीपुर, कैलाश भट्ट प्रधान आबकारी सिपाही, सुमन आर्या आबकारी सिपाही, नैनिका राणा आबकारी सिपाही व जनपदीय प्रवर्तन का स्टाफ मौजूद रहें। कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) विकास योजना हेतू बैठकभीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैपरम्पुरा में 23 लाख की सड़क की सौगातपरशुराम चौक कट बंद करने के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, सड़क पर उल्टा चलकर और काले झंडे दिखाकर जताया विरोध
राज्य

श्रीनगर क्षेत्र के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डाॅ.धन सिंह रावत


देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। सूबे के कैबिनेट मंत्री डाॅ.धन सिंह रावत आगामी 4 व 5 मई को अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के दौरे पर रहेंगे। दो दिवसीय भ्रमण के दौरान वह नगर निगम श्रीनगर व खिर्सू विकासखण्ड में मूलभूत सुविधाओं व विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे,साथ ही क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास व लोकार्पण भी करेंगे। डाॅ.रावत इस दौरान विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जनसम्पर्क कर आम लोगों की समस्याओं को भी सुनेंगे। कैबिनेट मंत्री डाॅ.धन सिंह रावत ने अपने क्षेत्र भ्रमण पर रवाना होने से पहले बताया कि वह 4 व 5 मई को अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के दौरे पर रहेंगे। दो दिवसीय भ्रमण के दौरान वह क्षेत्र के विकास कार्यों का जायजा लेंगे साथ ही जनसम्पर्क कर आम लोगों से भी मिलेंगे। डाॅ.रावत ने बताया कि सोमवार 4 मई को वह श्रीनगर में पुलिस विभाग के सभागार में नगर निगम श्रीनगर की समीक्षा बैठक लेंगे। जिसमें निगम क्षेत्र व आस-पास के इलाकों की पेयजल व्यवस्था,बाढ़ सुरक्षा और सीवर लाइन सहित अन्य विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके उपरांत पीएम-श्री राजकीय बालिका इंटर काॅलेज श्रीनगर के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। डाॅ.रावत कोठगी में आयोजित पौराणिक कठबद्दी मेले में शामिल होने के उपरांत खण्डखिल,चोपड़ा,छोया-बग्याली व चैंरीखाल-गोदा में जनसम्पर्क करेंगे और आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुनेंगे। इसके बाद डाॅ.रावत बूंखाल-कालिंका मंदिर में दर्शन करेंगे साथ ही मंदिर परिसर में चल रहे सौन्दर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे। मंगलवार को डाॅ.रावत विकासखण्ड खिर्सू के सभागार में ब्लाॅक स्तरीय समीक्षा बैठक लेंगे,जिसमें विकासखण्ड के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति के बारे में संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेंगे,साथ ही नई योजनाओं पर चर्चा भी करेंगे। समीक्षा बैठक में स्थानीय प्रशासन सहित कृषि,उद्यान,पंचायतीराज,सहकारिता,पर्यटन आदि विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसके उपरांत वह खिर्सू में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। डाॅ.रावत कठुली में राजकीय इंटर काॅलेज में विज्ञान प्रयोगशाला एवं सौन्दर्यीकरण कार्यों का भी शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह सिंगोरी,मिदाणगांव,थापला,चिमन्यूं,जाख,असिंगी,दांदणी,चमराडा,नयालगढ़,खालू आदि गांवों में जनसम्पर्क कर आम लोगों से सीधे मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वह खण्डाह व श्रीकोट में भी जनसम्पर्क स्थानीय लोगों से बातचीत करेंगे।

Check Also
Close