Sunday 21/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीजको माननीय आबकारी आयुक्त महोदया के आदेशानुसार क्षेत्र-03 काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमायूॅ मण्डल हल्द्वानी श्री केे0 के0 काण्डपाल एवं जिला आबकारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री महेन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में ग्राम कलियावाला और गढीहुसैन में अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपदीय प्रवर्तन दल, क्षेत्र -04 बाजपुर व क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला और गढ़ीहुसैन में संयुक्त रुप से दबिश दी गई। दबिश के दौरान ग्राम कलियावाला से कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर से 30 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जिस पर कुलदीप सिंह के भाई संदीप पुत्र सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज किया गया। ग्राम कलियावाला में एक अन्य घर की तलाशी के दौरान लगभग 50 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पिंकी कौर पत्नी रोहित सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैै। इसी तरह ग्राम गढ़ी हुसैन में तलाशी के दौरान 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। जिसमें अज्ञात के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया। टीम में महेंद्र सिंह बिष्ट, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 04 बाजपुर, धर्मेन्द्र सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 03 काशीपुर, कैलाश भट्ट प्रधान आबकारी सिपाही, सुमन आर्या आबकारी सिपाही, नैनिका राणा आबकारी सिपाही व जनपदीय प्रवर्तन का स्टाफ मौजूद रहें। कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) विकास योजना हेतू बैठकभीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैपरम्पुरा में 23 लाख की सड़क की सौगातपरशुराम चौक कट बंद करने के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, सड़क पर उल्टा चलकर और काले झंडे दिखाकर जताया विरोधराहुल गांधी के जन्मदिवस पर प्रियदर्शिनी उड़ान योजना का शुभारंभ, महिलाओं और बालिकाओं को निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरितभारतीय योग संस्थान के पांच दिवसीय ‘मोटापा निवारण योग शिविर’ का भव्य समापन; भारी संख्या में उमड़े नए साधक
राज्य

नो एंट्री’ पर बवाल: मसूरी माल रोड बैरियर पर पर्यटक दंपती और स्थानीय लोगों में मारपीट, चप्पल-घूंसे चले, देर रात तक कोतवाली में हंगामाएक घंटे तक सड़क पर खड़ी रही कार, लगा लंबा जाम; दोनों पक्षों पर कार्रवाई की तैयारी पर्यटन नगरी मसूरी में रविवार देर शाम माल रोड बैरियर पर उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब दिल्ली से आए एक पर्यटक ने प्रतिबंधित समय में माल रोड के अंदर वाहन ले जाने की जिद पकड़ ली। मामूली कहासुनी देखते ही देखते सड़क पर खुलेआम मारपीट में बदल गई। पर्यटक दंपती और स्थानीय लोगों के बीच जमकर चप्पल, लात-घूंसे चले, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद क्षेत्र में भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस को हालात संभालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दिल्ली से आया पर्यटक अपनी पत्नी और बच्चों के साथ माल रोड बैरियर पर पहुंचा था। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने उसे बताया कि निर्धारित प्रतिबंधित समय के दौरान माल रोड पर वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद है और वाहन को निर्धारित पार्किंग में खड़ा कर पैदल जाना होगा। लेकिन पर्यटक वाहन अंदर ले जाने की जिद पर अड़ गया।

बताया जा रहा है कि पर्यटक ने बैरियर के पास ही अपनी कार खड़ी कर दी और करीब साढ़े पांच घंटे तक वहीं बैठा रहा। इस कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। देर शाम जब कुछ स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पर्यटक से वाहन हटाने का अनुरोध किया, तो दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पर्यटक और उसकी पत्नी वाहन से बाहर निकल आए और स्थानीय व्यक्ति के साथ धक्का-मुक्की शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि पर्यटक दंपती ने चप्पलों से हमला कर दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। महिलाओं के बीच भी हाथापाई और धक्का-मुक्की हुई।

घटना के दौरान माल रोड बैरियर क्षेत्र रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। सड़क पर चीख-पुकार और हंगामे के बीच बड़ी संख्या में लोग तमाशबीन बनकर जुट गए। पर्यटन सीजन के बीच इस तरह की घटना से क्षेत्र में काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद दोनों पक्षों को अलग कराया। पुलिस दोनों पक्षों को मसूरी कोतवाली ले गई, जहां देर रात तक एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देने और मुकदमा दर्ज कराने को लेकर बहस चलती रही।

मसूरी कोतवाल देवेंद्र चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर ले ली गई है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में प्रतिबंधित समय में नियमों का उल्लंघन, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने और कानून व्यवस्था प्रभावित करने जैसी बातें सामने आई हैं। मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

कोतवाल ने स्पष्ट कहा कि किसी भी व्यक्ति को शहर का माहौल खराब करने और अराजकता फैलाने की अनुमति नहीं दी जा सकती। पर्यटन नगरी की व्यवस्था बनाए रखना पुलिस और प्रशासन की प्राथमिकता है।

घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और लोगों ने पर्यटन सीजन में बढ़ती अव्यवस्था और यातायात नियमों की अनदेखी पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि माल रोड पर लागू यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाना जरूरी है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके और पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना न करना पड़े।

Check Also
Close