Monday 11/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
मसूरी पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक दिवस की धूम, लोक नृत्य और कला प्रस्तुतियों ने मोहा मसूरी पब्लिक स्कूल में शनिवार को सांस्कृतिक दिवस उत्साह और रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं और कला से जुड़ी विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय परिसर पूरे दिन सांस्कृतिक रंगों और उत्साह से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य विषाल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद विभिन्न सदनों धर्मा सदन, ज्वाला सदन, सूर्य सदन और नारायणा सदन के विद्यार्थियों ने अलग-अलग सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया। सांस्कृतिक दिवस के दौरान विद्यार्थियों ने लोक नृत्य, लोक गायन, सांस्कृतिक भ्रमण, शिरोवस्त्र निर्माण, प्रतिभा प्रदर्शन, अग्नि हीन कुकिंग, कला प्रतियोगिता, सांस्कृतिक प्रदर्शन और श्लोक पाठ जैसी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों की रंग-बिरंगी वेशभूषा और परंपरा प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया। लोक नृत्य और लोक गायन प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों ने विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विरासत को मंच पर जीवंत कर दिया। वहीं अग्नि हीन कुकिंग और कला प्रतियोगिता में बच्चों की रचनात्मकता की भी खूब सराहना हुई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विशाल सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सांस्कृतिक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक दिवस विविधता में एकता और भारत की समृद्ध विरासत को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि संस्कृति केवल नृत्य, संगीत या पहनावे तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे जीवन जीने का तरीका, रीति-रिवाज, खान-पान और वे संस्कार हैं जो समाज को एक सूत्र में बांधते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी संस्कृति और परंपराओं को संजोकर रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों और अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की।भाजयुमो में आर्यन देव उनियाल को बड़ी जिम्मेदारी, पौड़ी जिला प्रभारी नियुक्तम्सूरी, उत्तराखंड भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मेनदोली द्वारा संगठनात्मक जिलों के लिए जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की घोषणा की गई।इसी क्रम में भाजयुमो के प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए जनपद पौडी का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। संगठन की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना में उनकी नियुक्ति की घोषणा की गई। आर्यन देव उनियाल लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और युवा कार्यकर्ताओं के बीच प्रभावी नेतृत्वकर्ता के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। पार्टी कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों और संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी को देखते हुए संगठन ने उन पर भरोसा जताया है। भाजयुमो कार्यकर्ताओं का कहना है कि आर्यन देव उनियाल की संगठनात्मक क्षमता, युवाओं के बीच मजबूत पकड़ और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी दी गई है। उनकी नियुक्ति से युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। नियुक्ति की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन जनपद पौड़ी में और अधिक मजबूती के साथ कार्य करेगा तथा युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने में सफलता मिलेगी। भाजयुमो नेताओं ने कहा कि संगठन लगातार युवाओं को नेतृत्व के अवसर देकर उन्हें जिम्मेदार भूमिकाओं में आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में आर्यन देव उनियाल की नियुक्ति को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।मसूरी में साईं भक्ति का महासंगमरू विशाल भंडारे में उमड़े हजारों श्रद्धालु, गूंजे “साईं राम” के जयकारे मसूरी में शनिवार को श्रद्धा, भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। कुलड़ी स्थित षिरडी साई बाबा मंदिर मसूरी के 31वें प्राण प्रतिष्ठा एवं स्थापना दिवस समारोह के तहत निकली भव्य शोभायात्रा और विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर साईं बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे क्षेत्र में “साईं राम” के जयकारों, भजन-कीर्तन और धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा। दो दिवसीय स्थापना दिवस समारोह के प्रथम दिन सनातन धर्म मंदिर लंढौर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंड-बाजों और ढोल-नगाड़ों के साथ निकली यात्रा लंढौर बाजार, घंटाघर, माल रोड और शहीद स्थल होते हुए पुनः साईं मंदिर पहुंची। यात्रा में शामिल श्रद्धालु पूरे रास्ते भजन-कीर्तन करते रहे और जगह-जगह प्रसाद वितरण किया गया। शोभायात्रा में साईं बाबा की सजी-धजी पालकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही। बाबा के जीवन प्रसंगों को दर्शाती रंग-बिरंगी झांकियों के साथ भगवान शिव-पार्वती की भव्य प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। बड़ी संख्या में महिलाएं भजन गाते हुए पालकी के साथ चल रही थीं। मंदिर के पुजारी ैनदपस छंनजपलंस श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करते नजर आए। यात्रा मार्ग पर कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों ने भी साईं बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। स्थापना दिवस समारोह के दूसरे दिन साईं मंदिर के सामने विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर साईं बाबा का आशीर्वाद लिया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। पूरे क्षेत्र में भक्ति और सेवा का माहौल बना रहा। भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई थीं। मंदिर समिति और स्वयंसेवकों द्वारा श्रद्धालुओं को व्यवस्थित रूप से प्रसाद वितरित किया गया। दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर मंदिर के इतिहास और उसकी धार्मिक मान्यता को लेकर भी विस्तार से जानकारी दी गई। मंदिर के पुजारी सुनील नौटियाल, सभासद अमित भटट और व्यापार मंडल के महामंत्री जगजीत कुकरेजा ने श्रद्धालुओं को मंदिर की स्थापना, साईं बाबा की शिक्षाओं और मंदिर की विशेष मान्यताओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साईं बाबा ने हमेशा मानवता, सेवा और समानता का संदेश दिया और यही कारण है कि आज देशभर से श्रद्धालु साईं बाबा के प्रति अटूट आस्था रखते हैं।गुरु नानक स्कूल के वार्षिक मेले में उमड़ी रौनक, खेल, संगीत और लकी ड्रॉ ने बढ़ाया उत्साह मसूरी गुरु नानक स्कूल में षनिवार को आयोजित वार्षिक मेले में उत्साह, रंगारंग गतिविधियों और मनोरंजन का अनूठा संगम देखने को मिला। विद्यालय परिसर पूरे दिन बच्चों की चहल-पहल, संगीत और रंग-बिरंगी सजावट से गुलजार रहा। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल तिवारी ने फीता काटकर किया। विद्यालय द्वारा आयोजित मेले में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। पूरे परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे उत्सव जैसा माहौल बना रहा। पृष्ठभूमि में बजता संगीत और बच्चों का उत्साह कार्यक्रम में चार चांद लगा रहा था। मेले में विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए आकर्षक स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। विभिन्न स्टॉलों को बेहद रचनात्मक और सांस्कृतिक अंदाज में सजाया गया था, जो एक अलग छाप छोड़ रहे थे। बच्चों ने मनोरंजक खेलों और गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। एक ओर बच्चे हुपला, रोलेट, हिट द पिरामिड, ट्रिपल योर मनी, ट्रेजर हंट, सुपर सिक्स और लकी डिप जैसे खेलों का आनंद ले रहे थे, वहीं दूसरी ओर स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉलों पर भी भारी भीड़ देखने को मिली। बच्चों और अभिभावकों ने मेले का जमकर आनंद उठाया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने डीजे प्वाइंट पर अपने दोस्तों और शिक्षकों को गाने समर्पित कर माहौल को और भी जीवंत बना दिया। मेले में आयोजित लकी ड्रॉ को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी बेसब्री से विजेताओं की घोषणा का इंतजार कर रहे थे। लकी ड्रॉ में प्रथम पुरस्कार के रूप में टैबलेट, द्वितीय पुरस्कार में अकाई म्यूजिक सिस्टम और तृतीय पुरस्कार में एयर फ्रायर दिया गया। इसके अलावा कई सांत्वना पुरस्कार भी वितरित किए गए। पुरस्कार जीतने वाले बच्चों की खुशी देखते ही बन रही थी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनिल तिवारी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, सामूहिक कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ इस तरह की गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। कार्यक्रम में कुलदीप सिंह, सुनील बक्षीख् विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। पूरा कार्यक्रम उल्लास और उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ।मसूरी में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 55 मामलों का निस्तारण, साढ़े 34 लाख रुपये के चैक बाउंस दो बड़े मामलों में हुआ समझौता मसूरी न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के मामलों का आपसी सहमति के आधार पर निस्तारण किया गया। लोक अदालत में करीब 55 मामलों को सुना गया और उनका विधिवत समाधान कराया गया। इस दौरान कई पक्षकारों ने आपसी समझौते के जरिए वर्षों पुराने विवादों को समाप्त किया।लोक अदालत की अध्यक्षता कर रहे मनोज सिंह राणा न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज मसूरी ने बताया कि उच्च न्यायालय और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत पूरे देश में समय-समय पर राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को सुलभ, त्वरित और कम खर्च में न्याय उपलब्ध कराना है।साढ़े 34 लाख रुपये के दो बड़े मामलों में हुआ समझौतासिविल जज मनोज सिंह राणा ने बताया कि लोक अदालत में मुख्य रूप से कंपाउंडेबल मामलों का निस्तारण किया जाता है। इनमें विशेष रूप से नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट की धारा 138 के मामले, क्रिमिनल कंपाउंडेबल केस और मोटर व्हीकल एक्ट के चालान शामिल होते हैं। उन्होंने बताया कि इस बार आयोजित लोक अदालत में 55 मामलों का निस्तारण किया गया, जिनमें कुछ बड़े और महत्वपूर्ण मामले भी शामिल रहे। उन्होंने कहा कि दो प्रमुख मामलों में लगभग साढ़े 34 लाख रुपये चैकं बाउंस के केस का समझौता कराया गया, जो लोक अदालत की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।“लोक अदालत से समय और धन दोनों की बचत”मनोज सिंह राणा ने कहा कि कई मामलों में दोनों पक्ष आपसी सहमति से विवाद समाप्त करना चाहते हैं, लेकिन यदि वही मामले नियमित अदालतों में चलते रहते हैं तो प्रक्रिया काफी लंबी हो जाती है। इससे समय और धन दोनों का नुकसान होता है।उन्होंने कहा कि लोक अदालत में दोनों पक्ष बातचीत और समझौते के जरिए विवाद सुलझा लेते हैं, जिससे न केवल अदालतों का बोझ कम होता है बल्कि पक्षकारों के बीच का मनमुटाव भी समाप्त हो जाता है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत न्याय व्यवस्था को सरल और जनसुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।लोगों में बढ़ रही जागरूकतासिविल जज मनोज सिंह राणा ने बताया कि अब लोगों में लोक अदालत को लेकर जागरूकता बढ़ रही है और बड़ी संख्या में लोग इसका लाभ उठाने के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन मामलों का समझौते के आधार पर निस्तारण संभव है, वे लोक अदालत में आसानी से सुलझ जाते हैं और इससे लोगों को काफी राहत मिलती है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार होना चाहिए ताकि ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के लोग भी इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट और उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार हर महीने या हर दूसरे महीने विभिन्न क्षेत्रों में लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है।त्वरित न्याय की दिशा में प्रभावी पहलमनोज सिंह राणा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत को न्यायपालिका की एक ऐसी पहल माना जा रहा है, जिसका उद्देश्य अदालतों में लंबित मामलों का तेजी से निस्तारण करना और लोगों को सस्ता एवं सरल न्याय उपलब्ध कराना है। मसूरी में आयोजित लोक अदालत में भी बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपने मामलों का समाधान कराया और इस पहल की सराहना की। इस मौके पर कैलाष कन्याल, सुमित निराला, राकेष कुमार पांडेख् सुमित सिंह बिश्ठ सहित कई अधिवक्ता मौजूद थे।मसूरी में समायरा पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट का शुभारंभ,सांसद नरेश बंसल बोले“गांव और स्थानीय निकायों को मजबूत किए बिना विकसित भारत संभव नहीं”मसूरी के दूधली स्थित सीडर ब्रीज़ विला में रविवार को समायरा पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट के नए परिसर का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में नीति निर्माण, ग्रामीण विकास, स्थानीय शासन और सहकारिता को लेकर कई महत्वपूर्ण पहलों की घोषणा की गई। समारोह में सांसद नरेष बंसल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और ग्रामीण विकास व जमीनी लोकतंत्र को मजबूत बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और फीता काटकर किया गया। नरेष बंसल ने कहा कि भारत के विकास की असली ताकत गांव, ग्राम पंचायतें और स्थानीय निकाय हैं। उन्होंने कहा कि जब तक नीतियां जमीनी जरूरतों के अनुरूप नहीं बनेंगी, तब तक समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि युवाओं को नीति निर्माण, पंचायत व्यवस्था और ग्रामीण विकास से जोड़ा जाए। उन्होंने समायरा पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के संस्थान लोकतांत्रिक संवाद और शोध को नई दिशा देने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम के दौरान संस्थान ने अपनी विभिन्न योजनाओं और आगामी परियोजनाओं की जानकारी दी। संस्थान द्वारा हरियाणा के जींद जिले की ग्राम पंचायत शामलो कला को गोद लेकर वहां कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित ग्रामीण नवाचार प्रयोगशाला स्थापित करने और कचरा प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण पर कार्य करने की जानकारी दी गई।इसके साथ ही उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पर्यावरण अनुकूल और मिट्टी के घरों के निर्माण को बढ़ावा देने की पहल का भी उल्लेख किया गया। संस्थान ने कहा कि हिमालयी क्षेत्रों में स्थानीय संसाधनों पर आधारित टिकाऊ विकास मॉडल को बढ़ावा देना समय की जरूरत है।कार्यक्रम में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की स्मृति में “लोकनायक ग्रामीण फैलोशिप” शुरू करने की घोषणा भी की गई। यह पहल एवीएआरडी के सहयोग से शुरू की जा रही है, जिसका उद्देश्य युवाओं को ग्रामीण शासन, लोकतंत्र और सामुदायिक विकास से जोड़ना है। संस्थान ने श्रीपाद सुबराव तलमाकी सहकारी अनुसंधान विभाग की स्थापना की भी घोषणा की। यह विभाग भारत के सहकारिता आंदोलन के जनक माने जाने वाले श्रीपाद सुबराव तालमाकी के नाम पर स्थापित किया गया है और सहकारिता प्रणाली से जुड़े शोध, नीति निर्माण और संस्थागत सहयोग पर कार्य करेगा। कार्यक्रम में, सुनीता कुडले, नित्या नंदा, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला , वार्ड सदस्य जसबीर कौर, अल्का भिन्डे, राजवीर चटर्जी, कमलकांत पाठक सहित संख्या में नीति विशेषज्ञ, शिक्षाविद, जनप्रतिनिधि, शोधकर्ता, छात्र और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे।विकास के नये रिकार्ड बना रहा नगर निगमः विकास शर्माश्रीलंका में भारत का परचम लहराने वाले क्षितिज सिंह को महापौर ने किया सम्मानितमहापौर ने किया सब्जी मण्डी पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास
राज्य

विकास के नये रिकार्ड बना रहा नगर निगमः विकास शर्मा

  • वार्ड 17 में महापौर ने किया सड़क और नाली निर्माण का शिलान्यास

रुद्रपुर। महापौर विकास शर्मा ने विकास कार्यों की कड़ी में एक और नया अध्याय जोड़ते हुए वार्ड संख्या 17, खेड़ा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय पार्षद शालू पाल के साथ मेवा लाल के घर से अकील खां के घर तक 20 लाख लागत की सीसी सड़क और नाली निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। वर्षों से इस मूलभूत सुविधा की प्रतीक्षा कर रहे वार्डवासियों ने इस अवसर पर अपनी खुशी का इजहार मिष्ठान वितरण कर किया। स्थानीय निवासियों ने महापौर का जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए महापौर विकास शर्मा ने कहा कि शहर का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष के कार्यकाल में रुद्रपुर ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। जनता से किए गए वादों को एक-एक कर पूरा किया जा रहा है और इस यात्रा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का निरंतर मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। इसी सहयोग का परिणाम है कि आज रुद्रपुर विकास के पथ पर तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।

महापौर ने नगर निगम के बदलते स्वरूप की चर्चा करते हुए कहा कि आज यह संस्था केवल सड़क-नाली बनाने या सफाई तक सीमित नहीं रह गई है। नगर निगम अब एक बहुआयामी सेवा केंद्र के रूप में उभर चुका है, जहाँ एक ही छत के नीचे आधार कार्ड, श्रम विभाग, समाज कल्याण, राशन कार्ड, जल संस्थान और बिजली विभाग जैसे महत्वपूर्ण कार्य निष्पादित किए जा रहे हैं। जनता की सुविधा के लिए निगम आठ स्वास्थ्य केंद्रों का भी सफल संचालन कर रहा है, जहाँ निरूशुल्क चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हैं। साथ ही, लोगों को उनके घर के समीप सेवाएं प्रदान करने हेतु चार जोनल कार्यालयों की स्थापना भी की गई है।

भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए महापौर ने बताया कि आने वाले समय में रुद्रपुर को कई बड़े प्रोजेक्ट्स की सौगात मिलने वाली है। इसमें गांधी पार्क का कायाकल्प, दशकों पुरानी मंडी का निर्माण और मिनी बाईपास जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं। इसके साथ ही भूरारानी मार्ग और गंगापुर रोड के चौड़ीकरण के साथ कई अन्य कार्यों को शासन से स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने जानकारी दी कि अब तक सौ करोड़ से अधिक के विकास कार्य हो चुके हैं और जल्द ही यह आंकड़ा दो सौ करोड़ के पार पहुंच जाएगा।

इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ शहर की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को निखारने पर जोर देते हुए महापौर ने कहा कि भव्य त्रिशूल चौक के बाद अब डमरू चौक की स्थापना की तैयारी है। विशेष रूप से मानसखंड शिव कॉरिडोर के निर्माण से रुद्रपुर को पूरे प्रदेश में एक नई और गौरवशाली पहचान मिलेगी। इस ड्रीम प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार की जा रही है। कार्यक्रम के अंत में महापौर ने वार्डवासियों को विश्वास दिलाया कि जिस विश्वास के साथ जनता ने उन्हें सेवा का अवसर दिया है, वे उस पर खरा उतरने के लिए संकल्पित हैं।

इस अवसर पर पार्षद शालू पाल, भाजपा प्रदेश मंत्री धीरेंद्र मिश्रा, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा बिट्टू चौहान, मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, मंडल महामंत्री जितेंद्र संधू, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय तोमर, दीपक राठौर, अभिषेक तिवारी , उमेश सिंह , सुनील सिंह , सुनील बाबा, रंजीता पाल, पिंटू पाल, मनीष गुप्ता, राकेश पाल, रामप्रसाद पाल, रवि चौहान, राम जतन, भारत चौहान, सहजादे, धीरेन्द्र पाल, गौरव चौहान, दया राम, मेवा लाल पाल, सीता राम, जोगेन्द्र प ाल, शिव कुमार, जगदीश, विजय पाल आदि मौजूद रहै।

Check Also
Close