Thursday 06/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
काशीपुर बाईपास से हटने वाले व्यापारियों के पुनर्वास की कवायद तेजमसूरी पालिका बोर्ड बैठक में बवाल, लेनदेन के आरोपों पर सभासद धरने पर बैठे, पर्यटन प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश कीजवाडी दरमोला मोटर मार्ग लेकर ग्रामीणों ने किया आंदोलन।कंपनी खिलाफ बैठे ग्रामीणों धरने पर।जनता की समस्याओं पर जिलाधिकारी ने श्रीनगर तहसील दिवस में दिए समयबद्ध समाधान और लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के कड़े निर्देशपॉलीहाउस से किसानों की आय में होगी उल्लेखनीय वृद्धि,आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर दिया जोरवाल्मीकि समाज को मिली बड़ी सौगात-भूमि दान से भव्य स्वरूप में विकसित होगा बाल्मीकि चौकमां धारी देवी के आशीर्वाद से निभाऊंगा नई जिम्मेदारी-चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विकास को मिलेगी नई गति–डॉ.आशुतोष सयानाउत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाईमसूरी में तंबाकू बेचने के लिए लेना होगा लाइसेंस, बिना अनुमति बिक्री पर होगी कार्रवाईपालिका ने तैयार की नई उपविधि, स्कूलों से 100 गज के भीतर दुकान पर रोक, खुली सिगरेट की बिक्री भी होगी प्रतिबंधितमानव सेवा की मिसाल बना रोटरी क्लब-पुलिसकर्मियों और जरूरतमंद व्यापारियों को वितरित किए स्टैंड वाले छाते
राज्य

देहरादून,भारतीय वैश्य महासंघ महानगर और जीएमएस मंडल
की संयुक्त बैठक तृप्तम जीएमएस मॉल देहरादून में संपन्न हुई जिसमें आगामी 5 जुलाई 2026 को होने वाले निशुल्क वैवाहिक परिचय सम्मेलन पर विचार विमर्श कर निम्न निर्णय लिए गए

निशुल्क होगा 9वा वैवाहिक परिचय सम्मेलन

प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल एवं महानगर अध्यक्ष विनोद गोयल ने संयुक्त रूप से ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष संस्था द्वारा नवा वैवाहिक परिचय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है जो इस वर्ष निशुल्क रहेगा फार्म अथवा आवेदन भरने का कोई शुल्क नहीं होगा लेकिन जो अभ्यर्थी स्मारिका लेना चाहेगा उसका निर्धारित शुल्क जमा करना आवश्यक होगा उन्होंने कहा कि जनपद देहरादून वासियों को तो इसका लाभ मिलेगा ही लेकिन आसपास के क्षेत्रों विशेष रूप से जनपद सहारनपुर, थाना भवन, जलालाबाद, शामली बागपत हरिद्वार ऋषिकेश रुड़की आदि क्षेत्रों में भी इसका प्रचार प्रसार किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक अभ्यर्थी इस परिचय सम्मेलन का लाभ उठा सके

अन्य जातियों के अभिव्यक्ति भी उठा सकेंगे लाभ

प्रदेश संरक्षक राजेंद्र गोयल एवं जीएमएस मंडल के महासचिव संजय गर्ग ने कहा कि इस वर्ष वैश्य समाज से जुड़े अभ्यर्थी तो आवेदन पत्र भरेंगे ही लेकिन अन्य जातियां के अभ्यर्थी भी अपना आवेदन भर इसका लाभ उठा सकेंगे इसके लिए निर्धारित नियम आदि पालन करना आवश्यक होगा
एक ही छत के नीचे होगी समस्त सुविधाएं
कार्यक्रम स्थल पर जन्मपत्री मिलाने की व्यवस्था भी कंप्यूटर के माध्यम से और विद्वान आचार्य के माध्यम से की जाएगी यदि कोई अलग से बात करना चाहेगा तो उसके लिए भी स्थान निर्धारित किए जाएंगे

मेधावी छात्रों को भी किया जाएगा सम्मानित
मीटिंग में तय किया गया कि देहरादून नगर निगम के अंतर्गत आने वाले वैश्य समाज के सभी कक्षा 10 तथा 12 के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को दिनांक 21 जून 2026 को सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल, प्रदेश संरक्षक राजेंद्र गोयल, महानगर अध्यक्ष विनोद गोयल एम एस मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता उपाध्यक्ष मनोज गोयल,प्रमोद गोयल,वंदना गोयल,अंजू अग्रवाल,सचिव आनंद मोहन कंसल,याशिका गुप्ता व,रुचि गुप्ता,रीना मित्तल,शिप्रा अग्रवाल, चारु गर्ग, रचित गर्ग अनुराधा गर्ग साधना मित्तल महेश शंकर देवेंद्र गोयल प्रदीप जैन विक्रांत सिंघल अवधेश सिंघल धन प्रकाश गोयल मुकुल गुप्ता संजीव गुप्ता अजयगढ़ गोपालगढ़ सुधीर अग्रवाल,अनु गोयल पृथ्वीनाथ मंदिर वाले संजय गर्ग आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का सफल,सुंदर,सहज एवं सुव्यवस्थित संचालन जी एम एस मंडल के महासचिव संजय गर्ग ने किया।

Check Also
Close