Wednesday 10/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
वरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर महालक्ष्मी किट का वितरण कियाप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में किच्छा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया स्वागतप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में किच्छा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया स्वागतउप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रूद्रपुर मनीष बिष्ट व बीएलओ दीपा आर्या ने जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को उनके कार्यालय में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु गणना प्रपत्र भरवाया।कैरम टूर्नामेंट में रोमांच चरम पर:डी.एस. दानु–हंसराज और पंकज–तस्लीम की जोड़ी फाइनल मेंमानसून से पहले जलभराव वाले संवेदनशील स्थलों पर समस्या का करें त्वरित समाधानः डीएमतीनपानी डैम का निर्माण बरसात से पहले पूरा करेंः विकास शर्मासितारगंज के निकट बिडोरा मझोला खाकरा नदी के किनारे मगरमच्छ ने महिला पर किया हमलासरकारी अस्पताल में अव्यवस्थाओं को लेकर महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलका पाल आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी अस्पताल आज केवल रेफर अस्पताल बनकर रह गया,सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर आयोग ने दिखाई गंभीरता राज्य सफाई कर्मचारी आयोग सदस्य ने की समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र समाधान के लिए किए गए आदेश
राज्य

जे. पी. एस. जूनियर में मातृ दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन, माताओं का हुआ सम्मानजेसीज पब्लिक स्कूल जूनियर में आज मातृ दिवस के पावन अवसर पर एक भव्य एवं आकर्षक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिसर प्रेम, स्नेह और मातृ सम्मान की भावनाओं से ओत-प्रोत रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापिका द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। विद्यालय के महासचिव श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर ने सभी माताओं को मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परिवार और समाज के निर्माण में माताओं का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने सभी माताओं के त्याग और समर्पण को नमन किया।

निदेशक श्री सुधांशु पंत एवं प्रधानाचार्य श्री आर. डी. शर्मा ने भी कार्यक्रम में उपस्थित माताओं की सक्रिय सहभागिता की सराहना की तथा उन्हें समाज की सशक्त धुरी बताया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। बच्चों द्वारा प्रस्तुत समूह नृत्य, भावपूर्ण गीत एवं योग प्रदर्शन ने सभी का मन मोह लिया। माताओं ने भी उत्साहपूर्वक विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।

विद्यालय प्रबंधन द्वारा माताओं के लिए विशेष प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें मेहंदी रचना, गिफ्ट रैपिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, फायरलेस कुकिंग, रैंप वॉक एवं पुष्प सज्जा प्रमुख रहीं। माताओं ने इन प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका ने कहा, “माँ हमारे जीवन की प्रथम गुरु, प्रथम मित्र और प्रथम मार्गदर्शक होती हैं। माँ का निस्वार्थ प्रेम ही बच्चे की नींव को मजबूत बनाता है। आज का यह आयोजन माताओं के इसी त्याग और ममता को समर्पित है।”

कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं की विजेता माताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागी माताओं को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Check Also
Close