Thursday 06/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
काशीपुर बाईपास से हटने वाले व्यापारियों के पुनर्वास की कवायद तेजमसूरी पालिका बोर्ड बैठक में बवाल, लेनदेन के आरोपों पर सभासद धरने पर बैठे, पर्यटन प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश कीजवाडी दरमोला मोटर मार्ग लेकर ग्रामीणों ने किया आंदोलन।कंपनी खिलाफ बैठे ग्रामीणों धरने पर।जनता की समस्याओं पर जिलाधिकारी ने श्रीनगर तहसील दिवस में दिए समयबद्ध समाधान और लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के कड़े निर्देशपॉलीहाउस से किसानों की आय में होगी उल्लेखनीय वृद्धि,आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर दिया जोरवाल्मीकि समाज को मिली बड़ी सौगात-भूमि दान से भव्य स्वरूप में विकसित होगा बाल्मीकि चौकमां धारी देवी के आशीर्वाद से निभाऊंगा नई जिम्मेदारी-चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विकास को मिलेगी नई गति–डॉ.आशुतोष सयानाउत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाईमसूरी में तंबाकू बेचने के लिए लेना होगा लाइसेंस, बिना अनुमति बिक्री पर होगी कार्रवाईपालिका ने तैयार की नई उपविधि, स्कूलों से 100 गज के भीतर दुकान पर रोक, खुली सिगरेट की बिक्री भी होगी प्रतिबंधितमानव सेवा की मिसाल बना रोटरी क्लब-पुलिसकर्मियों और जरूरतमंद व्यापारियों को वितरित किए स्टैंड वाले छाते
राज्य

सितारगंज पुलिस बनी आमजन की उम्मीद और भरोसे की मिसाल: गुमशुदा मोबाइल लौटाकर जीता लोगों का दिल, ईमानदार और संवेदनशील पुलिसिंग की हर ओर गूंजती सराहना।

सितारगंज: कोतवाली सितारगंज पुलिस ने एक बार फिर अपनी संवेदनशील, जनहितैषी और भरोसेमंद कार्यशैली का परिचय देते हुए गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपकर लोगों के चेहरों पर खुशी लौटा दी। शनिवार 10 मई 2026 को कोतवाल सुंदरम शर्मा के नेतृत्व में एस.एस.आई. राजेन्द्र प्रसाद मनियाल, तकनीकी टीम और साइबर सहायता की मदद से लंबे समय से गुम हुए मोबाइलों की सफलतापूर्वक तलाश कर संबंधित लोगों को वापस सौंपा गया। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर कई लोग भावुक हो उठे और उन्होंने पुलिस टीम का तहेदिल से आभार व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि आज के दौर में मोबाइल केवल एक साधन नहीं बल्कि जरूरी दस्तावेजों, यादों और व्यक्तिगत जानकारियों का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है, ऐसे में मोबाइल वापस मिलना उनके लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं है। स्थानीय नागरिकों ने सितारगंज पुलिस की मेहनत, तत्परता, ईमानदारी और जनसेवा के प्रति समर्पण की जमकर सराहना करते हुए कहा कि पुलिस की यह कार्यशैली आमजन के मन में सुरक्षा, विश्वास और अपनत्व की भावना को लगातार मजबूत कर रही है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि जहां अक्सर लोग गुम हुए मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद छोड़ देते हैं, वहीं सितारगंज पुलिस ने अपनी सक्रियता और तकनीकी दक्षता से यह साबित कर दिया कि यदि नीयत साफ और कार्य के प्रति समर्पण हो तो जनता की समस्याओं का समाधान संभव है। पूरे क्षेत्र में पुलिस के इस सराहनीय कार्य की चर्चा बनी रही और लोगों ने पुलिस टीम को शुभकामनाएं देते हुए इसे जनसेवा, मानवता और जिम्मेदार पुलिसिंग की प्रेरणादायक मिसाल बताया।

Check Also
Close