Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

महापौर ने संजय नगर खेड़ा से किया ‘महापौर जनता के द्वार’ अभियान का आगाज

  • बहुद्देशीय शिविर, मौके पर ही निपटाईं जनसमस्याएं

रूद्रपुर। अपने चुनावी वायदों को धरातल पर उतारते हुए महापौर विकास शर्मा ने सोमवार को ‘महापौर जनता के द्वार’ अभियान का शुभारंभ वार्ड नंबर 11 संजय नगर खेड़ा बस्ती से किया। नगर निगम द्वारा आयोजित पहले बहुद्देशीय शिविर में विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनमें कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण भी किया गया। महापौर ने घोषणा की है कि अब प्रत्येक सोमवार को अलग अलग वार्डों में इसी प्रकार के शिविर आयोजित किए जाएंगे।

‘महापौर जनता के द्वार’ अभियान के तहत पहला शिविर संजय नगर खेड़ा स्थित बसंती पूजा मैदान में लगाया गया। शिविर में नगर निगम, बिजली विभाग, जल संस्थान, श्रम विभाग, समाज कल्याण विभाग, जन्म प्रमाण पत्र शाखा तथा आयुष्मान योजना समेत विभिन्न विभागों के अलग अलग स्टॉल लगाए गए थे। इन स्टॉलों पर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ साथ मौके पर ही सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं। शिविर में लोगों की भीड़ सुबह से ही उमड़नी शुरू हो गई थी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने योजनाओं का लाभ उठाया।

शिविर में महापौर विकास शर्मा, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पाण्डे एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने स्वयं मौजूद रहकर लोगों की समस्याएं सुनीं। कई शिकायतों का तत्काल समाधान किया गया जबकि अन्य समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। लोगों ने बिजली, पेयजल, राशन कार्ड, पेंशन, सफाई व्यवस्था और अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से उठाईं।

एक शिकायतकर्ता ने बिजली का बिल अत्यधिक आने की शिकायत महापौर के समक्ष रखी। इस पर महापौर विकास शर्मा ने मौके पर मौजूद विद्युत विभाग की टीम को तत्काल शिकायतकर्ता के घर पहुंचकर मीटर की जांच करने और समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। महापौर ने कहा कि जनता को छोटी छोटी समस्याओं के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और नगर निगम स्वयं जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करेगा।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि चुनाव के दौरान उन्होंने जनता से वादा किया था कि नगर निगम आम लोगों के द्वार तक पहुंचेगा और उनकी समस्याओं का समाधान करेगा। उसी संकल्प के तहत इस अभियान की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि अब प्रत्येक सोमवार को अलग अलग वार्डों में बहुद्देशीय शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी और लोगों की समस्याओं का समाधान मौके पर किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य केवल शिकायतों का निस्तारण करना नहीं बल्कि केन्द्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना भी है। महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा शासन प्रशासन और संगठन के कार्यकर्ताओं से सरकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया है, जिसके तहत नगर निगम अन्य विभागों के साथ मिलकर सीधे जनता के बीच पहुंच रहा है।

महापौर ने कहा कि नगर निगम सरकार और जनता के बीच सेतु की भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार में रूद्रपुर शहर तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है और विकास कार्य जनता की भावनाओं एवं प्राथमिकताओं के अनुरूप कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि धामी सरकार में जनहितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी और जनता को योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महापौर विकास शर्मा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नगर निगम द्वारा लगाए जा रहे शिविरों में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाएं और अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखें ताकि उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पाण्डे ने कहा कि ‘महापौर जनता के द्वार’ कार्यक्रम जनभावनाओं का सम्मान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि कई बुजुर्ग, महिलाएं और जरूरतमंद लोग विभिन्न कारणों से सरकारी कार्यालयों तक नहीं पहुंच पाते, ऐसे में वार्ड स्तर पर लगाए जा रहे शिविरों से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोगों तक सरकारी सुविधाएं सरल और सुगम तरीके से पहुंचाई जाएं।

इस अवसर पर नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पाण्डे, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पियूष रंजन, राजू नबियाल, पार्षद पवन राणा, पार्षद चिराग कालरा, राधेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Check Also
Close