Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

गांव-गांव पहुंच रहा उच्च शिक्षा का संदेश-हिमवंत चन्द्र कुंवर बर्तवाल महाविद्यालय ने शुरू किया व्यापक प्रवेश जागरूकता अभियान


चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। पर्वतीय क्षेत्रों में उच्च शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और ग्रामीण प्रतिभाओं को बेहतर शैक्षणिक अवसरों से जोड़ने की दिशा में हिमवंत कवि चन्द्र कुंवर बर्तवाल राजकीय महाविद्यालय नागनाथ पोखरी चमोली द्वारा एक अभिनव और सराहनीय पहल शुरू की गई है। महाविद्यालय प्रशासन इन दिनों गांव-गांव जाकर छात्रों और अभिभावकों को उच्च शिक्षा,आधुनिक सुविधाओं,छात्रवृत्तियों और कैरियर संभावनाओं की जानकारी दे रहा है। महाविद्यालय के प्रवेश प्रचार-प्रसार अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत प्राध्यापकों की विभिन्न टीमें दूरस्थ गांवों और विद्यालयों तक पहुंचकर विद्यार्थियों को महाविद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं से अवगत करा रही हैं। यह अभियान क्षेत्र में शिक्षा के प्रति नई जागरूकता और सकारात्मक वातावरण तैयार करता दिखाई दे रहा है। अभियान की अध्यक्षता कर रहीं प्राचार्य प्रो.डॉ.रीटा शर्मा ने बताया कि पिछले 25 वर्षों में महाविद्यालय में व्यापक परिवर्तन हुए हैं,लेकिन इसकी संपूर्ण जानकारी अब भी अनेक छात्रों और अभिभावकों तक नहीं पहुंच पाई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महाविद्यालय आधुनिक शिक्षा सुविधाओं से सुसज्जित है,जहां अनुभवी शिक्षकों,आधुनिक प्रयोगशालाओं,समृद्ध पुस्तकालय एवं डिजिटल लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि प्रचार-प्रसार अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को यह विश्वास दिलाना है कि बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के अवसर अब उनके अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध हैं। इससे विद्यार्थियों में महाविद्यालय में प्रवेश लेने की रुचि बढ़ेगी और क्षेत्रीय युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अधिकतम लाभ मिल सकेगा। प्रचार-प्रसार अभियान के मुख्य संयोजक डॉ.राजेश भट्ट ने बताया कि अभियान को दस दिनों से अधिक समय हो चुका है। प्रथम चरण में महाविद्यालय के निकटवर्ती 18 इंटर कॉलेजों में जाकर विद्यार्थियों को जागरूक किया गया,जबकि अब द्वितीय चरण में ग्राम स्तर पर पहुंचकर छात्रों और अभिभावकों को स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों,छात्रवृत्तियों,प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी,कैरियर काउंसलिंग एवं रोजगारपरक अवसरों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि अभियान के लिए पांच अलग-अलग दल गठित किए गए हैं,जो लगातार विभिन्न गांवों का भ्रमण कर रहे हैं। प्रथम दल के संयोजक डॉ.प्रवीण मैठाणी ने बताया कि उनके दल द्वारा थाला,चन्द्रनगर,टैगोर चिल्ड्रन अकादमी एवं कनकचौरी क्षेत्र में छात्रों और अभिभावकों से संवाद स्थापित किया गया। उनके साथ डॉ.केवलानन्द,डॉ.अनुपम रावत,चन्दन एवं चन्द्रेश भी उपस्थित रहे। द्वितीय दल के संयोजक डॉ.जगजीत सिंह ने जानकारी दी कि उनके दल ने देवीखेत,काफलपानी,सोडा मंगरा,त्रिशूला,मल्ला बीणा,तल्ला बीणा,आली,सतूड,काण्डई,नैल,सांकरी एवं सैम गांवों में पहुंचकर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जुड़ी जानकारियां प्रदान कीं। इस दौरान डॉ.अंशु सिंह,डॉ.किरन चौहान,डॉ.आरती रावत एवं दिनेश नेगी भी उनके साथ रहे। तृतीय दल के संयोजक डॉ.रामानन्द उनियाल ने बताया कि उन्होंने अपने सहयोगी प्राध्यापकों डॉ.कंचन सहगल एवं डॉ.कीर्ति गिल के साथ भिकौना,चांदनीखाल,हापला एवं बंगथल गांवों का भ्रमण किया और विद्यार्थियों को महाविद्यालय की सुविधाओं की जानकारी दी। चतुर्थ दल के संयोजक डॉ.अभय कुमार श्रीवास्तव एवं डॉ.रेनू सनवाल ने बताया कि उन्होंने अपने दल के साथ पोगठा एवं देवीसैण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दल में डॉ.श्वेता रावत एवं ललिता कण्डारी भी शामिल रहीं। पंचम दल के संयोजक डॉ.आयुष बर्तवाल ने बताया कि उनके दल द्वारा सरमौला,खाल,बिनगढ़,उमेडा,कर्चुना,बमौथ एवं सूगी गांवों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। उनके साथ डॉ.शशि चौहान एवं डॉ.शाजिया सिद्दीकी भी उपस्थित रहीं। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों की सुविधा के लिए समर्थ पोर्टल में पंजीकरण की विशेष व्यवस्था भी की गई है। विमल एवं शिवा कुंवर द्वारा छात्रों का ऑनलाइन पंजीकरण कर उन्हें प्रवेश प्रक्रिया में हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है,ताकि किसी भी छात्र को तकनीकी या अन्य प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रचार-प्रसार अभियान का संपूर्ण रोडमैप वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.संजीव कुमार जुयाल एवं डॉ.नन्द किशोर चमोला द्वारा तैयार किया गया है। महाविद्यालय प्रशासन को उम्मीद है कि इस व्यापक जागरूकता अभियान से क्षेत्रीय विद्यार्थियों में उच्च शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी और आगामी सत्र में प्रवेश संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिलेगी। ग्रामीण अंचलों तक पहुंचकर शिक्षा का दीप जलाने की यह पहल न केवल सराहनीय है,बल्कि पर्वतीय क्षेत्रों में उच्च शिक्षा के विस्तार और युवा प्रतिभाओं को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम भी साबित हो रही है।

Check Also
Close