Friday 15/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के छात्रों ने फिर रचा इतिहास – कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में भी शानदार प्रदर्शनरुद्रपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के विद्यार्थियों ने CBSE कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में इतिहास दोहराते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया है। इस वर्ष का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत सफलता के साथ-साथ उच्च उपलब्धियों का प्रतीक बनकर उभरा है, जिसने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुशासन को एक बार फिर सिद्ध किया है।विद्यालय की मेधावी छात्रा सुनंदा खंडेलवाल ने ह्यूमैनिटीज वर्ग में 98.6% अंक प्राप्त कर शहर में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। उनकी यह सफलता उनके अथक परिश्रम, दृढ़ संकल्प, समयबद्ध अध्ययन और उत्कृष्टता के प्रति समर्पण का प्रत्यक्ष उदाहरण है। उन्होंने न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।कॉमर्स वर्ग में लावेन्या गर्ग (97%) तथा नमन धौंडियाल (97%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया।विद्यालय के इन शानदार परिणामों से पूरे विद्यालय परिवार, अभिभावकों तथा क्षेत्र में अत्यंत गर्व और हर्ष का वातावरण व्याप्त है। यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि सही मार्गदर्शन, अनुशासन और निरंतर प्रयास से विद्यार्थी उच्चतम सफलता प्राप्त कर सकते हैं।इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी, वाइस चेयरमैन श्री हरमन सिंह ग्रोवर जी एवं प्राचार्य श्री चेतन चौहान जी ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा विद्यालय के उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायक शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है।उन्होंने विशेष रूप से सुनंदा खंडेलवाल की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के परिणाम न केवल विद्यालय की प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाते हैं, बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए धन्यवाद भी दिया। उन्होंने यह भी कहा कि दसवीं के ऐतिहासिक परिणाम के बाद बारहवीं का परिणाम भी विद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।विद्यालय प्रशासन एवं समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करते रहेंगे।यह सफलता इस तथ्य को पुनः स्थापित करती है कि दृढ़ निश्चय, अनुशासन, सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।जेसीज का 12वीं बोर्ड परीक्षा में ह्यूमिनिटीज एवं विज्ञान वर्ग में जिले में उत्कृष्ट परिणामभारतीय मजदूर संघ के कम्पनी गेट के बाहर लगे यूनियन के झंडे को सिडकुल प्रशासन द्वारा हटाने के विषय पर विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व मे जिला अधिकारी को सौपा ज्ञापनविधायक बोले श्रमिकों के मन सम्मान से खिलाफ बर्दाश्त नहीं होगाजिला अधिकारी ने एडीएम के नेतृत्व मे कमेटी गठन के दिये निर्देश, जल्द होगा समधानरेनबो पब्लिक स्कूल के 12वीं का परीक्षाफल अधिकतम शत प्रतिशत अंको के साथ शत प्रतिशत रहानीट परीक्षा पेपर लीक पर भड़के सामाजिक कार्यकर्ता, सुशील गाबा ने जताई नाराजगीविशेष सघन प्रवर्तन अभियान के तहत महेशपुरा चेक पोस्ट पर आबकारी विभाग की सघन चेकिंगबाजपुर। माननीय आबकारी आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष सघन प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत अपराध निरोध क्षेत्र-4 बाजपुर की टीम द्वारा महेशपुरा चेक पोस्ट पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य अवैध मादक द्रव्यों के निर्माण, बिक्री एवं भंडारण पर प्रभावी रोक लगाना रहा।चेकिंग अभियान के दौरान कुल 35 वाहनों की गहन जांच की गई। आबकारी विभाग की टीम ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए वाहनों की तलाशी ली तथा लोगों से आवश्यक पूछताछ भी की।अभियान में आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में प्रधान आबकारी सिपाही पवन कुमार कम्बोज, आबकारी सिपाही वंदना घिल्डियाल, अर्चना यादव एवं रेनुका बोरा मौजूद रहे। विभाग द्वारा बताया गया कि अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के खिलाफ इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका केन्द्र सरकार का पुतलाइंटर डीपीएस नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में डीपीएस रुद्रपुर का शानदार प्रदर्शन जीता गोल्डनिशानेबाजी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण और रजत पदकरुद्रपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के विद्यार्थियों ने इंटर डीपीएस नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। यह प्रतियोगिता 1 मई से 3 मई तक डी० पी० एस० यमुनानगर में आयोजित की गई, जिसमें देशभर के डीपीएस विद्यालयों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया।प्रतियोगिता के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में डीपीएस रुद्रपुर के खिलाड़ियों ने अपनी एकाग्रता, सटीक निशानेबाजी एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया।धैर्य डांगी ने व्यक्तिगत वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि सिमरजीत सिंह भुल्लर ने व्यक्तिगत वर्ग में रजत पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।इसके अतिरिक्त, धैर्य डांगी, सिमरजीत सिंह भुल्लर एवं यश कुमार मिश्रा की टीम ने बेहतरीन तालमेल और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल टीम इवेंट में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि ने विद्यालय परिवार को गौरवान्वित कर दिया।विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर, वाइस चेयरमैन श्री हरमन सिंह ग्रोवर तथा प्रधानाचार्य श्री चेतन चौहान ने सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन, समर्पण एवं निरंतर अभ्यास का परिणाम है।विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि डीपीएस रुद्रपुर सदैव विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा विद्यार्थियों की यह सफलता अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।“डीपीएस रुद्रपुर — जहां प्रतिभा बनती है पहचान और सपने बनते हैं उपलब्धियां।”अग्रसेन चौक से शिफ्ट होगा मजदूर अड्डाविकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है हर वार्डः विकास शर्मा
राज्य

नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका केन्द्र सरकार का पुतला

रूद्रपुर। नीट यूजी परीक्षा में सामने आई कथित गड़बड़ियों, पेपर लीक और अव्यवस्थाओं को लेकर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी एवं पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीडी चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने केन्द्र सरकार का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की और परीक्षा प्रणाली में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं पर नाराजगी जताई।

प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि भारत सरकार की राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी एनटीए द्वारा देश के 551 शहरों तथा विदेशों के 14 शहरों में आयोजित नीट यूजी 2026 परीक्षा में भारी लापरवाही, अकर्मण्यता और अव्यवस्थाएं देखने को मिली हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा में व्यापक अनियमितताओं के कारण देश की शिक्षा व्यवस्था की साख प्रभावित हो रही है और छात्रों का भविष्य संकट में पड़ता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में भी पेपर लीक की घटनाओं के बाद परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित बनाने के बड़े बड़े दावे किए गए थे, लेकिन दो वर्ष के भीतर ही फिर से गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। उन्होंने कहा कि 2024 के पेपर लीक प्रकरण के बाद गठित उच्च स्तरीय समिति ने परीक्षाओं को कंप्यूटर आधारित कराने की सिफारिश की थी। एनटीए द्वारा इस दिशा में व्यवस्था विकसित करने की बात कही गई थी, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही और समन्वय की कमी के चलते यह योजना प्रभावी रूप से लागू नहीं हो सकी।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के पास सक्षम एजेंसियां और मजबूत प्रशासनिक तंत्र होने के बावजूद लगातार पेपर लीक की घटनाएं होना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड समेत देश के कई राज्यों में समय समय पर पेपर लीक के मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन सरकार इन पर प्रभावी रोक लगाने में विफल साबित हो रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि विभिन्न राज्यों में सक्रिय निजी माफिया समूह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से पेपर लीक का नेटवर्क संचालित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे गिरोहों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि मेहनत करने वाले छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो सके।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। पुतला फूंकने वालों में जिला पंचायत सदस्य सुखदेव हालदार, गोपाल भसीन, रामस्वरूप भारती, संजय ठुकराल, विक्रम सिंह विर्क, इंद्रजीत सिंह पार्षद, बाबू खान पार्षद, अशफाक अंसारी पार्षद, भूपेश सोनी, सतनाम सिंह, विक्रम सिंह, रामसेवक कोली, अमित कोली, प्रकाश दास, देवेंद्र कुमार, गगन ग्रोवर, संजीव नदी, रवि विश्वास, मोहन कुमार पूर्व पार्षद, सुरेश यादव ,महेश कोली, दिनेश कोली, अबरार अंसारी पूर्व पार्षद, आबिद हुसैन, नरेश राय, ओमप्रकाश गंगवार, संजीव राठौर, ललित बिष्ट, जमी चंदा, दीपक सागर, आनंद शर्मा, बाबू विश्वकर्मा, सतीश कुमार, राहुल प्रजापति, कुंवर पाल कोली, रमन विश्वास, राजवीर सिंह विर्क, महेंद्र पाल, परवेज कुरैशी पार्षद, आदेश गंगवार ,अशोक रस्तोगी, राधेश्याम बंसल, सुख सिंह, छत्रपाल गंगवार, किशोर हालदार, हरप्रीत सिंह विर्क, आकाश भुसरी, दानवीर कोली, राकेश कोली, बबलू कोली, कन्हैयालाल, गब्बर कोली, रघुवीर कोली, आशीष श्रीवास्तव, असित बाला, रणजीत तिवारी, राजू ,फैज खान, जाकिर राजा, संजीव गुप्ता ,कमलेश कीर्तनीय, बलराम ढाली, राज राय, आकाश बाटला, सुखवंत सिंह विर्क, अनिकेत तनेजा, उमा सरकार, मनीष ठुकराल, संजय आइस, अक्षय मदन, हिम्मत राम कोली, प्रीति साना, सुनील चुग , तरुण मंडल, विशाल शिकारी, अंकित बतला, अखिलेश बैरागी, सुरेश कुमार, रामकुमार गुप्ता,अजय नारायण, राजेश ग्रोवर, शिवकुमार शिबू, अशोक यादव, मनोज, मुकेश कुमार, अखिल, रामकुमार, मोहन, राजेश पटेल, रिंकू, महेश, योगेंद्र, विशेष, सतीश, मोहित, चोखे लाल गंगवार, राहुल सिंह, सत्यम पटेल, सुमित निषाद, राज गुप्ता, राजू सिंह, संजीव गुप्ता, संजीव लाल, राजाराम, बृजेश ठाकुर, चेतराम, हेतराम, गंगाराम, राजू गुप्ता, केशव कोली, रणजीत, मुरारी, धर्मेंद्र, वीरेंद्र कोली, अमित, रविंद्र गुप्ता, सुनील, प्रदीप यादव, हरीश, संत राम, कमल सैनी, गौतम घरामी, अजय वैद,सत्यजीत, विकास, भुकन लाल, रिषभ गुप्ता, आकाश गुप्ता, आजम खान आदि शामिल थे।

Check Also
Close