Thursday 06/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
काशीपुर बाईपास से हटने वाले व्यापारियों के पुनर्वास की कवायद तेजमसूरी पालिका बोर्ड बैठक में बवाल, लेनदेन के आरोपों पर सभासद धरने पर बैठे, पर्यटन प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश कीजवाडी दरमोला मोटर मार्ग लेकर ग्रामीणों ने किया आंदोलन।कंपनी खिलाफ बैठे ग्रामीणों धरने पर।जनता की समस्याओं पर जिलाधिकारी ने श्रीनगर तहसील दिवस में दिए समयबद्ध समाधान और लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के कड़े निर्देशपॉलीहाउस से किसानों की आय में होगी उल्लेखनीय वृद्धि,आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर दिया जोरवाल्मीकि समाज को मिली बड़ी सौगात-भूमि दान से भव्य स्वरूप में विकसित होगा बाल्मीकि चौकमां धारी देवी के आशीर्वाद से निभाऊंगा नई जिम्मेदारी-चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विकास को मिलेगी नई गति–डॉ.आशुतोष सयानाउत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाईमसूरी में तंबाकू बेचने के लिए लेना होगा लाइसेंस, बिना अनुमति बिक्री पर होगी कार्रवाईपालिका ने तैयार की नई उपविधि, स्कूलों से 100 गज के भीतर दुकान पर रोक, खुली सिगरेट की बिक्री भी होगी प्रतिबंधितमानव सेवा की मिसाल बना रोटरी क्लब-पुलिसकर्मियों और जरूरतमंद व्यापारियों को वितरित किए स्टैंड वाले छाते
राज्य

नीट परीक्षा पेपर लीक पर भड़के सामाजिक कार्यकर्ता, सुशील गाबा ने जताई नाराजगी

एनटीए पर लगाए गंभीर आरोप

रुद्रपुर। सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष सुशील गाबा ने नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने पेपर लीक के चलते परीक्षा रद्द किए जाने को 23 लाख युवाओं के सपनों पर कुठाराघात बताते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को भंग करने तथा इसकी शीर्ष नेतृत्व टीम के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है।
सुशील गाबा ने कहा कि भारतीय चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित नीट परीक्षा की तैयारी में देशभर के करीब 23 लाख छात्रों ने महीनों तक कठिन मेहनत की थी। विद्यार्थियों ने दिन-रात एक कर परीक्षा की तैयारी की, लेकिन पेपर लीक की घटना ने उनकी मेहनत और भविष्य दोनों पर गंभीर असर डाला है।
उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा पेपर लीक प्रकरण के पीछे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की शीर्ष नेतृत्व टीम की भूमिका की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उनका कहना है कि इस मामले में कोचिंग संस्थानों, प्रभावशाली लोगों, बड़े कारोबारियों और उच्च अधिकारियों के बच्चों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से सुनियोजित षड्यंत्र रचा गया।
गाबा ने मांग की कि पूरे मामले की जांच सर्वोच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश की निगरानी में कराई जाए तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Check Also
Close