Thursday 06/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
काशीपुर बाईपास से हटने वाले व्यापारियों के पुनर्वास की कवायद तेजमसूरी पालिका बोर्ड बैठक में बवाल, लेनदेन के आरोपों पर सभासद धरने पर बैठे, पर्यटन प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश कीजवाडी दरमोला मोटर मार्ग लेकर ग्रामीणों ने किया आंदोलन।कंपनी खिलाफ बैठे ग्रामीणों धरने पर।जनता की समस्याओं पर जिलाधिकारी ने श्रीनगर तहसील दिवस में दिए समयबद्ध समाधान और लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के कड़े निर्देशपॉलीहाउस से किसानों की आय में होगी उल्लेखनीय वृद्धि,आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर दिया जोरवाल्मीकि समाज को मिली बड़ी सौगात-भूमि दान से भव्य स्वरूप में विकसित होगा बाल्मीकि चौकमां धारी देवी के आशीर्वाद से निभाऊंगा नई जिम्मेदारी-चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विकास को मिलेगी नई गति–डॉ.आशुतोष सयानाउत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाईमसूरी में तंबाकू बेचने के लिए लेना होगा लाइसेंस, बिना अनुमति बिक्री पर होगी कार्रवाईपालिका ने तैयार की नई उपविधि, स्कूलों से 100 गज के भीतर दुकान पर रोक, खुली सिगरेट की बिक्री भी होगी प्रतिबंधितमानव सेवा की मिसाल बना रोटरी क्लब-पुलिसकर्मियों और जरूरतमंद व्यापारियों को वितरित किए स्टैंड वाले छाते
राज्य

रुद्रपुर में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर व्यापार मंडल ने जताया रोष

गत रात्रि मटके वाली गली स्थित चार शोरूमों में हुई चोरी की घटना को लेकर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर शहर में लगातार चोरी, झगड़े, मारपीट और फायरिंग जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिससे व्यापारियों एवं आम नागरिकों में भय का माहौल बना हुआ है।

जुनेजा ने आरोप लगाया कि शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बावजूद पुलिस प्रशासन गंभीरता नहीं दिखा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकांश मामलों में न तो मुकदमा दर्ज किया जाता है और न ही घटनाओं का खुलासा हो पाता है। इससे अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बाजार क्षेत्र सहित आदर्श कॉलोनी चौकी क्षेत्र में रात्रि के समय पुलिस पेट्रोलिंग लगभग न के बराबर है। चौकियों में पुलिस कर्मचारियों की संख्या भी बेहद कम है, जिसके चलते अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। व्यापार मंडल द्वारा कई बार जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से पुलिस फोर्स बढ़ाने की मांग की गई, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा कि दिन के समय भी पुलिस सड़क पर दिखाई नहीं देती, जिसका फायदा उठाकर असामाजिक तत्व खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं किया गया और शहर की कानून व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो व्यापार मंडल पुलिस प्रशासन के खिलाफ सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगा।

Check Also
Close