Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

चारधाम यात्रियों की सुरक्षा को सतपाल महाराज की बड़ी पहल-मानव उत्थान सेवा समिति ने कराया 10 करोड़ का दुर्घटना बीमा


देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं संरक्षण को लेकर प्रदेश सरकार और सामाजिक संस्थाओं की संवेदनशील पहल लगातार सामने आ रही है। इसी क्रम में प्रदेश के पर्यटन,धर्मस्व,संस्कृति,लोक निर्माण,सिंचाई एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री तथा आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज ने अपनी संस्था मानव उत्थान सेवा समिति के माध्यम से चारधाम यात्रियों के लिए 10 करोड़ रुपये का दुर्घटना बीमा कराकर एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल की है। शनिवार को सतपाल महाराज ने बीमा प्रीमियम एवं सेवाकर की कुल धनराशि 3 लाख 67 हजार 995 रुपये का चैक प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा। इस अवसर पर श्री बद्रीनाथ श्री केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी एवं भाजपा युवा नेता सुयश रावत भी उपस्थित रहे। सतपाल महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं और विश्वास से जुड़ी एक पवित्र यात्रा है। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मानव उत्थान सेवा समिति ने श्रद्धालुओं के हित में यह बीमा सुविधा उपलब्ध कराई है। उन्होंने जानकारी दी कि यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के माध्यम से कुल 10 करोड़ रुपये का दुर्घटना बीमा प्रदान किया गया है। इसके अंतर्गत चारों धामों में बदरीनाथ,केदारनाथ,गंगोत्री और यमुनोत्री के लिए 2.50-2.50 करोड़ रुपये की बीमा राशि निर्धारित की गई है। महाराज ने बताया कि बीमा पॉलिसी के तहत मंदिर परिसर में भगदड़,प्राकृतिक आपदा,ईश्वरीय जोखिम अथवा आतंकवादी घटना जैसी परिस्थितियों में प्रभावित प्रत्येक श्रद्धालु को एक लाख रुपये तक की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था यात्रियों को सुरक्षा का भरोसा देने के साथ-साथ आपात परिस्थितियों में राहत उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि यात्रा पर निकलने से पहले चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें और अपनी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार तैयारी करें। पहाड़ी क्षेत्रों में ऊंचाई के कारण ऑक्सीजन की कमी और मौसम में अचानक बदलाव जैसी परिस्थितियां स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल सकती हैं,इसलिए आवश्यक दवाइयां और जरूरी उपकरण साथ रखें। उन्होंने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों और सुरक्षा गाइडलाइन का पालन करने,पहचान पत्र एवं यात्रा अनुमति पत्र साथ रखने तथा स्थानीय प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि जागरूकता और सतर्कता के साथ ही चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सफल बनाया जा सकता है। इस अवसर पर श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी तथा भाजपा युवा नेता सुयश रावत सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

Check Also
Close